जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पटना बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को घेर लिया है. दरअसल बीजेपी प्रत्याशी की एक यात्रा में उनकी गाड़ी के आगे एक शख्स हनुमान जी का रूप धारण किए हुए है. साथ ही वह बीजेपी का झंडा लेकर आगे डांस कर रहा है. इसको लेकर अब प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "अपने स्वार्थ के लिये हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को बांकीपुर की जनता सजा देगी."
#BankipurNews #PrashantKishore #BJP #RJD #Jansuraj #ABPNews