आज हिमालयीय विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालयीय विश्वविद्यालय द��वारा आयोजित "प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सम्मान-2024" समारोह में सम्मिलित हुआ एवं उपस्थित अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित किया।
मैं हिमालयीय विश्वविद्यालय, देहरादून को समारोह के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए बधाई देता हूं।
आज जनपद सम्भ��, उत्तरप्रदेश में पवित्र धाम श्री कल्कि धाम मंदिर में श्रद्धेय @AcharyaPramodk जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। श्रद्धेय स्वामी जी के आशीर्वचन से मन असीम ऊर्जा और आनंद से भर गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 19 फरवरी 2024 को श्री कल्कि धाम मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया था।
यह धाम आध्यात्मिक चेतना व सनातन मूल्यों के पुनर्जागरण का शाश्वत केंद्र बनेगा।
#ModiKaPairvar
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सब के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने के निर्णय उपरांत आज उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उन्हें अपनी पुस्तक "विश्व प्रेरणा-स्पर्श हिमालय" सप्रेम भेंट की।
आडवाणी जी ने देश की सांस्कृतिक विरासत, राजनीति और प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। राष्ट्रप्रेम व जनसेवा की प्रबल भावना का सृजन जन-जन में साकार करने के लिए किए गए उनके कार्य भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा प्रदान करते हैं।
मेरा सौभाग्य रहा है कि समय-समय पर मुझे आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है। आदरणीय आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित होने की घोषणा मेरे लिये तो व्यक्तिगत ख़ुशी है ही एवं देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय है ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश की जनता को अपने व्यक्तित्व व विचारों से अभिसिंचित करने वाले आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ देने का निर्णय लेकर उनके अथक संघर्षों और योगदान को सम्मानित करने का काम किया है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।
हमने तो केवल तीन जगह मांगी...
श्री अयोध्या धाम का उत्सव लोगों ने देखा...
नंदी बाबा ने भी कहा कि हम काहे इंतजार करें...
हमारे कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'एक भारत,श्रेष्ठ भारत' के विजन और चुनाव से पूर्व उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे गए संकल्प एवं उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रही है।
यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए बनी कमेटी 2 फरवरी को अपना ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी और हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू करेंगे।
#UCCInUttarakhand
PM inaugurates, dedicates to nation and lays the foundation stone of multiple development projects worth more than Rs 12,700 crore in Navi Mumbai, Maharashtra
https://t.co/kVjW3yT3xR
via NaMo App