भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर आज जनपद चंदौली के परिषदीय विद्यालयों में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
खेलकूद प्रतियोगिताएँ, बाल मेले, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालयों को उत्सवमय बना दिया।
🪔 दीपावली के रंग, नन्हे हाथों की उमंग! 🌸
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की कुछ खूबसूरत झलकियाँ… रंगों, रचनात्मकता और उत्सव के उल्लास से सजे विद्यालय। ✨
लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के अंतर्गत UPS बबुरी के बच्चों ने स्वयं पौष्टिक खिचड़ी तैयार की। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने पोषण, स्वच्छता एवं संतुलित आहार का महत्व सीखा।
सीखने के साथ करके सीखने की पहल बच्चों में आत्मनिर्भरता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित कर रही है।
🪔 जनपद चंदौली के परिषदीय विद्यालयों में दीपोत्सव के अवसर पर बच्चों ने मिट्टी के दीये एवं खिलौने बनाए तथा आकर्षक रंगोलियां सजाईं। साथ ही धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज सहित विभिन्न पर्वों के महत्व एवं रामायण के प्रेरक प्रसंगों से परिचित हुए। 🎨✨
#Chandauli#Diwali
दिनांक 04/11/2026 को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तेनुवट, सकलडीहा, चंदौली के किचन गार्डन में इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत टमाटर, गोभी, बैंगन, गाजर, धनिया, पालक एवं मूली आदि के पौधों का रोपण किया गया। 🌱
उद्देश्य: पोषण, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
🪔 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय जफरपुर में इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को कुम्हार के पास पॉटरी भ्रमण कराया गया। बच्चों ने स्वयं मिट्टी के दीये बनाना सीखा और पारंपरिक शिल्पकला को करीब से जाना।
उद्देश्य: रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी परंपराओं को बढ़ावा देना। 🌱
आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय डेरवा कला, विकासखंड चहनियां में श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय जी द्वारा मध्याह्न भोजन (MDM) ग्रहण किया गया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण पाई गई।
🔬 आज दिनांक 03.11.2026 को राजकीय हाई स्कूल खुरुहुजा में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरधन एवं तोरवा की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर के लिए चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया। पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
@basicshiksha_up@bsa_sachin@cdochandauliup@dmchandauli विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
विकास भवन सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री आर. जगत साई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, ऑपरेशन कायाकल्प, DBT, मध्याह्न भोजन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।
🌿 आज जनपद चंदौली के परिषदीय विद्यालयों में ईको क्लब के अंतर्गत ई-कचरा प्रबंधन (E-Waste Management) हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ♻️
#EcoClub#Chandauli
वाराणसी एयर शो 2026 के अवसर पर BSA चंदौली श्री सचिन कुमार जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज यादव जी व श्री अजीत पाल जी के नेतृत्व में नमो घाट पर भव्य रंगोली बनाई गई। भारतीय वायुसेना के अद्भुत प्रदर्शन ने राष्ट्रगौरव का भाव जागृत किया।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्!
#AirShow2026
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली श्री सचिन कुमार जी की पहल रंग लाई।
अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन, लिलुआ (हावड़ा) के प्राचार्य श्री सरोज कुमार श्रीवास्तव जी ने प्राथमिक विद्यालय केशवपुर के बच्चों को पुस्तकें व शिक्षण सामग्री तथा 55 इंच LG Smart LED TV भेंट किया। 📚📺
हार्दिक आभार
🌿 प्राथमिक विद्यालय कचमन, सकलडीहा, चंदौली में इको क्लब बैज वितरण (Eco Club Badge Distribution) कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। 🌱
#EcoClub#Chandauli#EnvironmentProtection
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मझवार, जनपद चंदौली में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन किया गया।
🌺🔱 महिषासुर मर्दिनी के दिव्य स्वरूप में सोनाली गुप्ता 🔱🌺
कंपोजिट विद्यालय उदयपुरा, विकासखंड शहाबगंज, जनपद चंदौली की कक्षा 8 की छात्रा सोनाली गुप्ता ने महिषासुर मर्दिनी के रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति, शक्ति और नारी सामर्थ्य का अद्भुत संदेश दिया। 🙏✨
🎨 बैगलेस डे गतिविधि | 17 अक्टूबर 2026
कम्पोजिट विद्यालय मझगावां नई बस्ती, विकासखंड नौगढ़, चंदौली में बैगलेस डे के अंतर्गत बच्चों ने क्ले एक्टिविटी से खिलौने एवं मूर्तियाँ बनाईं तथा सींक कला के माध्यम से हस्तशिल्प की आकर्षक आकृतियाँ तैयार कीं।
📚 PM श्री कम्पोजिट विद्यालय हथियानी, चंदौली में मातृ उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं PTM का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा TLM स्टॉल के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों का अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शन किया।
#Chandauli#PMShri
प्राथमिक विद्यालय कटरिया एवं कम्पोजिट विद्यालय सहजौर, नियामताबाद की कोलोकेटेड बालवाटिका में 17/10/2026 को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। नन्हे बच्चों ने देवी के विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
#MissionShakti#Chandauli