Be Educated, Be Human,
Science not propeganda,
Rights not representation,
We not I,
Be dreamer,
Be change,
Thought: English is the Goddess of Deprived.
किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
The attack on @MahuaMoitra’s convoy in West Bengal is utterly reprehensible and an assault on democratic freedoms.
More disturbing is the alleged failure of the police to ensure her safety despite prior warnings and a Calcutta High Court order. The rule of law must prevail, irrespective of political affiliations and those responsible must be identified and brought to justice.
https://t.co/RotdaFuaWt
पहले नोटबंदी ने आम आदमी की जेब और रोज़गार पर चोट की थी, अब वोटबंदी उसके लोकतांत्रिक अधिकार पर चोट कर रही है। नोटबंदी और वोटबंदी, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तब सत्ता के अहंकार में जनता की कमाई और आजीविका पर चोट हुई थी, अब उसके वोट और आवाज़ पर चोट हो रही है।
वोट चोरी सिर्फ चुनाव में गड़बड़ी का मामला नहीं है। यह पीएम-एचएम की जुगलबंदी द्वारा जनता के अधिकार, उसकी आवाज़ और सरकार को जवाबदेह बनाने की ताकत पर बड़ा हमला है।
लोकतंत्र में गरीबों, मज़दूरों, किसानों, वंचितों, सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों, युवाओं और मध्यम वर्ग के पास अपनी बात मनवाने का सबसे बड़ा हथियार उनका वोट ही है। इसी वोट के डर से सरकारें जनता की सुनती हैं, अपनी नीतियों के परिणामों की परवाह करती हैं और चुनाव में जवाब देने के लिए मजबूर होती हैं।
लेकिन जब सरकार को जनता के जनादेश की परवाह नहीं रहती, जब उसे लगता है कि सत्ता में बने रहने के लिए उसे आम लोगों की नाराज़गी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं, तब उसकी नीतियों में भी प्रधानमंत्री मोदी जैसा अहंकार दिखाई देने लगता है।
फिर दो मित्र पूँजीपतियों के कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता मिलती है, आम आदमी महँगाई से जूझता है, युवा रोज़गार के लिए भटकता है, किसान अपनी मांगों के लिए संघर्ष करता है और ग्रामीण मज़दूर की रोज़गार गारंटी कमजोर की जाती है। गरीब और मध्यम वर्ग पर जनविरोधी नीतियों का बोझ पड़ता है, लेकिन सरकार जवाबदेही की चिंता ही नहीं करती।
यही वोट चोरी से हक़ चोरी तक का रास्ता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह सालों में देश के हर वर्ग के साथ बार-बार यही हुआ है।
महँगाई से जेब पर चोट।
बेरोज़गारी से युवाओं के भविष्य पर चोट।
मनरेगा की जगह नई व्यवस्था से ग्रामीण मज़दूर के रोज़गार के अधिकार पर चोट।
कॉरपोरेट चंदे और नीतिगत प्राथमिकताओं से आम नागरिक की आवाज़ पर चोट।
और वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर सरकार चुनने तथा उससे जवाब मांगने के अधिकार पर चोट।
वोट सिर्फ सरकार बनाने का अधिकार नहीं है। यह सरकार को जवाबदेह बनाने का अधिकार है। गरीब का राशन, मज़दूर का काम, युवा का रोज़गार, किसान की आमदनी और मध्यम वर्ग की बचत, इन सब पर सरकार से जवाब मांगने की ताकत भी इसी वोट से आती है।
जब वोट की ताकत कमजोर होती है, तो जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही भी कमजोर पड़ती है। और जब जवाबदेही खत्म होती है, तो सत्ता का अहंकार बढ़ता है।
इसलिए हमारे लिए यह लड़ाई सिर्फ वोट बचाने की नहीं, हर नागरिक का हक़ बचाने की है।
नोटबंदी से वोटबंदी तक,
वोट चोरी से हक़ चोरी तक,
जनादेश की चोरी से जवाबदेही की चोरी तक!
वोट चोर गद्दी छोड़!
"चुनाव आयोग ने SIR के नाम पर 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर एक राजनीतिक दल की मदद की"
◆ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वी गोपाला गौड़ा ने कहा
V Gopala Gowda | #SupremeCourt | Supreme Court | #SIR
पाकिस्तानी लड़का: क्या आपको लगता है कि भारत और पाकिस्तान के पास अभी भी 'दोषारोपण' से आगे बढ़कर, आपसी फायदों के लिए मिलकर काम करने की गुंजाइश है?
राहुल गांधी: एक बड़ी समस्या यह है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देता है.
हमारे लिए यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि हमारे निर्दोष लोगों की हत्या की जाए और हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करें.
इसलिए, जिस पल यह सब रुक जाएगा, उसके बाद बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है.
बीजेपी अपने साधारण कार्यकर्ताओं को हर तरह के नैतिक अपराध में झोंक रही है। उनसे यह सब करवा रही है कि किसी का नाम धोखे से कटवा दो। जो ज़िंदा वोटर है, उसे मुर्दा साबित करने के लिए फॉर्म 7 भर दो। एक दिन इस पार्टी के कार्यकर्ता विश्वास भी खो देंगे कि जनता के वास्तविक समर्थन से चुनाव जीत सकते हैं। जो कार्यकर्ता ज़मीन पर चल कर वोटर को बूथ तक लाने के लिए जाना जाता था वह वोट कटवाने के काम में लगाया जा रहा है। किसी भी पार्टी के ढांचे में ऐसी सोच का पनपना, उसे सांस्थानिक रुप देना एक दिन उस कार्यकर्ता को भी पार्टी से बाहर कर देगा। उसकी ज़रूरत ख़त्म हो जाएगी।आई टी इंजीनियर AI के आने के बाद बेकार हो गए, SIR के बाद बीजेपी को इन कार्यकर्ताओं की ज़रूरत नहीं रहेगी। जब चुनाव इसी तरह से जीते जाएंगे, कोई भी पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं का बोझ क्यों ढोएगी? यह मामला एक पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेतृत्व के स्तर पर लोकतंत्र के साथ किए जा रहे अपराध में शामिल होने का भी है। किसी का वोट कटवा कर किसी का वोट रोक कर चुनाव जीतने वाली पार्टी।
दूसरा, यह सब भारत की न्याय व्यवस्था का मज़ाक उड़ाने लगा है कि ज़िंदा लोगों को मुर्दा साबित करने के इस SIR को उसने जारी रहने दिया। SIR रद्द नहीिं किया गया, तीनों चुनाव आयुक्तों को जेल नहीं भेजा गया तो भारत की पहचान उस देश की हो जाएगी जहाँ मुर्दा घोषित हो चुके ज़िंदा लोग रहते हैं। मुस्लिम वोटर को मुर्दा साबित करने का यह प्रोजेक्ट दरअसल भारत के लोकतंत्र की चौकीदार जनता को भी मुर्दा करने का है। वह ज़िंदा लोगों को मुर्दा वोटर के रुप में देखते देखते मुर्दा हुई जा रही है। आप इस रिपोर्ट को देखिए। उन तीनों को भी दिखाइये जिन्होंने बेहयाई की सारी पराकाष्ठा पार कर दी है।
सोने की गिरावट देखकर खरीदने जा रहे हैं तो सावधान!
गहनों और बार में वजन बढ़ाने के लिए मिलाया जा रहा है चीन से आया रेनियम पाउडर; जिसे मशीनें भी पकड़ने में नाकाम
@kavitath से जानिए आखिर जानिए कैसे हो रहा है यह गोलमाल
#GoldPrice#Gold#GoldScam#RheniumPowder#ETNSDigitalFirst
शायद राहुल गांधी ने पहली बार बताया है कि वे चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं करना चाहते। वे मानते हैं कि जिस दिन वे बहिष्कार का फ़ैसला लेंगे भारत के लोकतंत्र का ढांचा ढह जाएगा।
राम मंदिर के चंदे-चढ़ावे की चोरी के आरोपों का हिसाब दिए बिना अब दूसरी चोरी की तैयारी है?
भाजपा बताए, राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी में कितना दूध का दूध, पानी का पानी हुआ?
जनता सजग है, हर चोरी का हिसाब माँगेगी!