प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पैर धोते हैं, वही सफाई कर्मचारी जब वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करते है, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।@नॉएडापुलिस ने 40 से अधिक लोगो को जेल भेजा गया है।
सभी आंदोलनकारियों की तत्काल रिहाई करें।
@myogiadityanath
समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले महान समाज सुधारक, भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक, महान कवि "संत कबीर दास" जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाए।
@BhimArmyChief
गुमशुदा की तलाश 📍
यह व्यक्ति मुकेश वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी डोकन, पाटन (सीकर) से है जो कि 1 जून 2026 को A 56 लक्ष्मी नगर विश्वकर्मा जयपुर से लापता है, जिसकी FIR संख्या 10/2026 है।
अतः @SikarPolice पीड़ित परिवार को गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी सुनिश्चित करें।
@RajPoliceHelp
महान त्याग, समर्पण एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति, बाबासाहेब की जीवनसंगिनी माता रमाबाई आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
माँ, हमारी मुस्कान के लिए आपने असंख्य कष्ट सहे हैं। आपके त्याग और संघर्ष को हम कभी भुला नहीं सकते।
@BhimArmyChief
जनपद सहारनपुर की देवबंद विधानसभा के अंतर्गत ग्राम लालवाला में बहुजन समाज पर हुए अत्याचार तथा उसके विरोध में हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने जा रहे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट!
जिला मथुरा के वृंदावन में यमुना में पांटून पुल से टकराकर मोटरबोट पलटने से हरियाणा निवासी 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु और 5 श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर अत्यंत हृदयविदारक एवं चिंताजनक है।
यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के चल रहे कार्यों का गंभीर परिणाम प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि पांटून पुल को अत्यंत लापरवाही से हटाया जा रहा था, जिसकी चपेट में मोटरबोट आ गई और यह भीषण हादसा हो गया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब इस प्रकार का कार्य चल रहा था, तब क्षेत्र को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया? श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ,दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए,लापता श्रद्धालुओं की तलाश में युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जाए, भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जाएं
प्रकृति से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।
उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा सत्ता परिवर्तन यात्रा जल्द शुरू होगी जिसकी रूप रेखा तैयार है। यह यात्रा गांव, कस्बों, शहरों को होते पूरे 403 विधान सभा और 75 जिलों में जाएगी।
आने वाले 5 साल जुल्म, ज्यादतियों से मुक्ति व स्वाभिमान, सम्मान का जीवन और अधिकार सुरक्षित रखने है तो संघर्ष करने के लिये तैयार हो जाओ।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय संविधान।
"वो सूरज थे जिन्होंने अंधेरों को चीर दिया,
वो कलम थे जिन्होंने करोड़ों का भाग्य लिख दिया।"
आज पंजाब में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित रोड शो में शामिल हुआ..
बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मुख शीश नवाते समय बस यही विचार मन में था कि—"एक इंसान के विचार ही उसे अमर बनाते हैं।" आज हम जो आज़ादी और समानता का अनुभव कर रहे हैं, वह इन्हीं महापुरुषों के संघर्षों की नींव पर खड़ी है।
शिक्षा, समानता और स्वाभिमान का जो मार्ग इन्होंने दिखाया, वह सिर्फ एक विचार नहीं बल्कि जीने का तरीका है। आइए, इनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लें।
"शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो!"
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संबंध में भारत सरकार के संशोधित आदेश के अनुपालन एवं संविधान के अनुच्छेद 254 के तहत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हेतु माननीय ऊर्जा मंत्री @aksharmaBharat जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@UPPCLLKO
मेरे बहुजन समाज के स्वाभिमानी लोगों,
दो दिन बाद 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती है। इस ऐतिहासिक दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
हमारे लोग अपने-अपने तरीके से अपने भगवान ,परम पूज्य बाबा साहेब की जयंती मनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही हैं। यह लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। यह हिटलरशाही मानसिकता का प्रतीक है, जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
ऐसे में आप सभी से अपील है कि आज से लेकर 14 अप्रैल तक अपने-अपने घरों को ससम्मान सजाएँ और लगातार तीन दिनों तक हर शाम दीप जलाएँ। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान और चेतना का प्रतीक होगा।
साथ ही अपने बच्चों को परम पूज्य बाबा साहेब और राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले जी,छत्रपति साहू जी महाराज व अन्य महापुरुषों के संघर्ष, विचार और उनके महान योगदान के बारे में अवश्य बताएं क्योंकि यही हमारी असली ताकत है।
जय भीम! जय महात्मा फुले!
भारतरत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर व्याख्यान माला के तहत आज जालना महाराष्ट्र में आयोजित ‘भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियाँ’ विषय पर अपनी व्याख्या प्रस्तुत की।
जालना का हृदय से आभार 🙏🏿
विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया,
वित्त बिना शूद गये, इतने अनर्थ, एक अविद्या ने किये।
महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए सदैव संघर्षरत, महान लेखक क्रांतिसूर्य राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
भाई विष्णु नुवाल टांकरडा़ (चौमू) जो कि हाथोज में स्थित शराब की ब्राँच पर काम करता था, जो कल शाम को अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई!
पीड़ित परिवार के साथ कावटिया हॉस्पिटल जयपुर मे धरना शुरु हो चूका है आसपास के सभी साथी धरना स्थल पर पहुचे!
@JprRuralPolice
जय जवान जय किसान
"ना भूलेंगे, ना माफ करेंगे!"
14 फरवरी 2019 — वो काला दिन जब हमारे वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ। पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी वीर सपूतों को शत-शत नमन....!!
#PulwamaAttack#PulwamaTerrorAttack