उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के थाना दिबियापुर अंतर्गत थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी 21 वर्षीय दलित युवक अनुज कुमार उर्फ छोटू [आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य देवराज आज़ाद जी के छोटे भाई] की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या अत्यंत दुखद एवं गंभीर जाँच का विषय है।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे अनुज यह कहकर घर से निकला था कि वह ग्राम लाडपुर मोटरसाइकिल देने जा रहा है। शाम 7:00 बजे उसके मोबाइल पर कॉल कर यह कहा गया कि अनुज का ग्राम दखलीपुर में एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन मौके पर न तो कोई एक्सीडेंट मिला और न ही अनुज का कोई पता चला।
लगातार तलाश के बाद अगली सुबह अनुज की मोटरसाइकिल सड़क किनारे तथा उसका शव सड़क से लगभग 100 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे।परिस्थितियाँ स्पष्ट रूप से हत्या की ओर संकेत करती हैं।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है। न तो हत्या की वजह स्पष्ट की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। यह स्थिति न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है—विशेषकर तब, जब मृतक दलित समुदाय से संबंध रखता हो।
हम इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि—मामले की तत्काल उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जाँच कराई जाए
हत्या में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,जाँच में हो रही देरी व लापरवाही की जवाबदेही तय की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय एवं सम्मान दिया जाए
@CMOfficeUP@myogiadityanath
@BhimArmyChief हम @UPGovt से मांग करते हैं कि—मामले की तत्काल उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जाँच कराई जाए
हत्या में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,जाँच में हो रही देरी व लापरवाही की जवाबदेही तय की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय एवं सम्मान दिया जाए
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार की रक्षा और शीघ्र क्रियान्वयन हेतु माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी को पत्र लिखा।
@MP_MyGov@CMMadhyaPradesh
यह सिर्फ़ दलित पुत्तन खटीक और खटीक समाज के घर नहीं जल रहे,यह उन नारों की हकीकत जल रही है, जो कहते हैं —“जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई।”
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव में जातंकवादियों द्वारा दलित परिवार को जिंदा जलाने की साज़िश — मानवता और संविधान दोनों पर कलंक है।
सुल्ताना गांव में राजाबाबू खटीक की कोर्ट मैरिज से नाराज़ जातंकवादियों ने पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। घर और दुकान को आग के हवाले कर दिया गया, ताकि एक दलित परिवार को “सबक” सिखाया जा सके।
यह आग सिर्फ़ मिट्टी के घर की नहीं —
यह उस झूठे सामाजिक सौहार्द की है,
जो भाई-भाई की बातें तो करता है,
पर दलित के उठने, बोलने या रोटी-बेटी के संबंध पर खौल उठता है।
और सबसे शर्मनाक यह है कि
40–50 जातंकवादियों की इस जातंकवादी हिंसा में
पुलिस प्रशासन ने अब तक सिर्फ़ एक आरोपी पर कार्रवाई की है — बाकी आरोपी खुले घूम रहे हैं।
यह जातंकवादी मोहक रवैया, यह ढुलमुल कार्रवाई पर हमारे सवाल है मुख्यमंत्री@myogiadityanath जी से:क्या दलितों को जिंदा जलाने वाले जातंकवादी बेखौफ़ खुले घूमते रहेंगे
हम @UPGovt से माँग करते हैं —
1. इस जघन्य अपराध में शामिल सभी जातंकवादियों की गिरफ्तारी और कानून के अनुसार कठोर सजा।
2. मामला SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की सख्त धाराओं के अंतर्गत दर्ज कर पूर्ण निष्पक्ष जांच।
3. पीड़ित परिवार को तुरंत सरकारी सुरक्षा, अस्थायी आवास और न्यूनतम 25 लाख रूपए मुआवजा व पुनर्वास।
4. स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका की — जो देरी/कमी दिखाई दे, उस पर कड़ी कार्रवाई।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
BTMC एक्ट 1949 एवं वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज आंदोलन के दौरान भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष Amar Jyoti जी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष Jauhar Azad जी को बिहार की राजधानी पटना में तानाशाही नीतीश कुमार के पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
BTMC एक्ट 1949 एवं वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज आंदोलन के दौरान भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष Amar Jyoti जी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष Jauhar Azad जी को बिहार की राजधानी पटना में तानाशाही नीतीश कुमार के पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
बिहार के जिला रोहतास के थाना क्षेत्र कछवा के गाँव लेवा में एक पितृविहीन नाबालिग दलित लड़की (14 वर्ष) बुचानी कुमारी की बड़ी ही निर्ममता से आंख बाहर निकालकर और उसका पेट फाड़कर नृशंस हत्या कर उसकी लाश को गाँव के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस वीभत्स कांड को अंजाम देने वाले दरिंदों का पता लगाने में बिहार की अपंग पुलिस अभी तक असफल है, जो प्रदेश में महाजंगल राज का ताजा सबूत होने के साथ-साथ तथाकथित सुशासन बाबू की सरकार में चल रहे कुशासन की वास्तविक तस्वीर है।
मैं इस घटना से बेहद आहत व व्यथित हूँ।
• आखिरकार बिहार में आए दिन बेटियों के साथ हो रही इस प्रकार की दरिंदगी की श्रृंखला को रोकने में बिहार की सरकार कब तक अक्षम रहेगी?
• प्रदेश के डमी मुख्यमंत्री @Nitishkumar ऐसी हृदयविदारक घटनाओं पर भी अपनी गहरी नींद से क्यों नहीं जागते?
• प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार और ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में विफल सरकार के मुख्यमंत्री को शर्मिंदगी महसूस करते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
भीमआर्मी भारत एकता मिशन मांग करती है कि-
• दोषियों को चिन्हित और त्वरित गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हेतु इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए।
• किसी भी दोषी को बख्शा न जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की दरिंदगी करने का दुस्साहस न कर सके।
• पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद प्रदान की जाए।
रोहतास भीमआर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) न्याय के लिए पीड़ित परिवार के साथ है।
@officecmbihar@bihar_police
दलित बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार
शर्म करो नीतीश कुमार - NDA सरकार
महाजंगलराज के राजा @NitishKumar के राज में बिहार फिर हुआ शर्मसार। नाबालिग दलित बेटी का आंख निकाल लिया, पेट फाड़ दिया, NDA सरकार में हैवान बन गए हैं गुंडे, दिन में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री जी दावा करते हैं कि रात में बेटियां सुरक्षित बाहर घूम रही हैं।
बिहार, रोहतास जिला के कछवा थानांतर्गत लेवा गांव के दिवंगत जनेश्वर राम के 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री बुचानी कुमारी की अज्ञात हैवानों ने निर्मम तरीके से नृशंस हत्या कर दिया हैं जिसका शव गांव के झाड़ी से प्राप्त हुआ हैं, बलात्कार की भी आशंका हैं। @RohtasPolice मामले में त्वरित कार्रवाई करें और दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करें कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। ये अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बिहार के रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के ग्राम लेवा में 16 वर्षीय दलित पासवान छात्रा का शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसका हाथ तोड़ा गया, कान काटा गया, आँख फोड़ी गई, और "परिजनों को संदेह है कि पीड़िता के साथ बलात्कार भी किया गया है। इससे ज्यादा शर्मनाक, अमानवीय और क्रूर कुछ नहीं हो सकता।यह न सिर्फ एक बच्ची पर बर्बर हमला हैं, बल्कि बहुजन अस्मिता और मानवाधिकारों पर सीधा प्रहार है।
मैं मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से पूछना चाहता हूँ कि बिहार में बहुजन बेटियाँ कब तक दरिंदों की शिकार होती रहेंगी?
@officecmbihar से हमारी माँगें:-
1. दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाया जाए।
2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और POCSO Act के तहत कड़ी धाराएँ लगाई जाएँ।
3 पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा व आर्थिक मदद दी जाए।
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की टीम वहाँ मौजूद है, और यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।
आज बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा बहुजन भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जनता को संबोधित किया गया,
वोट हमारा- राज तुम्हारा,
शोषण हमारा - शासन तुम्हारा
नहीं चलेगा - नहीं चलेगा।।
पटना जिले के दानापुर विधानसभा, दियारा अंतर्गत मानस गांव में आज अपनों के बीच बहुजन महापुरुषों, #भीम_आर्मी और अपने नेता #चन्द्रशेखर_आजाद जी के विचारों से अवगत कराते हुए।
#बहुजनसम्राट चंद्रशेखर.
दलितों पर कहीं भी अत्याचार होता है, चंद्रशेखर भाई सबसे पहले पहुंचकर पीड़ितों के साथ खड़े होते हैं.
गरीब, दीनहीन, पीड़ित और जरूरतमंदों की सहायता में चंद्रशेखर भाई सबसे आगे रहते हैं.
देश में अगर कोई नेता 18 घंटे काम कर रहा है तो वो चंद्रशेखर भाई हैं.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से चंद्रशेखर भाई का हमेशा वैचारिक मतभेद रहा है. योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रताड़ना झेल रहे आज़म खान बीमार हैं.
इस दुख और मुसीबत में चंद्रशेखर भाई आजम खान के साथ खड़े हुए. उनसे मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया.
मैं चंद्रशेखर भाई को #बहुजनसम्राट घोषित करता हूँ.
आज मधुबनी जिला समाहरणालय के समक्ष स्थित बाबा साहब श्रद्धेय डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात भीम आर्मी, मधुबनी जिला के समीक्षा बैठक में अपनों के बीच सम्मिलित हुआ।
बहुजन महापुरुषों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुलदेवता राजा शैलेश के गहबर को दरभंगा जिले के भालपट्टी में असामाजिक जातिवादी तत्वों द्वारा 02/01/2025 को जला दिया गया था, वहां पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी लिया तथा संबंधित थानाध्यक्ष और जिम्मेदार प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता कर घटना में संलिप्त नामजद आरोपियों की 10 जनवरी 2025 तक गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया, विफल होने पर दरभंगा बंद किया जाएगा और 11 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दरभंगा में होने वाले प्रगति यात्रा का विरोध किया जाएगा।