इंतजार मत करो,राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन के लिए
@RLPINDIAorg के सदस्यता महाअभियान में
अब उठो, जागो और व्यवस्था परिवर्तन कर दो
@RLPINDIAorg @hanumanbeniwal
आज प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित जुलाई-सितंबर 2026 की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान शहरी बेरोजगारी के मामले में देश के 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश की शहरी बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.8 प्रतिशत है। इससे भी चिंताजनक स्थिति महिलाओं की है, जिनमें शहरी बेरोजगारी दर 12.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने और प्रदेश में औद्योगिक ��िकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp पूछना चाहता हूं कि आखिर युवाओं को रोजगार देने के वादों का क्या हुआ ? प्रदेश में नए उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों को लेकर किए जा रहे दावों का लाभ राजस्थान के युवाओं को कब मिलेगा ? आखिर कब तक हमारे युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर रहेंगे ?
रा���स्थान को केवल घोषणाओं, विज्ञापनों और निवेश सम्मेलनों की नहीं, बल्कि धरातल पर रोजगार सृजन करने वाली ठोस नीतियों की आवश्यकता है।
@htTweets @RLPINDIAorg
फलोदी जिले (लोहावट ) में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर के आरएलपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया! @hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
सांचौर एवं सायला में RLP के भव्य कार्यालय शुभारंभ एवं महत्वपूर्ण बैठक
कल, 26 अगस्त 2026, बुधवार को सांचौर एवं सायला में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यालय शुभारंभ एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ��ोगी।
समस्त RLP परिवार से सादर आग्रह है कि निर्धारित समय पर अधिकाधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।
📍 सांचौर: भगवान महावीर कॉलेज के पास, हाड़ेचा रोड़, वार्ड नं. 01, सांचौर।
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 सायला: पुलिस थाने के पास, मेन रोड़ सायला।
🕜 समय: दोपहर 1:30 बजे
समस्त कार्यकर्ता निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें।
@hanumanbeniwal
@RLPINDIAorg
#RLP #Jalore #Sanchore #सायला
आज लोक सभा में नियम 377 के अंतर्गत देश के कई राज्यों में विशेषकर राजस्थान के किसानों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए उच्च क्षमता की ��िद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के लिए टावर एवं कॉरिडोर निर्माण के दौरान किसानों की कृषि भूमि के अधिग्रहण पर वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग की। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 21 मार्च 2025 को जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन राज्यों में डीएलसी (DLC) दरें वास्तविक बाजार मूल्य से कम हैं, वहां जिला क���क्टर की अध्यक्षता में मार्केट रेट कमेटी (एमआरसी) गठित कर स्वतंत्र मूल्यांकन के आधार पर भूमि का उचित मूल्य निर्धारित किया जाना चाहिए। लेकिन राजस्थान सहित अनेक राज्यों में अब तक इन समितियों का गठन नहीं होने के कारण किसानों को आज भी वास्तविक बाजार मूल्य से काफी कम मुआवजा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों द्वारा किसानों की सहमति और हितों की अनदेखी करते हुए कार्य किए जाने से किसानों म��ं गहरा असंतोष व्याप्त है। मैंने टावर बेस के लिए चार गुना तथा राइट ऑफ वे (Right of Way) कॉरिडोर के लिए बाजार दर के अनुसार मुआवजा देने का स्पष्ट प्रावधान करने व राजस्थान के सभी जिलों में शीघ्र मार्केट रेट कमेटियों (एमआरसी) का गठन कर ट्रांसमिशन लाइनों से प्रभावित किसानों को न्यायोचित राहत प्रदान करने की मांग की |
#ParliamentSession #RLP #MPNagaur
कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भी��राव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्��ीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief @roat_mla
नागौर की पान मैथी केवल एक कृषि उत्���ाद नहीं, बल्कि हमारे किसानों की मेहनत, हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। इसे जीआई टैग मिलने से किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मैंने आज लोक सभा में पुन: नागौरी पान मैथी को जीआई टैग दिलवाने से जुड़ा प्रश्न पूछा और वर्ष 2023 से लंबित इस आवेदन पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी मांगी,सरकार ने अपने उत्तर में स्वीकार किया कि विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद आवेदक की ओर से अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है और वर्तमान में जीआई पंजीकरण कार्यालय में उसकी जांच चल रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमारी पान मैथी को जीआई टैग मिलेगा |
मैं इस विषय की निरंतर पैरवी केंद्र सरकार के समक्ष कर रहा हूं |
@DoC_GoI
#Nagaur #PanMethi #GITag #Farmers #MPNagaur
आज जयपुर में डीजीपी एवं गृहमंत्री के नाम कमिश्नर के माध्यम से ज्ञा���न सौंपकर आदरणीय श्री हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
जनप्रतिनिधि की सुरक्षा लोकतंत्र की गरिमा से जुड़ा विषय है। हमारी आवाज़ जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर बुलंद रहेगी। #RLP #TeamHB
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव मेहनतकश युवाओं के साथ खड़ी है,RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी सड़क से लेकर संसद तक युवा हितों के लिए संघर्ष कर रहे है |
@hanumanbeniwal
नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो श्री हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
#TeamHB#TeamRLP#DrShravanChoudhary
भरतपुर, डीग और धौलपुर के जाट समाज को केंद्र में OBC आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए आज भरतपुर में आयोजित जाट आरक्षण हुंकार ��हारैली में मैंने कहा कि आज हम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों और न्यायपूर्ण हिस्सेदारी की मांग को लेकर यहां एकत्रित हुए हैं। भरतपुर की धरती केवल राजस्थान की नहीं, बल्कि पूरे भारत के इतिहास में स्वाभिमान, शौर्य और संघर्ष की पहचान रही है।
लोहागढ़ फोर्ट का इतिहास दुनिया जानती है, विभिन्न आक्रांताओं ने कई बार इस किले को जीतने का प्रयास किया, लेकिन लोहागढ़ अजेय रहा। यह केवल एक किला नहीं, बल्कि जाट समाज की अस्मिता, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। भरतपुर, डीग और धौलपुर जिले का जाट समाज सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर केंद्र की ओबीसी सूच�� में शामिल किए जाने की मांग वर्षों से करता आया है। यह मांग संविधान के दायरे में है, लोकतांत्रिक है और न्यायसंगत है इसलिए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द यहां के जाटों को आरक्षण देना चाहिए |
@RLPINDIAorg