हिन्दू नहीं,सनातनी हूं।
स्वयंसेवक
पूर्व प्रचारक @RSSorg
।भारत मां की पावन पूजा में
जीबन सुख की चाह नहीं
माता के हित जी कर भी ,
तिल तिल मरने की परवाह नहीं।।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जिला महामंत्री, भाजपा, गौतमबुद्ध नगर श्री योगेश चौधरी जी, जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्री पंकज कुमार गौतम जी एवं श्री बलराम सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
सभी सम्मानित स्नातक मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि आगामी 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक चुनाव में अपने बहुमूल्य मत के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
आइए, हम सभी मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आपका एक-एक मत, विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को सशक्त बनाने का आधार है।
#विधान_परिषद_चुनाव_2026
सभी सम्मानित शिक्षक मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि आगामी 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक चुनाव में अपने बहुमूल्य मत के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
आइए, हम सभी मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आपका एक-एक मत, विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को सशक्त बनाने का आधार है।
#विधान_परिषद_चुनाव_2026
जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक: एक अनवरत वैचारिक यात्रा! 🪔 🪷
21 अक्टूबर 1951 को श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी, जो एक ऐसे दौर में शुरू हुई जब देश विभाजन की त्रासदियों और विस्थापितों की समस्याओं से जूझ रहा था।
“एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” की दृढ़ हुंकार के साथ कश्मीर में परमिट सिस्टम के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने ऐतिहासिक आंदोलन छेड़ा और देश की एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
डॉ. मुखर्जी के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवाणी और नानाजी देशमुख जैसे महान नेताओं ने संगठन को एकात्म मानववाद और राष्ट्रवाद की नई शक्ति दी।
1975 के आपातकाल के कठिन दिनों में जनसंघ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई और 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi और गृह मंत्री श्री @AmitShah के नेतृत्व में, साल 2019 में अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूर्ण किया गया।
‘राष्ट्र प्रथम’, ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर आधारित यह 75 वर्षों की लंबी और गौरवशाली यात्रा आज गरीब कल्याण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास और हर घर जल जैसी योजनाओं के जरिए हर नागरिक के जीवन में उजाला फैला रही है।
राष्ट्र सेवा को समर्पित यह यात्रा अनवरत जारी है! 🇮🇳
अविरल और स्वच्छ गंगा: हमारी विरासत, हमारा संकल्प! 🌊
मां गंगा हमारी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत हैं और इनका संरक्षण हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।
नमामि गंगे मिशन अपने 8 मुख्य आयामों के माध्यम से नदी की स्वच्छता, तटीय विकास, पारिस्थितिकी संतुलन तथा जन-जागरूकता को निरंतर सशक्त बना रहा है।
आइए, एकजुट होकर गंगा को स्वच्छ और प्रवाहमान बनाने के इस राष्ट्रीय संकल्प को सिद्ध करें।
#NamamiGange
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah ने आज पंजाब के संगरूर में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने पर अपनी जान गंवाने वाले श्री गुलजार सिंह जी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि भाजपा, पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#NashaMuktPunjab
इसमें कोई शक नहीं है की @DelhiPolice ने बहुत ही समझदारी से देश को आग में झोंकने से बचा लिया।
वरना देश के विपक्ष ने कुर्सी के लालच में देश में गृहयुद्ध की पूरी तैयारी कर रखी थी।
लेकिन देश के गृह मंत्री @AmitShah जी की दूरदर्शी सोच के कारण एक बड़ी घटना होने से बच गई।
सीलमपुर-सहारनपुर से दिल्ली में रातोंरात जुटी भीड़ कनॉट प्लेस के शोरूम को ऐसे ही लूटने की तैयारी मे थी, जैसे पेरिस में Boss का शोरूम लूटा जा रहा है।
कनॉट प्लेस में बड़ी अराजकता के एजेंसियों को ख़तरनाक इनपुट मिले थे, तब जाकर जुलाई में भीड़ खदेड़े गई थी। इस बार भी दिल्ली में भारी बंदोबस्त इसीलिए था कि कहीं नापाक इरादे सफल हो न जाएं।
अगर दिल्ली का बाज़ार लुटता तो फिर देश भर की बाजारों पर भीड़ टूटती और मैसेज जाता कि गृहयुद्ध छिड़ गया है।
कांग्रेस के दौर, 2014 का चुनाव आयोग!
'प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ FIR और उसे दिखाने वाले टीवी चैनलों के खिलाफ शिकायत के निर्देश!'
बाद में कोर्ट ने फर्जी FIR रद्द कर दी थी।
कांग्रेसी भी लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, तो हास्यास्पद लगता है!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी जी भाईसाहब की पूज्य माताजी के निधन पर उनके बस्ती स्थित आवास तेलियाजोत पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें🙏
धर्म राजनीति से हमेशा ऊपर है। तस्वीर में भी यही पोजिशनिंग है। सियासत से सत्ता मिलती है और धर्म से संस्कार। राजनीति व्यवस्था चलाती है और धर्म जीवन। राजनीति का प्रभाव सत्ता तक होता है और धर्म का प्रभाव पीढ़ियों तक रहता है। अहमदाबाद में संत श्री नवरत्न सूरीश्वर महाराज से मिले HM @AmitShah
आज लखनऊ में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित ‘गरबा उत्सव-2026’ कार्यक्रम को संबोधित कर इस पावन उत्सव की आयोजनकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं मां भगवती के भक्तिभाव में सपत्नीक भारतीय सांस्कृतिक लोक नृत्य "गरबा" का आनंद लेते हुए।
रंग-बिरंगे परिधानों, गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों और मां दुर्गा की आराधना से सजे इस उत्सव ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता की सुंदर छटा बिखेरी। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर संपादक, द टाइम्स ऑफ इंडिया श्री प्रवीन कुमार जी, संपादक, नवभारत टाइम्स श्री मनीष श्रीवास्तव जी, ब्रांच हेड श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी, श्री सुधीर मिश्रा जी, श्री राजीव श्रीवास्तव जी, श्री अनिल सिंह जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJP4UP
देश तोड़ने, तख्तापलट और दंगे भड़काने की बात करने वालों को अराजक नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे?
सुनिए इनकी नफरत भरी भाषा और खुद तय कीजिए, क्या ऐसे लोगों को माफ़ किया जा सकता है?
झूठे नैरेटिव से लेकर 'Regime Change' तक, एजेंडा अब बेनकाब है!
कभी शिक्षा सुधार के नाम पर भ्रम, कभी वोट चोरी का शोर और अब सत्ता परिवर्तन की बातें।
लेकिन भारत की जनता इतनी जागरूक है कि वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली।
देश का भविष्य साजिशों से नहीं, जनता के जनादेश से तय होगा।
Regime Change जैसे शब्दों के प्रयोग से स्पष्ट हो जाता है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार के लिए नहीं, SIR के लिए नहीं, ज्ञानेश कुमार के लिए नहीं है, देश के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं है।
बल्कि देश में Anarchy पैदा करके सत्ता हासिल करने की उनकी यह साजिश है।
-रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी
देश भर से भाजपा मुख्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं के “मन की बात” जानने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin ने नवीन व्यवस्था की है। भाजपा के सभी राष्ट्रीय महासचिव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी नियमित रूप से मल्टी परपज हॉल में बैठकर जनसुनवाई करेंगे। इससे पहले सहयोग सेल में रोस्टर के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी भी सुनवाई के लिए लगती रही है। लेकिन, केंद्रीय मंत्री सरकारी समस्याएं सुनते रहे हैं। जबकि भाजपा मुख्यालय आने वाले ज्यादातर कार्यकर्ताओं की ज़रूरत अपने इलाक़े के राजनीतिक फीडबैक देने की होती है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव @TawdeVinod जी ऐसी ही जनसुनवाई करते हुए।