विगत दिनों लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मा.भूपेंद्र सिंह चौधरी जी से पार्टी में शामिल होने के उपरांत उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे मार्गदर्शन एवम आशीर्वाद प्राप्त किया।
चंदौली के ग्राम सोनहुली, धानापुर में आईसीडीएस विभाग की तरफ से स्टाल लगाया गया जिसमें गोद भराई व अन्नप्राशन के कार्यक्रम में शामिल हुआ। साथ ही कुसुमी में स्थापित टीएचआर प्लांट से निर्मित पोषाहार का वितरण भी किया।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते उच्च रक्तचाप की बीमारी के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर हम अपने रक्तचाप की नियमित जांच करवाएं और अपनी जीवन शैली में उचित बदलाव लाएं और शारीरिक व्यायाम करें व संतुलित आहार लें।
#WorldHypertensionDay_2022
विश्व दूरसंचार दिवस पर संचार विभाग से जुड़े सभी कर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों सहित देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रदेश सरकार द्वारा गांवों को बेहतर दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने हेतु ग्राम पंचायत को तेज गति के इंटरनेट से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
सृष्टि के प्रथम संदेश वाहक एवं भगवान विष्णु के अनन्य उपासक परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र देव ऋषि नारद जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#नारद_जयंती_2022#Narad_Jayanti_2022
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतम् शरणं प्रपद्ये।।
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार की समस्त हनुमान भक्त जनों व देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#BadaMangal_2022
CMIE के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल महीने में भारतीय अर्थव्यवस्था में 88 लाख नौकरियां जोड़ी गईं।
महामारी के प्रभाव के बाद यह एक बड़ी संख्या है। मोदी सरकार की नीतियों ने भारतीय बाजार को व्यापार बढ़ाने और रोजगार पैदा करने में मदद की।
आज लखनऊ में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की गरिमामय उपस्थिति में मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं उ० प्र० मंत्रिपरिषद के सभी मा० सदस्य गणों के साथ सामूहिक छाया चित्र।
जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे के सिंगर श्री कन्हैया मित्तल जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई
आपके अभूतपूर्व स्वागत स्नेह के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार
पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब में BJP OBC Morcha के जिला महामंत्री श्री संदीप सिंह जी के यहां शिष्टाचार भेंट किया
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र बिट्टा जी, प्रदेश मंत्री श्री शिवराज जी व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे |
आप द्वारा हुए स्वागत स्नेह के लिए ह्रदय से आभार
भाइयों/बहनों - 8 वर्ष पहले १६ मई २०१४ को लोकसभा अंबेडकरनगर में प्रथम बार कमल खिलाकर मोदी युग में मुझे आशीर्वाद प्रदान किया था, जिसके लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रभु श्रीराम जी आप सभी को सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें।
जय श्री राम.....