महर्षि भृगु की पावन साधना स्थली जनपद बलिया में आज बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधान सभा क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रभावित परिवारों का कुशल-क्षेम जाना और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
डबल इंजन सरकार आपकी सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है।
स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, भाई-बहन के अट��ट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों।
'बलिया बलिदान दिवस' पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
वर्ष 1942 में आज ही के दिन बलिया की वीरभूमि ने बर्बर एवं दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस व राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए स्वतंत्रता का शंखनाद किया।
वीर हुतात्माओं का यह अमर त्याग एवं शौर्य हम सभी को मातृभूमि की सेवा हेतु निरंतर समर्पित रहने की प्रेर���ा देता है।
राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥
अमर महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता, भक्तिधारा के महान कवि, 'पूज्यपाद' गोस्वा��ी तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
उन्होंने अपनी दिव्य कृतियों के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के अमृत संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। उनका कालजयी साहित्य लोकमंगल का शाश्वत पथप्रदर्शक है।
"अरे.. बहुत ही दुखद.."
मेरे मित्र और बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया.."
उमाशंकर भाई बलिया के रसड़ा से विधायक थे.. और सबसे खास बात.. वो बसपा के टिक�� की वजह से विधायक नहीं बने थे.. वो अपने बलबूते विधायक बने थे..
उनको कैंसर था.. कैंसर की बीमारी के बावजूद मैंने उनको अंतिम समय तक राजनीतिक रूप से बड़ा सक्रिय देखा.. विधानसभा के पिछले सत्र में उनसे मुलाकात हुई थी..
उनके निधन की सूचना बेहद आहत करने वाली है..
जब मैं एबीपी न्यूज़ में था तब लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर उनका इंटरव्यू लिया था और ये तस्वीर उसी इंटरव्यू के दौरान की है..
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें..
उमाशंकर भाई, आप जहां भी रहें.. अपनी शर्तों पर रहें..
#Tribute #BSP #Mayawati #MLA #UmaShankarSingh #Ballia #Politics #UttarPradesh
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की ��रह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।
उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
Ballia Jila Ne Kohinoor Nhi Dekha Kabhi.... Par Ek Kohinoor Jarur Tha Uske Pass.... Ab wo bhi chhin liye bhagwan ne hamse 😭🙏... Om shanti😥,
Aap Jina Rahenge Ballia Ki Rag-Rag Me, Mitti ki khusboo mein, Hawao ke jharokhon mein🙏
बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहर�� संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि !