@girdharsingh09@JAT_HARI_BMR@OmBaytu जुबान मुंह में रख कर बोल भाई गाली मत दो किसी भी समाज कियू हो आप के माता पिता ने ऐसा संस्कार दिया है कियू उनकी इजत को पानी मिला रहे है गधा कहने से आप के मां बाप का नाम ऊषा कर रहे हो बेशर्म
थार के सुनहरे भविष्य की एक नई उम्मीद
शिक्षा ही संकल्प है शिक्षा ही समाधान है
बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। हमारे क्षेत्र के और जनहित के प्रति समर्पित सांसद उम्मेदाराम जी बेनीवाल ने शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण के अपने विजन को धरातल पर उतारते हुए एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है।
उम्मीद (The Hope)अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के 500 होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिलाने वाली CUET-UG 2026 परीक्षा की पूर्णत निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
यह पहल उन युवाओं के पंखों को उड़ान देगी जो अपनी काबिलियत के दम पर दिल्ली विश्वविद्यालय जेएनयू और बीएचयू जैसे संस्थानों में पढ़ने का सपना देखते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी उनके आड़े आ जाती थी।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस दिन देश का हर जनप्रतिनिधि सांसद बेनीवाल की तरह शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बना लेगा उस दिन भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
सांसद महोदय की इस दूरगामी सोच और विद्यार्थियों के प्रति उनके इस प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत आभार
@UmmedaRamBaytu
मानवता और अपनत्व की एक सुंदर तस्वीर
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सुनील चौधरी अपनी धर्मपत्नी डॉ. रितिका चौधरी के साथ विवाह के दौरान अपने पैतृक गाँव भावी में कुलदेवता के दर्शन व (देवताफ़ेरण)धोक लगाने निकले थे खुशियों के उस माहौल में जैसे ही वे सरकारी विद्यालय के पास से गुजरे नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चे अपने प्रिय नेता के साथ फोटो खिंचवाने की जिद में दौड़ पड़े।
इसी आपाधापी में एक छोटा बच्चा जिसने अपनी गोद में अपने नन्हे भाई को उठा रखा था फोटो की चाहत में उसे वहीं अकेला छोड़कर आगे आ गया। पीछे छूटा वह मासूम बच्चा बिलख बिलख कर रोने लगा। भीड़ में अक्सर लोग ऐसी छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉ. रितिका चौधरी की ममतामयी नजरों से वह दृश्य छिप न सका।
उन्होंने तुरंत उस रोते हुए बच्चे को अपनी गोद में उठाया उसे दुलारा और ससम्मान अपनी फोटो का हिस्सा बनाया। वह बच्चा सुनील चौधरी परिवार से नहीं बल्कि गांव के ही एक मेघवाल परिवार का था। जाति और ओहदे की दीवारों को गिराकर भाभी द्वारा दिखाई गई यह सहज ममता मैं भी शेयर करने में रोक नहीं पाया यह तस्वीर केवल एक फोटो नहीं बल्कि आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का जीता जागता प्रमाण है।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सुनील चौधरी के विवाह समारोह में पहुंचे आरएलपी नेता थानसिंह डोली
@SunilChoudharyO@DoliThansingh
कल शाम नागौर में छोटे भाई व खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल के पुत्र प्रतीक बेनीवाल के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम के छाया चित्र |
राजनीति में मतभेद पर मनभेद नहीं JNVU छात्र राजनीति की एक अनुपम मिसाल
जोधपुर की छात्र राजनीति अक्सर अपने जोश और कड़े संघर्ष के लिए जानी जाती है लेकिन आज यहाँ से परिपक्वता आपसी सम्मान और सौहार्द की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो वर्तमान राजनीति के लिए एक मार्गदर्शक संदेश है।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी के वैवाहिक आशीर्वाद समारोह के अवसर पर, राजनीति की सीमाओं को लांघकर आपसी प्रेम की जीत हुई। इस कार्यक्रम में सुनील चौधरी के निकटतम चुनावी प्रतिद्वंदी रहे भाजपा के युवा नेता मूल सिंह राठौड़ सेतरावा और युवा नेता राजेंद्र सिंह इंदा और बालेसर दुर्गावता सरपंच पृथ्वीसिंह इंदा ने विशेष रूप से शिरकत की।
चुनाव के मैदान में आमने-सामने होने के बावजूद व्यक्तिगत जीवन के खुशी के पलों में साथ खड़े होना यह दर्शाता है कि विचारधारा की लड़ाई कभी व्यक्तिगत दुश्मनी में नहीं बदलनी चाहिए।
यह मिलन राजस्थान और विशेषकर मारवाड़ की उस महान परंपरा को जीवंत करता है, जहाँ अतिथि और संबंधों का स्थान राजनीति से ऊपर होता है।
इन युवा नेताओं ने यह साबित कर दिया कि राजनीति केवल सत्ता के संघर्ष का नाम नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और समाज को जोड़ने का एक माध्यम भी है।
जैसा कर्म करोगे वैसा परिणाम भुगतना ही होगा !
किसी की बहन बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करोगे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा ।
बिशाला मारपीट प्रकरण को धार्मिक रूप देना निंदनीय है , बाड़मेर पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दे ! @Barmer_Police@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp
शाखों से टूट जाए वो पत्ता नहीं हैं आप,
आसमां को छूकर भी अपनी ज़मीन नहीं भूलते हैं आप।
ऊँचाइयों पर रहकर भी सादगी साथ रखते हैं,
जमीन से जुड़े रहना ही आपकी असली पहचान है।
@UmmedaRamBaytu
धोरे आली ढाणी आलो जाट
बायतू विधायक हरीश चौधरी का अनोखे अंदाज में देखकर हर कोई के मन भा गए हैं इसी अंदाज वाला फोटो हर कोई सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
@Barmer_Harish