महोबा के खरेला क्षेत्र के टिकरी प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर ने स्मार्ट क्लास की एलईडी पर अश्लील भोजपुरी गाना चला दिया।
गाना सुनते-सुनते वह बेंच पर सो गए। तेज आवाज में गाना बजता रहा और हेड मास्टर वहीं आराम से लेटे रहे।
अब हेडमास्टर रमेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे आज के समय में काल का गाल बन चुका है जिसमें कईयों दुर्घटनाएं हुई हैं
जिसे रोका जा सकता था।
अखिलेश यादव जी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मात्र दो साल के भीतर कंप्लीट करा दिया था।
एक समय ऐसा था जब इस एक्सप्रेसवे के गुणवत्ता की लाइव पड़ताल की गई थी और किया किसने था ABP न्यूज एजेंसी ने।
उस समय ग्लास में पानी भरके गाड़ी पर रखा गया था और लखनऊ से आगरा 350 Km तक पानी का वो ग्लास वैसे रखा रहा
एक बूंद भी पानी नहीं छलका था लेकिन आज एक समय ऐसा है जब इस एक्सप्रेस-वे की हालात वर्तमान सरकार ने खराब कर दी है।
पिछले 1 सालों से इस एक्सप्रेसवे पर मेंटीनेंस का काम ही चल रहा है जिससे जगह जगह पर डाइवर्जन किया गया है
जिस दिन मेरे परिवार का एक्सीडेंट हुआ था उसमें सबसे प्रमुख कारण डाइवर्जन ही था और उसी दिन चंद मिनटों में एक साथ 3-4 गाड़िया दुर्घटना का शिकार हुई थीं।
सोचने वाली बात है कि 20 महीने में ये पूरा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया था लेकिन ये योगी आदित्यनाथ की सरकार मेंटीनेंस का काम करने में ही सालों लगा रही है।
@upeidaofficial@sanjaychapps1@yadavakhilesh@myogiadityanath
हैदराबाद में भिखारियों को सिगरेट और बिरयानी का लालच देकर उनसे स्पर्म डो��ेट कराया जा रहा था।
जब कोई भिखारी या जरूरतमंद लोग उस क्लीक्निक की लालच पर वहां आता तो उसे बिरियानी खिलाया जाता उसके बाद उन्हें एक वाशरूम में बंद कर दिया जाता था, और कहा जाता था कि फ्री में बरियानी नहीं मिलती इसके बदले अपना स्पर्म दे कर बाहर जाओ।
पुलिस ने मौके से 16 स्पर्म सैंपल और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं. इस काले कारोबार में शामिल क्लीनिक के स्टाफ और ऑपरेटर्स समेत कुल 7 लोगों को हिरा���त में लिया गया है
15 दस्तावेज दिखा कर भी अमीनुल हक भारत की नागरिकता ��हीं साबित कर सके
इन दस्तावेजों में स्कूल प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, वोटर आईडी,1951 के एनआरसी का कंप्यूटर जनित रिकॉर्ड, विभिन्न वर्षों की मतदाता सूचियां, भूमि खरीद का दस्तावेज शामिल थे।
सबसे बड़ी बात अमीनुल हक़ के पिता ने यह दावा किया कि अमीनुल हक मेरा बेटा है, लेकिन अदालत ने यह कहते हुए उनका दावा खारिज कर दिया कि केवल मौखिक बयान से दस्तावेजों में दर्ज व्यक्ति और याचिकाकर्ता के बीच संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता।
नीचे नदी उफान पर है और स्कूल जाने के लिए बच्चे झूला पुल से निकल रहे हैं।
पिथौरागढ़ और बागेश्वर को जोड़ने वाला झूलापुल 2018 में टूट गया था और आज तक पुल का निर्माण नहीं हुआ।
साल 2021 में बरसात के समय में 5 साल पहले इसी जगह पर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने पर एक व्यक्ति डूब चुका है। बड़े लोग इस ट्रॉली में बैठने से भी डरते हैं लेकिन बच्चे तो बच्चे होते हैं और पढ़ना भी जरूरी है हर रोज इतनी कठिनाई पार करके वह स्कूल जाते हैं
बलोचिस्तान में मानवाधिकारों की आवाज़ को दबाने के लिए पाकिस्तान लगातार दमन का रास्ता अपना रहा है। डॉ. महरंग बलोच को आजीवन कारावास की सज़ा यह दिखाती है कि वहां असहमति को अपराध बना दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों द्वारा इस फैसले की निंदा पाकिस्तान के लिए एक गंभीर चेतावनी है। दुनिया को अब केवल चिंता नहीं, बल्कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
#MahrangBaloch #HumanRights #Balochistan
यह है दीपांशी. यूपी के बदायूं की रहने वाली हैं। कोविड में मां-बाप खत्म हो गए थे, तो इनका जिम्मा लिया रियासत उर्फ बबलू सिद्दीकी ने।
बबलू सिद्दीकी ने भाई का हक अदा करते हुए दीपांशी की शादी कमलकांत से हिंदू रीति रिवाज से ��ूरे धूमधाम से बदायूं के एसएस ग्रीन पैलेस में किया।
बबलू सिद्दीकी ने दीपांशी को अगर बहन माना तो उस रिश्ते का मान रखते हुए दीपांशी की जिम्मेदारी उठाई और उसका कन्यादान भी किया।