आज का दिन मेरे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा मेरा पूरा परिवार आगरा जा रहा था
दोपहर के समय में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सैफई के पास मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया।
रास्ते में एक अनियंत्रित गाड़ी टाटा 407 ने पीछे से 120 की स्पीड में बहुत जोरदार टक्कर मारी
मेरी गाड़ी के पीछे एक मंत्री के स्कॉट को पहले टक्कर मारी, फिर मेरी गाड़ी में आ भिड़ा, उसकी टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के सारे एयरबैग खुल गए
ईश्वर और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से परिवार के अन्य लोग सुरक्षित हैं, बस मेरा सगा छोटा भाई बहुत सीरियस है ईश्वर से आप लोग कामना करें कि मेरा भाई शीघ्र स्वस्थ हो।
मेरा सौभाग्य, बाबा महाकाल का आशीर्वाद और मेरे कर्म अच्छे रहे होंगे जो सभी लोग सुरक्षित हैं🙏
बस मेरे छोटे भाई मिथलेश यादव को काफी चोट आई है जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज सैफ़ई,इटावा में भर्ती कराया है🙏
बाबा महाकाल से प्रार्थना है की छोटे भाई शीघ्र स्वस्थ करें 🙏
राम मंदिर अब किसी राजनीतिक बहस का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
जो लोग आज भी इसे चुनावी मुद्दा बनाकर जनता की भावनाओं को समझने से इनकार करते हैं, उन्हें यह स्वीकार करना होगा कि देश की सोच बदल चुकी है। जनता विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक आस्था का सम्मान भी चाहती है।
राम मंदिर का निर्माण केवल एक ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि वर्षों से जुड़े करोड़ों लोगों के विश्वास की अभिव्यक्ति है। इसलिए इसे राजनीतिक लाभ-हानि के चश्मे से देखने के बजाय राष्ट्रीय भावना के रूप में समझना चाहिए।
श्रीराम सभी के लिए मर्यादा, न्याय और आदर्श का संदेश देते हैं। उनके नाम पर विभाजन नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और सामाजिक एकता की भावना को आगे बढ़ाना ही सबसे बड़ा दायित्व है।
@शाहजहांपुर। मेड़बंदी के मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील के एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को कटरा थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई भी यहीं से की जाएगी
चोरी के आरोपों पर सफाई नहीं, पत्रकार की पहचान पर बहस!
लगता है अब जवाबदेही का नया नियम है - सवाल का जवाब मत दो, सवाल पूछने वाले को ही कटघरे में खड़ा कर दो।
⚠️भाषा असभ्य है, मुआफ़ी पर पोस्ट ज़रूरी है।
माइक से ये भद्दी भद्दी गालियां देने वाला लड़का अभिषेक तिवारी है और उसके सामने वो महिला निर्मला यादव हैं।
इसके संस्कार देखिये, जातीय अहंकार देखिये, सोचिये ये लोग कैसे जीने देते होंगे किसी को समाज में। शर्मनाक है
एक महिला बीमार बच्चा लेकर, दवा कराने के लिए बैंक में से पैसे निकालने के लिए बैठी है, और मैडम कूलर की ठंडी ठंडी हवा लेते हुए, मंद मंद मुस्कुराहट के साथ कह रही हैं मैं नौकर नहीं हूं। सरकारी कर्मचारी क्या होता है??🤔
लगता है मैडम नौकरी से ऊब गई हैं और मन भर गया है बेमन जबरदस्ती नौकरी कर रहीं हैं इसीलिए अब इनको परमानेंट छुट्टी चाहिए, सरकारी नौकरी मिलने के बाद जनता के नौकर खुद को मालिक समझ लेते हैं।
चेकिंग में अभद्रता पड़ी भारी, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
मंत्री तक पहुंची शिकायत के बाद एसपी का एक्शन, अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश
शाहजहांपुर। @Uppolice@shahjahanpurpol
बेटे की शादी से पहले उजड़ा परिवार: सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत, एक साथ जलीं 4 चिताएं
बदायूं। जिले के मुरावन नगला गांव में गुरुवार को मातम का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाई बजने वाली थी....
मध्य प्रदेश के शहडोल में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने पुलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर निलंबन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, उनके इस्तीफे पर विभाग की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। विवेकानंद तिवारी का कहना है कि अब.....