#Istandwithbrijendraverma
बीएस ए को महिला शिक्षक की फर्जी अटेंडेंस लगवाने
और अध्यापक को पूरे आफिस द्वारा मारने का दोषी मानते हुए सस्पेंड किया जाये
और एफ आई आर हो
एक ईमानदार शिक्षक को परेशान किया है
#Istandwithbrijendraverma
बीएस ए को महिला शिक्षक की फर्जी अटेंडेंस लगवाने
और अध्यापक को पूरे आफिस द्वारा मारने का दोषी मानते हुए सस्पेंड किया जाये
और एफ आई आर हो
एक ईमानदार शिक्षक को परेशान किया है
तथ्य बनाम सत्य : 37 बनाम 82
सब देखें, सुनें, जानें-समझें और साझा करें। सत्य की केवल पड़ताल नहीं, उसका प्रसार भी उतना ही ज़रूरी होता है।
भाजपा आत्म-मंथन करे और भाजपाई भी और साथ ही उनके समर्थक भी कि जो लोग किसी की मृत्यु के लिए झूठ बोल सकते हैं, वो झूठ के किस पाताल-पर्वत पर चढ़कर अपने को, अपने मिथ्या-साम्राज्य का मुखिया मान रहे हैं। झूठे आँकड़े देनेवाले ऐसे भाजपाइयों पर विश्वास भी विश्वास नहीं करेगा।
सवाल सिर्फ़ आँकड़े छिपाने का नहीं है, सदन के पटल पर असत्य बोलने का भी है और इस बड़ी बात का भी है कि :
- ’महाकुंभ मृत्यु-मुआवज़े’ में जो राशि नक़द दी गयी, वो कैश क्यों दी गयी?
- वो कैश आया कहाँ से?
- और जिनमें वो कैश वितरित नहीं हो पाया, वो कैश वापस गया किसके हाथ में?
- नक़दी देने का निर्णय किस नियम के तहत हुआ?
- नक़दी का वितरण किसके आदेश पर हुआ?
- नक़दी के वितरण का लिखित आदेश कहाँ है?
- नक़दी वितरण में क्या कोई अनियमितता हुई?
- और साथ ही यह भी कि मृत्यु के कारण को बदलवाने का दबाव किसके कहने पर बनाया गया?
ये रिपोर्ट अंत नहीं, महाकुंभ में हुई मृत्युओं और उनसे जुड़े पैसों के महासत्य की खोज का आरंभ है। सत्य जब उजागर होता है, तो झूठ की परत-दर-परत खुलती है, जो स्वांग के हर चोगे और मुखौटे को उतारती जाती है, परदे उठाती जाती है। झूठ का कोई भी सूचना-प्रबंधन ऐसे सत्य को बाहर आने से नहीं रोक सकता।
#महाकुंभ_प्रयागराज
प्राथमिक शिक्षक भर्ती का आश्वासन नहीं, विज्ञापन दो।
जब तक विज्ञापन नहीं, तब तक समापन नहीं।
भाजपा सरकार ने संपूर्ण उप्र के भावी प्राथमिक शिक्षकों को मायूस करके, उन्हें प्रयागराज में नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकालने के लिए ‘महाधरना’ देने पर मजबूर कर दिया है। 7 सालों से डीएलएड की भर्ती न निकालकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि प्राथमिक शिक्षा उसकी प्राथमिकता ही नहीं है। सच्चाई तो ये है कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी-रोज़गार जैसे बुनियादी मोर्चों पर पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है । कुल मिलाकर भाजपा एक नाकामयाब सरकार है।
हम शिक्षा संबंधित हर बात और हर तरह की शिक्षक भर्ती के सभी अभ्यर्थियों की माँगों के साथ मजबूती से साथ खड़े हैं।
#97000_प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती
#डीएलएड
#डीएलएड_शिक्षक_भर्ती
#69000
#सहायक_शिक्षक_भर्ती
#शिक्षामित्र