आवास पर आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों, नाकामियों, प्रदेश में जमीनी स्तर तक व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और छात्रों एवं युवाओं के ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने, जनप्रतिनिधियों के दायित्वो, जनअपेक्षाओं तथा जनता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बांकीपुर में आयोजित रोड शो में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब जनउत्साह, जनविश्वास और बदलाव की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। यह जनसमर्थन 35 वर्षों से विकास की राह देख रहे बांकीपुर में परिवर्तन की बेचैनी का प्रतीक है।
देखिए कैसे बिहार में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मी AK-47 से गोली चला रहा है? संपूर्ण देश में किसी भी छात्र प्रदर्शन में Police Manual का उल्लंघन कर AK-47 से गोली चलाने का यह प्रथम मामला है।
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। अगर यही परिपाटी बनी तो आगे से प्रदर्शन करने वाले वकीलों पर, डॉक्टर्स पर, शिक्षकों पर, जजों पर, हक-अधिकार के लिए लड़ रहे छात्रों-युवाओं, महिलाओं और किसानों पर भी क्या बीजेपी सरकारें AK-47 से गोलियां चलवायेंगी?
कल को कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री पर भी कभी भी कहीं भी अकारण गोली चला सकता है? क्या ऐसे मामलों में सिर्फ गोली चलाने वाला ही दोषी होगा? उस जिले के SP और उच्च अधिकारियों को अविलंब सस्पेंड करना चाहिए? गृहमंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए अन्यथा प्रदेश में अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अपराधी प्रवृति के व्यक्ति को जनता ने बिहार का मुख्यमंत्री नहीं चुना था। यह Elected नहीं Selected CM है।
पटना में पुलिस की मिलीभगत से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने पर पुलिस की शह से दुकानदार बंटी यादव की हत्या की गयी थी। पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
स्व॰ बंटी यादव के परिजनों से शुरू से ही हम संपर्क में हैं। जब घटना का पता चला तो उनकी धर्म पत्नी से हमारी बात हुई और प्रशासन के लोगों से हमने जांच व कार्रवाई को लेकर बात की। बंटी यादव एक अच्छे कार्य के लिए लड़ रहे थे लेकिन उनके साथ जो हुआ वो गलत हुआ। अभी भी इस घटना में बड़े लोग पकड़े नहीं गए हैं। हम ये लड़ाई लड़ेंगे और परिवार को न्याय दिलाएंगे। #TejashwiYadav #RJD #Patna
मिसाइल मैन, भारत रत्न जैसे सम्मान और उपाधियों से नवाज़े जाने के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम जी ने हमेशा अपने आप को एक शिक्षक के रूप में याद किए जाने की इच्छा जताई थी। इस सरल सोच ने ही कलाम जी को महान बनाया। उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। @yadavtejashwi
सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। AK-47 से भी फायरिंग की गई।
जब 7 हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। #Bihar
पुलिस की गोली से घायल छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आवश्यक अधिकार है जो नागरिकों को अपनी असहमति और विचार व्यक्त कर निरंकुश सत्ता को जवाबदेह बनाता है।
बिहार सरकार छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर अविलंब कारवाई करें।#protest
7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है।
छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हज़ारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा।
पार्टी कार्यालय में बांकीपुर उपचुनाव संबंधित अहम बैठक कर बूथ स्तर की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में छात्र आंदोलन तथा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सरकार से त्रस्त जनता से मिले सुझावों और फीडबैक पर भी चर्चा की।
आगामी दो दिनों में सघन प्रचार अभियान जारी रहेगा। #RJD #TejashwiYadav
राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस समारोह के राज्यस्तरीय आयोजन में गांधी, लोहिया, जेपी, कर्पूरी, अंबेडकर, संत कबीर साहेब, संत रविदास सहित पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों एवं समाजवादी पुरखों का स्मरण किया।
समतामूलक समाजवादी वैचारिक राजनीतिक दर्शन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के खून-पसीने, समर्पण-संघर्ष और त्याग-तपस्या से सिंचित @RJDforIndia के 30वें स्थापना दिवस पर पार्टी और आदरणीय लालू प्रसाद जी के चाहने वाले करोड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी के निर्देशानुसार आगामी 5 जुलाई को पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस जिला स्तर पर पूरे उत्साह, उमंग, उल्लास, जोश एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर राजद के आप सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
आज का दिन धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और जनहित की राह में आपके समर्पण, समाजवाद के प्रति अडिग निष्ठा, निःस्वार्थ प्रयासों और योगदान का प्रतीक है।
आप सब को बधाई।
“बिहार की दयनीय, चिंताजनक और खेदजनक स्थिति का ख़ौफ़नाक सच!”
बेगूसराय में हुए सामूहिक बलात्कार कांड के वीभत्स और भयानक कांड की पीड़िता और परिजनों से बेगूसराय अस्पताल में मुलाकात कर उनकी अवर्णनीय असहनीय पीड़ा को सांझा किया।
कई पुरुषों ने जबरन महिला के घर में घुस उनके कपड़े उतारे, मुंह और हाथ बांध, ब्लेड से छाती काट दी और सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह इतना घिनौना, निकृष्ट दुष्कर्म था कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से डॉक्टरों ने तकरीबन चार इंच का लकड़ी का एक टुकड़ा, कारतूस का खोल और अन्य वस्तुएं निकाली।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही, उदासीनता और असंवेदनशीलता के कारण पीड़िता को ससमय इलाज नहीं मिला, FIR तक दर्ज करने में पुलिस आनाकानी करती रही। कई अभियुक्त अभी भी फरार है।
बिहार में महिलाओं के साथ क्रूरता के ऐसे मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है लेकिन बड़बोले मुख्यमंत्री अपनी नाकामी छुपाने व ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करना ही अपना दायित्व समझ बैठे है। #TejashwiYadav #bihar #RJD
मुहर्रम का मुक़द्दस महीना हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा तथा सब्र, इंसाफ़, सच्चाई और भाईचारे का सबक़ सिखाता है।
आइए हजरत इमाम हुसैन के कुर्बानियों को याद करते हुए हम सभी आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेकर देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की दुआ करें।
हजारों करोड़ के रिशु श्री टेंडर महाघोटाले पर 21 साल की एनडीए सरकार मौन है।
हर बार एक बड़ा घोटाला उजागर होता है, कुछ छोटे किरानी-कर्मचारी गिरफ्तार होते है। लेकिन नीतीश-BJP-NDA के राज में इस संगठित संस्थागत भ्रष्टाचार के मुख्य सरगना, Master Mind, ताकतवर, प्रभावशाली और लाभार्थी लोग कभी भी गिरफ़्तार नहीं होते, उन तक कोई जाँच एजेंसी नहीं पहुंच पाती? चाहे वो एस्टीमेट घोटाला हो, सृजन घोटाला हो, CAG घोटाला हो या टेंडर घोटाला हो।
बिहार के हजारों करोड़ के रिशु श्री महाघोटाले पर 21 साल की एनडीए सरकार हमारे सवालों के जवाब दें:-
1. एक मामूली सा ठेकेदार (रिशु श्री) कई विभागों के टेंडरों को अपनी मर्जी से कैसे मैनेज कर रहा था? सरकार का निगरानी तंत्र इतने वर्षों तक क्या कर रहा थी? या अधिकारियों द्वारा निजी लाभ के लिए सब कुछ नजरअंदाज किया जा रहा था?
2. ED की जांच में सामने आए चैट्स से पता चलता है कि रिशु श्री कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रभावशाली कॉकस को सत्ता और सर्वोच्च अधिकारियों का संरक्षण कैसे प्राप्त था? वह अधिकारियों को निर्देश किसकी शह पर देता था?
3. चार्जशीट में बड़ी मछलियों को छोड़ दिया गया है? क्या ऐसा करने में देरी के पीछे क्या कोई राजनैतिक दबाव है अथवा सत्ता में बैठे लोगों को खुद पकड़े जाने का डर है?
4. दो IAS अधिकारियों को निलंबित किया गया लेकिन चार्जशीट में उनका नाम नहीं है? उनकी तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?क्या सरकार को उनसे सबके पत्ते खोल देने की धमकी मिली है? सत्ता संरक्षित और पोषित भ्रष्टाचारियों को सजा से इम्यूनिटी क्यों दिया हुआ है?
5. वित्त विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव, जल संसाधन, भवन निर्माण विभाग के इंजीनियरों की गिरफ्तारी के बाद, क्या सरकार ने इस बात की समीक्षा की है कि इन्होंने अब तक कुल कितने करोड़ के सरकारी फंड को डायवर्ट किया? और अगर हां तो इस राशि को सार्वजनिक करने में देरी क्यों की जा रही है?
6. आरोपी रिशु श्री पहले से तय करता था कि ठेका किसे मिलेगा और उसी हिसाब से विभागीय टेंडर की शर्तें (क्राइटेरिया) बदलवा देता था। क्या इस सिंडिकेट के सरगना मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय व निवास में बैठे अधिकारी थे और है?
7. जांच में सामने आया है कि सरकारी विभागों में बिल पास कराने और टेंडर देने के बदले 2% से 3.5% तक का फिक्स्ड कमीशन चलता था। क्या यह भ्रष्टाचार में नग्न सरकार के "जीरो टॉलरेंस" के दावों की धज्जियां नहीं उड़ाता?
8. क्या सरकार रिशुश्री और उनसे संबंधित कंपनियों को मिले सभी टेंडरों की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराएगी?
9. क्या यह संयोग है कि सारी Beneficiary कंपनियाँ गुजरात से है इसलिए उसे बचाया जा रहा है?
10. रिशु श्री द्वारा अधिकारियों और उनके परिवारों की विदेशी यात्राओं, एयर टिकट और महंगे गिफ्ट्स का खर्च उठाने की बात सामने आई है। गृह विभाग, EOU, निगरानी और खुफिया विभाग इस वित्तीय लेन-देन से बेखबर क्यों थे?
11. छापेमारी में रिशु श्री के पास से 99 संपत्तियों के डीड और करोड़ों की नकदी/जेवरात मिले हैं। बिहार की जनता जानना चाहती है कि एक ठेकेदार के पास राज्य के बजट का एक बड़ा हिस्सा कैसे चला गया?
12. सरकार केवल "छोटी मछलियों" और कुछ चुनिंदा अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही है। इस सिंडिकेट के शीर्ष पर बैठे असली राजनैतिक आकाओं और "अमृत"पान करने वाले अधिकारियों के नाम कब सामने लाए जाएंगे?
13. जिन विभागों में यह महाघोटाला हुआ, उनके विभागीय मंत्रियों ने अभी तक अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा क्यों नहीं दिया है?
14. सरकार को सभी जानकारी उपलब्ध हो जाने के बाद भी एक साल से अधिक का समय लगा। ED के कहने के बावजूद भी बिहार पुलिस ने महीनों तक FIR क्यों दर्ज नहीं की थी? क्या यह देरी सबूतों को मिटाने, "अपनों" को बचाने और फाइलें दबाने के लिए की गई थी?
15. कुछ अधिकारी इस घोटाले को दबाने के लिए दूसरे माध्यमों का सहारा ले रहे है? बिहार सरकार के वकील रिशुश्री के ख़िलाफ़ कोर्ट में क्यों उपस्थित नहीं हुए?
16. कोसी बेसिन विकास परियोजना और गुजरात की कंपनी को कोसी बराज का ठेका दिलाने में टेंडर माफिया रिशु श्री ने मदद की। बिहार के बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील प्रोजेक्ट में इतनी आसानी से भ्रष्टाचार कैसे हो जा रहा है?
17. क्या सरकार का पूरा आंतरिक ऑडिट सिस्टम और विजिलेंस विभाग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है जो इस स्केल के महाघोटाले को ससमय उजागर नहीं कर सकता या सभी इस भ्रष्टाचार में कहीं ना कहीं से लिप्त हैं?
18. जब राज्य में सब कुछ ई-टेंडरिंग के जरिए होता है, तो BJP-JDU सरकार के पाले-पोसे टेंडर माफिया का सिंडिकेट डिजिटल पोर्टल को कैसे मैनिपुलेट और मैनेज कर रहा था?
19. एसवीयू ने 4000 पन्नों की चार्जशीट में सिर्फ 7 मुख्य आरोपियों को नामजद किया है और कहा है कि अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। यह बाकी बचे रसूखदार अधिकारियों और नेताओं को "क्लीन चिट" देने की जल्दबाजी नहीं है तो क्या है?
20. यह NDA का संयोग कहिए या प्रयोग, सभी बड़े घोटालों में दबाब पड़ने पर अगर किसी प्रशासनिक अधिकारी की दिखावटी गिरफ़्तारी करनी-करानी है या उसे बलि का बकरा बनाना है तो वह दलित-पिछड़े और मुस्लिम समुदाय का ही अधिकारी क्यों होता है?
अपने दोहों, रचनाओं व आध्यात्मिक अनुभव से ढोंग, मूर्ति पूजा, बाह्य आडंबर, जातिवाद, सामाजिक विसंगतियों और अंधविश्वास पर कुठाराघात कर सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना जागृत कर समाज में समता, शांति और सद्भावना स्थापित करने वाले तथा सरल शब्दों में जीवन जीने का सत्य मार्ग बताने वाले संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की जयंती पर कोटि कोटि प्रणाम, शत शत नमन और लख-लख वंदन। #kabir #कबीर #TejashwiYadav
टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल व LPG गैस की कीमतों ने पहले ही बजट बिगाड़ रखा है और अब खाने-पीने की आवश्यक चीजों जैसे दाल, आटा, सब्जी, तेल की बढ़ी कीमतों से जनता त्राहिमाम कर रही है।
आम नागरिक एनडीए संपोषित जमाखोरी, कालाबाजारी, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में फंसे है जिससे उनका दैनिक जीवन और बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वोट चोरी से बनी एनडीए सरकार की अदूरदर्शी सोच, पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से जनता में भारी आक्रोश है।
एनडीए नेता सरकारी संसाधनों की लूट, भ्रष्टाचार और चंदा चोरी में व्यस्त और मस्त है। बीजेपी सभी समस्याओं की जड़ तथा इनके झूठे, बड़बोले, अनैतिक, भ्रष्ट, जुमलेबाज़ नेता देशवासियों की सब परेशानियों के मूल कारण है।