@DChaurasia2312 मेरी गुड़िया रानी बोल
क्यों गुमसुम हो मुंह तो खोल
सजी धजी दुल्हन सी प्यारी
जैसे चंदा की उजियारी
सवा लाख के जेवर तन पर
सुंदरता तेरी अनमोल
मेरी गुड़िया रानी बोल
छूते ही आंखें मटकाती
भौंहे नचा नचा मुस्काती
इसलिए क्या नहीं बोलती
कहीं ना खुल जाए सब पोल
मेरी गुड़िया रानी बोल।
आदरणीय@DipakKrIAS @ravidinkar सर, कोई सेंस है इस आदेश का 👇
एक तो 8 घण्टे से ज्यादा कार्य वैसे ही labour act का उल्लंघन हुआ, ऊपर से इतनी सर्दी में दिन छोटा होता है तो 4pm के बाद दूर-दराज से आए शिक्षक घर जाएंगे या फील्ड में अंधेरा तक रुकेंगे, ऐसे में महिला के साथ अनहोनी की गारंटी?
बेसिक ग्रेड व स्नातक ग्रेड अलग-अलग शिक्षक पद हैं, पर व्यवहार में सब बराबर । वरीय पद का सम्मान नदारत, ग्रेडवार वरीयताक्रम भी नदारत । फिर भी चाहिए बेहतर output । टके सेर भाजी, टके सेर खाजा । जय शिक्षा विभाग ! जय बिहार सरकार ! @ProfShekharRJD@TejashwiOffice @DipakKrIAS @ravidinkar
बेटी होने पर एकमा के धीरज गुप्ता का परिवार जिस तरह से खुशी प्रकट किया वह उनलोगो के लिए मिशाल है जो बेटी होने पर मातम मानते हैं। अस्पताल से नवजात और उसकी मां को दुल्हन की तरह सजाकर डोली पर बैठा घर तक ले जाया गया।