आदरणीय @narendramodi जी यह तश्वीर और आपका संबोधन न केवल #इसरो बल्कि देश के हित मे विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान करने वालों की हौसला अफजाई करेगी और प्रेरित करेगी ! आपने सही कहा कि अंतिम परिणाम भले ही हमारे अनुकूल न हो,लेकिन इसरो की मेहनत,सामर्थ्य और सिद्धि पर पूरे देश को गर्व है
केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एवं धारा 370 पर लिए गए अहम फैसले पर आमजन की खुशी का आभास बालोतरा पहुंचने पर हुआ।
इस दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह देखकर आत्मसुकून की अनुभूति हुई कि इस महत्वपूर्ण फैसले पर मुझे भी अपना मत देने का सौभाग्य मिला।
अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण देश, संगठन व विचारधारा को पूर्णतः समर्पित कर देना इतना आसान नहीं होता। अटल जी को हम सब ने एक आदर्श स्वयंसेवक, समर्पित कार्यकर्ता, कवि, ओजस्वी वक्ता व अद्भुत राजनेता के रूप में देखा।
मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है।
हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।