जनसाधारण से अपील, सरकार से भी अपील
एक संवेदनशील पत्रकार, @IIMC_India के स्कॉलर और प्यारे शख्स प्रकाश आज जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रकाश को एक रेयर कैंसर है जो अब उनके लिवर तक फैल चुका है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन के कई थका देने वाले दौर से गुजरने के बाद भी कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिका में इसे टारगेट करने वाली दुनिया की पहली जीवनरक्षक दवा को मंजूरी मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी जान बचाने के लिए अब यही एकमात्र रास्ता बचा है।
उनकी पत्नी रश्मि ने अब तक इस पूरी लड़ाई को अकेले लड़ा है और अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी है। लेकिन इस नई दवा को अमेरिका से मंगाने और पूरे इलाज का खर्च करीब 3 करोड़ रुपये आ रहा है। इसे इस परिवार के लिए अकेले जुटाना नामुमकिन है। आप सभी से अपील है कि नीचे दिए गए Ketto लिंक पर जाकर जितनी संभव हो उतनी आर्थिक मदद करें। इसमें बीमारी और इलाज से जुड़ी सारी प्रामाणिक जानकारी मौजूद है।
अगर आप डोनेट नहीं भी कर पा रहे हैं, तो इस पोस्ट को आगे जरूर शेयर करें ताकि यह सही लोगों तक पहुंच सके। आपका एक छोटा सा प्रयास भी प्रकाश को नया जीवन दे सकता है।
https://t.co/9pAzPAq9F7
IIMC से पास आउट युवा पत्रकार प्रकाश कैंसर से ग्रसित हैं . डॉक्टरों का कहना है कि प्रकाश को जिस तरह का कैंसर है , उसका अमेरिका में मिलने वाली दवा से ही मुमकिन है . उनके पूरे इलाज का खर्च करीब 3 करोड़ रुपये आ रहा है. प्रकाश और उनकी पत्नी रश्मि पिछले एक साल में अपनी सारी जमा-पूंजी लगा चुके हैं. इतनी बड़ी रकम अकेले जुटाना उनके लिए नामुमकिन है. आप सभी से अपील है कि इस इलाज के लिए जितनी संभव हो उतनी आर्थिक मदद करें.
इस पोस्ट के साथ Ketto पर की जा रही फंड रेजिंग का लिंक दिया है. इसमें सारी जानकारी मौजूद है .
सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास D.EL.ed अभ्यर्थियों को एक सलाह है किसी अन्य मुद्दे के चक्कर में पड़कर अपनी एनर्जी को बर्बाद न करें. एक बात अच्छे से जान लीजिए कि सरकार के पास पर्याप्त संख्या में पद रिक्त हैं. जान बूझकर अभ्यर्थियों को अनुपात समानुपात की मीठी गोली खिला रहा है विभाग. बेहद शालीन शब्दों में नई शिक्षक भर्ती की माँग लगातार करते रहिए. आज रविवार का दिन है, छुट्टी का दिन है. एक हैश टैग बनाकर सभी लोग एक साथ ट्वीट करिए. ताकि अधिकारियों को भी लगे कि सिर्फ एक भर्ती के फैले रायते को समेटने की बजाय उन्हें नई शिक्षक भर्ती पर भी विचार विमर्श करना होगा, ये नए युवाओं की भीड़ बेवकूफ़ नहीं है~
✍️
प्रवीण कुमार
@UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP@thisissanjubjp@BJP4UP@myogioffice
#UP_DEMAND_PRT_VACANCY
@thisissanjubjp@myogiadityanath@myogioffice
विषय: "जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 का शासन से अनुमति प्रदान करने हेतु ।
"माननीय मुख्यमंत्री/ शिक्षा मंत्री जी अपनी अमूल्य स्वीकृति प्रस्ताव को त्वरित प्रदान करने का कष्ट करें।।
42000 छात्र सदा आपके आभारी रहेंगे 🙏🙏