जनपद बहराइच में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन,डीसी समेकित शिक्षा एवं डॉ. श्रॉफ संस्था के सफल प्रयासों से 5 दृष्टि दिव्यांग बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया गया, जिसके माध्यम से उन्हें नेत्र ज्योति पुनः प्राप्त हुई।
@thisissanjubjp@basicshiksha_up@UPGovt@DMBahraich
पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को आवंटित DTH टीवी चैनलों पर एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शैक्षणिक सामग्री का 24×7 प्रसारण किया जा रहा है। ये चैनल DD फ्री डिश DTH पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
यह कार्यक्रम YouTube एवं PM e-Vidya मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।
26 अगस्त को प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की समय सारिणी देखें।
पीएम ई-विद्या टीवी चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए निम्न QR कोड को स्कैन करें।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #SCERT #BasicShikshaUP #PMeVidya
बहराइच के विकासखंड जरवल स्थित पीडी मुड़ियाडीह विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भोजन चखा और बच्चों को एमडीएम परोसा।
@thisissanjubjp@basicshiksha_up@CDOBahraich@CMOfficeUP@UPGovt
रसोइयों के हित में सशक्त पहल, मिला सम्मान, संबल और सुरक्षा
जनपद बहराइच में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
पीएम श्री विद्यालय सुजौली, मिहींपुरवा बहराइच
उत्कृष्ट आधारभूत संरचना से सुसज्जित विद्यालय में Lab, Digital Library, Gym, ICT Lab, Kitchen Garden सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दे रही हैं।@UPGovt@CMOfficeUP@basicshiksha_up@CommGonda43
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में 19 प्रमुख मानकों पर आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण कर बच्चों के लिए बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक शिक्षण वातावरण तैयार किया जा रहा है।
तकनीक से सृजन की ओर...
राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, उत्तर प्रदेश (एसआईईटी), लखनऊ में निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र के निर्देशन में कक्षा 9 से 12 तक के लिए शैक्षिक वीडियो निर्माण कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें वीडियो निर्माण की तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के रचनात्मक उपयोग से शिक्षण-अधिगम को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला से प्रतिभागियों में तकनीकी दक्षता, सृजनशीलता एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण को बढ़ावा मिला, जिससे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री के निर्माण को नई दिशा मिलेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से शिक्षण की गुणवत्ता को सशक्त करते हुए आधुनिक एवं प्रभावी अधिगम के अवसर विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को आवंटित DTH टीवी चैनलों पर एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शैक्षणिक सामग्री का 24×7 प्रसारण किया जा रहा है। ये चैनल DD फ्री डिश DTH पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
यह कार्यक्रम YouTube एवं PM e-Vidya मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।
19 अगस्त को प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की समय सारिणी देखें।
पीएम ई-विद्या टीवी चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए निम्न QR कोड को स्कैन करें।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #SCERT #BasicShikshaUP #PMeVidya
प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद के हर विद्यालय में फर्श, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, फर्नीचर सहित तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हरियाली के बीच सीख, प्रकृति से जुड़ता बचपन
जनपद मुरादाबाद के विकासखंड डिलारी स्थित प्राथमिक विद्यालय अदलपुर एवं विकासखंड छजलैट स्थित प्राथमिक विद्यालय माननगर में मिशन ईको क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आरोग्य वाटिका विकसित की है। विविध औषधीय एवं उपयोगी पौधों से सुसज्जित ये वाटिकाएं विद्यालय परिसर को हरित, जीवंत और सीखने के अनुभवों से समृद्ध बना रही हैं।
पुरानी प्लास्टिक बोतलों के पुनः उपयोग से वाटिका की दीवारों को आकर्षक रूप देना बच्चों की रचनात्मकता, पर्यावरण-बोध और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का सुंदर उदाहरण है। पौधों की देखभाल और वाटिका के संरक्षण में सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थी प्रकृति के साथ अपने संबंध को अनुभव करते हुए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को आत्मसात कर रहे हैं।
आरोग्य वाटिका विद्यालयी शिक्षा को प्रकृति, संरक्षण और जीवनोपयोगी अनुभवों से जोड़ते हुए बच्चों में संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिकता की आधारभूमि तैयार कर रही है।
#LearningByDoing #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
कचरे से सृजन की ओर, निपुणता के संग सजा नवाचार
जनपद खीरी के विकासखंड बिजुआ स्थित कंपोजिट विद्यालय लखहा अलीगंज में शिक्षिका मीना कुमारी एवं विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ की थीम पर मिलकर आकर्षक निपुण गार्डन तैयार किया। अनुपयोगी सामग्री के रचनात्मक उपयोग से साकार इस पहल के माध्यम से बच्चों में कल्पनाशीलता, सृजनशीलता और नवाचार की भावना को विकसित किया गया।
निपुण गार्डन तैयार करने की प्रक्रिया में बच्चों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पुनः उपयोग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता को व्यवहार के स्तर पर समझा। सामूहिक प्रयास ने सीखने को आनंदमय बनाने के साथ बच्चों में सहयोग, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश नवाचार एवं अनुभवात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों की सृजनशीलता को सीखने से जोड़कर उन्हें निपुण, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है।
#LearningByDoing #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
नागपंचमी पर रंगों में सजी भारतीय संस्कृति की झलक
बस्ती: नागपंचमी के पावन अवसर पर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूडघाट में छात्राओं ने भगवान शंकर एवं नाग देवता की सुंदर एवं आकर्षक चित्रकारी कर पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से भारतीय परंपराओं और लोक आस्थाओं के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।
विद्यालय में आयोजित यह रचनात्मक गतिविधि बच्चों के लिए सीखने के साथ आनंद और उत्साह का अवसर बनी। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं पर्व-परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को रचनात्मकता, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए सीखने का आनंदपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को आवंटित DTH टीवी चैनलों पर एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शैक्षणिक सामग्री का 24×7 प्रसारण किया जा रहा है। ये चैनल DD फ्री डिश DTH पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
यह कार्यक्रम YouTube एवं PM e-Vidya मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।
17 अगस्त को प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की समय सारिणी देखें।
पीएम ई-विद्या टीवी चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए निम्न QR कोड को स्कैन करें।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #SCERT #BasicShikshaUP #PMeVidya
📚✨ पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, झालातरहर, विकासखंड पयागपुर, जनपद बहराइच — 19 पैरामीटर की समग्र उपलब्धियों की झलक विद्यालय झालातरहर में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं गतिविधि-आधारित शिक्षा का बेहतर वातावरण विकसित किया गया है। 🌱
@thisissanjubjp@basicshiksha_up@UPGovt
पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को आवंटित DTH टीवी चैनलों पर एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शैक्षणिक सामग्री का 24×7 प्रसारण किया जा रहा है। ये चैनल DD फ्री डिश DTH पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
यह कार्यक्रम YouTube एवं PM e-Vidya मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।
18 अगस्त को प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की समय सारिणी देखें।
पीएम ई-विद्या टीवी चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए निम्न QR कोड को स्कैन करें।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #SCERT #BasicShikshaUP #PMeVidya
मेहनत को मिला सम्मान, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान
मेरठ: विकास क्षेत्र परीक्षितगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बोंद्रा की दो छात्राओं ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 8 की छात्रा आरती को ₹5,000 तथा कक्षा 7 की छात्रा तनिष्का को ₹3,000 की केनरा विद्या ज्योति छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।
केनरा बैंक द्वारा अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रदान की जाने वाली यह छात्रवृत्ति बेटियों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों की प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP