बिहार के रामगढ़ विधानसभा से वर्तमान बसपा विधायक सतीश यादव (पिंटू) जी के पूज्य पिता एवं पूर्व विधायक अंबिका यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदनाएँ। प्रकृति दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा सतीश जी एवं समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज पंजाब के जालंधर में समीक्षा बैठक की गयी. जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान जिलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानो की समीक्षा भी कराई.जय भीम
दलितों पर आये दिन अत्याचार हो रहा है. पुरे देश मे होनहार दलित युवाओं की हत्या का चलन चल पड़ा है. कल राजस्थान के झुनझुनू मे चुड़ैला गाँव निवासी 23 वर्षीय चन्दन मेघवाल का शव एक गाड़ी मे मिला,राजस्थान के करौली में ही कुछ दिन पहले ही एक दलित की हत्या उसकी जमीन पर कब्ज़ा के लिये कर दी गयी जिसमें भी bsp की टीम परिवार के साथ न्याय के लिये लड़ी लेकिन बीजेपी के कदवार नेता ने हत्यारों को बचाने में पुरी ताकत लगा के वहाँ के ईमानदार SP का ही ट्रांसफर करा दिया था. आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला.हरियाणा के रोहतक जिले की किलोई विधानसभा मे नीरज कुमार की गला काट कर हत्या कर दी गयी, और कल bsp की टीम प्रदेश अध्यक्ष के साथ परिवार के इस दुख में शामिल होगी और न्याय की आगे की लड़ाई भी लड़ेगी. हरियाणा में ही हिसार के लोहारू में अनिल reddu की ट्रक से कुचल कर हत्या कर दी गयी.जिसकी वीडियो भी मौजूद है. पहले हत्या का मुकदमा दर्ज किया बाद में राजनैतिक दबाव में आकर fir को एक्सीडेंट में बदल दिया गया. वहीँ tamilnadu के shivganga जिले मे पुलिस कस्टडी मे आकाश की हत्या कर दी गयी जिसमें 101 दिनों से परिवार के लोग न्याय की माँग कर रहे थे और दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे. लेकिन परिवार यह लड़ाई हार गया कोर्ट के आदेश पर जबरन आकाश को बिना न्याय मिलें उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. ऐसे ही राजस्थान के जिला खैरथल की तिजारा विधानसभा मे नाबालिग लोकेश मेघवाल को थाने में लाकर बेरहमी से पिटा गया.उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची और पेट्रोल तक डाला गया.फिर ड्रम में पानी भरकर डूबा डूबा के पिटाई की फिर प्लास से उस बच्चे के नाखून तक उखाड़े गये. कई महीने तक ईलाज के बाद ठीक हुआ लेकिन अभी भी मानसिक रूप से डरा हुआ है.लेकिन दोषी पुलिस कर्मियों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही उनको अरेस्ट किया गया. ना ही आज तक लोकेश मेघवाल को न्याय मिला.यह प्रकरण तो पुरी तरह दबाया जा रहा था लेकिन वहाँ bsp की जबाज टीम ने परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही और आज भी जंग जारी है. इस तरह एक नहीं सैकड़ों की संख्या में केस हैं जहाँ इन पर उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है. इनको रोकने की बड़ी इच्छा शक्ति की जरुरत है और वह bsp के अलावा किसी भी पोलिटिकल पार्टी में नहीं है. यह लिख कर रख लो BSP ही देश में अत्याचार जुर्म और ज्यादती का अंत करके देश में भाई चारा लेकर आएगी. जय भीम जय भारत
जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. देश में ’बहुजन समाज’ व अपरकास्ट समाज के ग़रीब शोषित-पीड़ित व उपेक्षितों द्वारा, उनके संवैधानिक हक़ व न्याय आदि के लिये परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताये रास्तों पर चलने वाली ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सच्ची व ईमानदार अम्बेडकरवादी पार्टी है, जो दूसरी पार्टियों की तरह बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के सहारे और उनके इशारे पर नहीं चलती है बल्कि अपने लोगों के ही तन, मन और धन के बलबूते पर चलती है, जो स्वाभाविक तौर पर संकीर्ण, जातिवादी, साम्प्रदायिक व पूंजीवादी ताक़तों को यह फुटी कौड़ी नहीं सुहाता है और इसी लिये वे समय-समय पर और ख़ासकर चुनाव के नज़दीक आने पर क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट को तथा उसके आयरनलेडी नेतृत्व को भी बदनाम करने में लगे रहते हैं।
इसी क्रम में मीडिया के एक वर्ग द्वारा दूसरी पार्टियों की चुनावी जुगाड़ आदि पर से लोगों का ध्यान बाँटने तथा उन पर पर्दा डालने के लिये बी.एस.पी. पार्टी उम्मीदवार के चयन को लेकर सवालिया निशान खड़े करते रहते हैं, जबकि बी.एस.पी. को जो भी आर्थिक सहयोग हासिल होता है वह पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर ही क़ानूनी तौर से ज़्यादातर ख़र्च कर दिया जाता है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। फिर भी उसको लेकर षडयंत्र के तहत् गुमराह करने वाली तरह-तरह की ग़लत बातें व अफवाहें आदि फैलाना मीडिया को शोभा नहीं देता है।
इसके साथ ही यहाँ यह भी सर्वविदित है कि केवल बी.एस.पी. यूपी स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल ही नहीं बल्कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी इस समय पार्टी संगठन की मज़बूती तथा पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ-साथ आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव हेतु पार्टी उम्मीदवारों की संभावित सूची बनाने तथा उनकी ठोस स्क्रीनिग करने आदि में लगे हुये हैं और पार्टी की उम्मीदवारी को लेकर उनसे मिलने वालों से अन्य बातों के अलावा उनकी सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हैसियत के साथ ही उनके पार्टी के प्रति वफादारी व टिकाऊपन आदि को भाँपने के लिये, कोर्ट में जिरह की तरह, उनसे तरह-तरह के सवाल-जवाब भी करते रहते हैं, जिसकी गहराई में गये बिना ही उसे उसके पूरे फेस वैल्यू पर अन्यथा लेना उचित नहीं है, यह मीडिया से भी अनुरोध है तथा पार्टी के लोगों से भी अपील है कि वे विरेाधी पार्टियों के ऐसे प्रायोजित किसी भी षडयंत्र का शिकार होकर गुमराह ना हों बल्कि अपने मिशन 2027 के लक्ष्य में पूरे जी-जान से लगे रहें, जिस बी.एस.पी ज़िन्दाबाद की आपकी जबरदस्त तैयारी को देखकर ही विरोधियों की नींद काफी उड़ी हुई है। जय भीम जय भारत।
आज राजस्थान क़े जालौर भीनमाल में पार्टी क़े कारवाँ को बढाने हेतु कई गाँव और ढाणी में जाकर अपने लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा साथ ही सभी को पुनः और ज्यादा एक्टिव होने की गुजारिश की.फिर सभी ने पार्टी को बढ़ाने क़े लिये पूरा आश्वासन दिया.राजस्थान में यह कारवाँ अब रुकेगा नहीं.जय भीम
आज मान्यवर कांशी राम जी की जन्मभूमि पंजाब के होशियारपुर में संगठन समीक्षा बैठक.आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन को कम्पलीट करने के निर्देश के साथ पंजाब के हर पिंड में पार्टी मीटिंग करेगी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च में गेहूँ किसानो से गेहूँ खरीद हेतु गेहूँ सेंटर खोलने का आदेश किया गया लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक गेहूँ खरीद सिर्फ हवा हवाई.किसान गेहूँ लेकर आता है वापस जाता है सेंटर पर कर्मचारी बोरे नहीं की बात करते हैं लेकिन 100 से 150 रुपये सुविधा शुल्क लेने पर खरीद कर लेते हैं.बिचोलिये 2200 रुपये में गेहूँ खरीद रहे हैं |आज मेरे जिले के कई किसानो ने आकर शिकायत की और इस प्रकरण के बारे में जिला अधिकारी को अवगत भी कराया है.सरकार बड़ी बड़ी बातें कर रही हैं लेकिन किसानो की सुनने वाला कोई नहीं. @myogiadityanath ,@ChouhanShivraj, @DMKheri जी उम्मीद है की इस पर संज्ञान लेंगे |
1. देश के SC, ST व OBC समाज के संवैधानिक/क़ानूनी अधिकारों आदि के मामले में, कांग्रेस भी गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने वाली यह पार्टी भी, महिला आरक्षण में, जो अब इन वर्गों की बात कर रही है, तो यही कांग्रेस पार्टी है जिसने अपनी केन्द्र की सरकार के रहते हुये किसी भी क्षेत्र में इनके आरक्षण के कोटे को पूरा कराने की कभी पहल नहीं की है।
2. तथा ना ही OBC समाज हेतु मण्डल कमीशन की रिपोर्ट के हिसाब से उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण को भी लागू किया, जिसे फिर BSP के अथक प्रयासों से पूर्व प्रधानमंत्री श्री वी.पी. सिंह की सरकार में अनततः लागू किया गया था, जो सर्वविदित है।
3. इसी प्रकार, यू.पी. में पिछड़े मुस्लिमों को OBC का लाभ देने के लिए, पिछड़ा वर्ग आयोग की जुलाई 1994 में ही आई रिपोर्ट को भी सपा सरकार ने ठण्डे बस्ते में डालकर इसे लागू नहीं किया था, जिसे फिर यहाँ बी.एस.पी. की दिनांक 3 जून सन् 1995 में पहली बनी सरकार ने इसे तुरन्त लागू किया, जो कि अब यही सपा अपना रंग बदलकर अपने राजनैतिक स्वार्थ में इनकी महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कर रही है।
4. इस प्रकार, अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी सपा जब सरकार में नहीं है तो अलग रवैया अपना रही है, किन्तु जब सरकार में होती है तो अलग संकीर्ण जातिवादी व तिरस्कारी रवैया अपनाती है। अतः इन सभी वर्गों को ऐसी सभी छलावा एवं दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से हमेशा सावधान रहना होगा, तभी कुछ बेहतर संभव हो पायेगा।
5. जहाँ तक महिला आरक्षण के लिए पिछली (सन् 2011) जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का सवाल है, तो इस बारे में यही कहना है कि यदि इसे जिन भी कारणों से जल्दी लागू करना है तो फिर इसी जनगणना के आधार पर करना है और यदि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी केन्द्र की सत्ता में होती तो फिर यह पार्टी भी बीजेपी की तरह ही यही क़दम उठाती।
6. कुल मिलाकर, कहने का तात्पर्य यह है कि देश में SC, ST व OBC एवं मुस्लिम समाज के वास्तविक हित, कल्याण व उनके भविष्य संवारने आदि के किसी भी मामले में कोई भी पार्टी गम्भीर नहीं रही है।
7. इसीलिये महिला आरक्षण के मामले में इन वर्गों को अभी जो कुछ भी मिलने वाला है तो उसे इनको फिलहाल स्वीकार कर लेना चाहिये और इस मामले में आगे अच्छा वक्त आने पर इनके हितों का सही से पूरा ध्यान रखा जायेगा अर्थात् इन्हें किसी के भी बहकावे में नहीं आना है क्योंकि इनको खुद अपने पैरों पर खड़े होकर अपने समाज को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाना है। यही सलाह है।
विशाल आबादी वाले अपने भारत देश में ’बहुजन समाज’ अर्थात् बहुजनों के मसीहा भारतरत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर प्रातः मेरे द्वारा शत्-शत् नमन, पुष्पांजलि एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही बी.एस.पी. के लोगों द्वारा पूरे देश भर में ख़ुद व अपने परिवार सहित उन्हें पूरी मिशनरी भावना के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये सभी लोगों का तहेदिल से आभार, शुक्रिया एवं धन्यवाद।
सर्वविदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन देश के ग़रीबों उपेक्षितों, शोषितों तथा जातिवाद एवं सामंतवाद से पीड़ित महिलाओं आदि समेत ’बहुजन समाज’ की सुरक्षा, सम्मान व उत्थान के लिये अत्यन्त ही कड़े संघर्ष में बीता, और अन्ततः जिसकी गारण्टी उन्होंने संविधान में सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया और अमर हो गये और जिसके लिये देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।
किन्तु काश, देश की केन्द्र व यहाँ राज्यों की सत्ता में रहने वाली पार्टियाँ बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति-मानवतावादी, सर्वजन-हितैषी व बहुजन-कल्याणकारी संविधान के पवित्र उद्देश्यों को प्राप्त करने में सही से सफल हो पातीं तो भारत अभी तक स्वावलम्बी/आत्मनिर्भर व विकसित देश बनकर यहाँ के करोड़ों बहुजनों की अपार ग़रीबी, बेरोज़गारी, जातिवादी द्वेष, शोषण व जुल्म-ज़्यादती आदि से मुक्त समता एवं न्याय-युक्त जीवन लोगों को ज़रूर दे पाता।
अगर ऐसा नहीं हो पाया है तो क्यों? इसका जवाब ढूंढने पर देश में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का कारवाँ चुनावी सफलता भी हासिल करके अपनी मंज़िल की ओर ज़रूर आगे बढ़ेगा। जय भीम, जय भारत
लखीमपुर खीरी में बाबा साहब की जयंती हमेशा बड़े शांति और सौहार्द के साथ मनाई जाती रही है जिसमें सर्व समाज के लोग भी अपना सहयोग देते रहे हैं.लेकिन आज ही के दिन बाबुपुर और मोतीपुर में मूर्ति हटाने और टूटने की वजह से हुए संघर्ष की न्यायिक जाँच कराना आवश्यक है.आखिर क्या बाबा साहब की जयंती के दिन ही मूर्ति हटाना जरुरी था.जिसमें लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकेगंज पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.जिला प्रशासन लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर मामले को निपटारा कराये और वहाँ शांति कायम कराये.@myogiadityanath ,@dgpup ,@narendramodi, @DMKheri ,@kheripolice इस घटना का संज्ञान लें और प्रदेश के अधिकारीयों को बाबा साहब के मामालों में संयम बरते.
छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मठ व संघर्ष शील वरिष्ठ कार्यकर्ता जीवराज रात्रे के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ा दायक.एक अच्छे कार्यकर्त्ता की कमी हमेशा महसूस होगी.कुदरत इस असीम दुख को उनके परिवार को सहन करने की ताकत दे.
औवेशी व बसपा के विधायक ने;
"आरजेडी महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी को वोट दिया"
लेकिन
स्वयं आरजेडी का 1 विधायक
कोंग्रेस के 3 विधायक गायब मिले।
वोट डालने नही आये।।
जब जब इन धरा पर;
"भाजपा संकट में आई है, तब-तब कोंग्रेस अवतार बनकर भाजपा की रक्षक बनकर आई है"
☺️😊☺️😊☺️😊
विकास कुमार जाटव
1. सपा व कांग्रेस आदि ये दलित-विरोधी पार्टियाँ, इस बार यू.पी. में विधानसभा आमचुनाव के नज़दीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की सोची-समझी रणनीति के तहत् जयंती मनाकर तथा कांग्रेस पार्टी तो अपनी केन्द्र की सरकार में रहकर इनको ’भारतरत्न’ की उपाधि ना देकर, अब दूसरी पार्टी की सरकार से देने की माँग कर रही है, यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है?
2. जबकि ये पार्टियाँ शुरू से ही, बी.एस.पी. को ख़त्म करने में लगी रही हैं, जिस पार्टी की मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ख़ुद नींव रखी है। जिसे इनकी एकमात्र उत्तराधिकारी व बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीते-जी कोई हिला नहीं सकता है।
3. इतना ही नहीं बल्कि इससे ऐसा भी लगता है कि इन पार्टियों के महापुरुषों में कोई जान नहीं रही है, जो अब ये हमारे महापुरुषों को भुनाने में लगे हैं, जिन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी के जीते-जी हर मामले में हमेशा इनकी उपेक्षा की है।
4. तथा इनके सम्मान में बी.एस.पी. सरकार द्वारा किये गये कार्यों को भी सपा सरकार द्वारा अधिकांशः बदल दिया गया है। यह है इन पार्टियों का इनके प्रति दोग़ला चाल व चरित्र। इसलिए यदि सपा व कांग्रेस आदि के ख़ासकर दलित चमचे चुप रहें तो उनके लिए यह बेहतर होगा। यही सलाह। हालाँकि ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ’चमचा युग’ के नाम से अंग्रेज़ी में एक किताब भी लिखी है।
We (Bsp team) celebrated jayanti of Manyawar Sri kanshi Ram Saheb at Erode, Tamilnadu on 15. 3.2026. Bahujan samaj party jindabad, Bahan ku. Mayawati ji jindabad. Jay bhim. Advocate Suresh Rao, central state coordinator, Bsp Tamilnadu.
, @bspindia