बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र के कुन्दनपुरा निवासी ट्रक चालक सुरेश कुमार पुत्र श्री तुलछाराम नेहरा की गांधीधाम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु और परिजनों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार किए जाने की बात ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
परिवार के अनुसार 12 सितंबर 2026 को बी-डिविजन पुलिस थाना, गांधीधाम में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद 15 सितंबर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यदि परिवार की ओर से गुमशुदगी दर्ज थी, तो शव की पहचान एवं मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर परिजनों को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई?
यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय से जुड़ा गंभीर विषय है।
गुजरात सरकार एवं प्रशासन से मांग है कि पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच करवाई जाए, बी-डिविजन थाना गांधीधाम की भूमिका की भी जांच हो तथा मृतक के परिवार को मृत्यु से जुड़े सभी तथ्यों की स्पष्ट एवं वास्तविक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
परिवार को न्याय मिले और पूरे मामले की सच्चाई सामने आए—यही हमारी मांग है।
@CMOGuj@GujaratPolice #Gandhidham #Gujarat
🇮🇳🏋️♀️
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है।
मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूं ।
जय हिंद! 🇮🇳