क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है गूंगी-बहरी सरकार?
मध्य प्रदेश के विदिशा में मासूम बच्चों की जान को ताक पर रखकर शिक्षा के दावे करने वाली सरकार की आँखों पर पट्टी बँध चुकी है। उफनती नदी के बीच जानलेवा पिलर्स पर कूदकर स्कूल जाने को मजबूर ये बच्चे क्या इंसान नहीं हैं?
उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाएँ अब रोजगार का माध्यम कम और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का प्रतीक अधिक बन चुकी हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) भर्ती इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 28 जून 2022 को भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ, अक्तूबर 2022 में PET आयोजित हुई, अप्रैल 2025 में मुख्य परीक्षा संपन्न हुई और अब मुख्य परीक्षा को भी एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर आपकी सरकार किस बात का इंतज़ार कर रही है? क्या यही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की तथाकथित "डबल इंजन सरकार" की कार्यशैली है, जहाँ भर्तियाँ वर्षों तक फाइलों में धूल खाती रहती हैं और लाखों युवा अपने भविष्य की उम्मीद में भटकने को मजबूर हैं?
प्रदेश के युवाओं को अब और इंतज़ार नहीं, बल्कि समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और न्याय चाहिए।
मध्यप्रदेश में 2003 से प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव बंद रहे और 2008 के बाद भी चुनावी प्रक्रिया बाधित रही। 2017 में चुनाव हुए, लेकिन उसके बाद से पुनः बंद हैं। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सितंबर में चुनाव का रास्ता साफ हुआ है। यह भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन को प्रदेशभर के कॉलेज-कैंपस में मजबूत करने का बड़ा अवसर है।
जब देश की कमान संभालने वाले ही शिक्षा के महत्व से अनजान हों, तो स्कूलों में शिक्षकों का अकाल पड़ना स्वाभाविक है। यह किस मुंह का लोकतंत्र है, जहाँ मासूमों को अपनी पढ़ाई के लिए सड़कों पर उतरने की भीख मांगनी पड़ रही है? ऐसे निरंकुश और बहरे शासन का पतन अब बहुत नजदीक है!
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाए जा रहे हैं
पुलिस इस मामले को संज्ञान में ले।
उसे रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं पास में पीछे मॉडल स्कूल दिखाई दे रहा है।
कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
@sp_vidisha@vidishadm@Umakant80
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में आज सैकड़ों नन्हे विद्यार्थियों ने हाथों में परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीरें लेकर शिक्षा और सम्मानजनक मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था बदहाल है, बेंच-डेस्क जर्जर अवस्था में हैं, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और शौचालयों की स्थिति भी अत्यंत खराब है। उनका आरोप है कि इन समस्याओं की शिकायत कई बार विद्यालय प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
यह दृश्य शिक्षा व्यवस्था में मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। साथ ही, यह भी दर्शाता है कि नई पीढ़ी अपने शिक्षा के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक होकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है।
जय भीम! जय जेन-अल्फा! ✊💙
"अगर आरक्षण को छूने का कोई प्रयास करेगा तो इस देश में जो भूचाल आएगा, उसका सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा व संघ के लोग"
- नगीना सांसद, चन्द्रशेखर आजाद की चेतावनी 🚨
@BhimArmyChief#आरक्षण_तबतक_जातिवाद_जबतक
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में आज सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे ‘जेन-अल्फा’ अपने हाथों में परम पूज्य बाबा साहेब की तस्वीरें लिए शिक्षा एवं सम्मानजनक मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।
इनका आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था बदहाल है। बेंच-डेस्क टूटे हुए हैं, पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार विद्यालय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह दृश्य भाजपा की डबल इंजन सरकार की शिक्षा व्यवस्था में विफलताओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
इन्हीं बदहाल परिस्थितियों के विरोध में सामने आया यह दृश्य शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति बच्चों की जागरूकता के साथ-साथ बेहतर भविष्य की उनकी उम्मीदों को भी प्रतिबिंबित कर रहा था।
जय भीम! जय जेन-अल्फा! 😊
📍दतिया उपचुनाव, हमीरपुर (दतिया शहर)
30 जुलाई का दिन होगा, केतली चुनाव चिन्ह होगा।
दतिया शहर हमीर पुर में बैठक, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रत्याशी भाई दामोदर यादव जी के समर्थन में मतदान देने की अपील जनआशीर्वाद लिया।
#ChandraShekharAzad#DamodarYadavMandal#SunilAstay
#DatiaByElection #AzadSamajParty #JaiBhim
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई केवल एक संस्थान पर हमला नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य और देश के भविष्य पर सीधा प्रहार है।
यदि किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक आपत्ति है तो उसका समाधान संविधान और न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में होना चाहिए, न कि छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाकर। किसी भी विश्वविद्यालय को ऐसी कार्रवाई का निशाना बनाना, जिससे पढ़ाई कर रहे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में चला जाए, किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को शोभा नहीं देता।
हम स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि यदि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ऐसा कोई नुकसान पहुंचाया गया जिससे छात्रों की शिक्षा, डिग्री या भविष्य प्रभावित हुआ, तो भीम आर्मी पूरे देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। छात्रों का भविष्य किसी भी राजनीतिक प्रतिशोध की बलि नहीं बनने दिया जाएगा।
सरकार का दायित्व शिक्षा के मंदिरों को बचाना है, उन्हें विवादों की आग में झोंकना नहीं। देश का भविष्य बुलडोज़र से नहीं, शिक्षा से बनता है। विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना हर संवैधानिक सरकार की जिम्मेदारी है और भीम आर्मी इस जिम्मेदारी की याद दिलाती रहेगी।
हम केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि किसी भी निर्णय से पहले छात्रों के हितों और शिक्षा की निरंतरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा ऐसा कोई कदम न उठाया जाए जिससे हजारों परिवारों और विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ जाए।
@narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@CMOfficeUP@EduMinOfIndia@ChiefSecyUP@UPGovt
डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के 7वें स्थापना दिवस पर आयोजित मेधावी विद्यार्थी एवं लोक शक्ति पत्रकार,अधिवक्ता, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल अतिथियों एवं कार्यक्रम को कवरेज करने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का दिल से धन्यवाद।
CP श्री संजय कुमार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय थाना #रातीबड़ में नागरिकों से #जनसंवाद किया गया उनके द्वारा निम्न बातें बताई:
🔹 विद्यार्थियों ने नशे के सम्बन्ध में सीपी महोदय से वाद-संवाद कर पूछा कि परिवार में किसी को नशे की लत लग जाए तो कैसे छुड़ाए ,