Train no: 24204
BSB इंटरसिटी
22/09/2026
ट्रेन के CC कोच की हालत ऐसा है कि टॉयलेट का पानी सीधे कोच में आ रहा है।
CC कोच सिर्फ एक ही है।
मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर रेलवे गंदा पानी फेर रहा है
@railwayseva@railmadad@RailMinIndia
Train no 24204
BSB इंटरसिटी
22/09/2026
ट्रेन के CC कोच की हालत ऐसा है कि टॉयलेट का पानी सीधे कोच में आ रहा है।
CC कोच सिर्फ एक ही है।
मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर रेलवे गंदा पानी फेर रहा है
@RailMinIndia@RailwaySeva@RailMadad
@deepigoyal मुझे ये पता लगाना है कि जो डिवाइस बता रहा क्या वो जिस व्यक्ति को लगाया जाएगा क्या उसके पुराने मेडिकल रिकॉर्ड से मैच करेगा या नहीं ?? क्या इसके लिए मुझे डिवाइस मिल सकता है???
बड़े दिनों बाद आज टीवी कैमरे से सामना..
जिसे देखते हुए हम बड़े हुए
देश के सबसे पुराने और बड़े न्यूज़ नेटवर्क
जिससे जुड़ी हैं बचपन की यादें
उसी @DDNewsHindi पर
मेरे साथ देखिए आज का #DECODE
रात 9 बजे…
जयपुर पुलिस मदद करे
मालवीय नगर, हंस मार्ग मेरे घर के पास एक कंस्ट्रक्शन (निर्माण) साइट पर लगातार मशीनों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे अत्यधिक शोर उत्पन्न होता है।
उक्त निर्माण स्थल पर मशीनें चलाने का कोई निश्चित समय नहीं है। कई बार रात 12–1 बजे तक भारी मशीनें चलाई जाती हैं तथा सुबह 4–5 बजे से ही दोबारा शोर शुरू हो जाता है। इस कारण हमारी पूरी कॉलोनी के लोग अत्यंत परेशान हैं। रात में ठीक से सोना भी मुश्किल हो गया! इस समय बोर्ड परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएँ चल रही हैं। देर रात तक और सुबह-सुबह होने वाला यह शोर बच्चों की पढ़ाई एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है। हमारे द्वारा कई बार संबंधित कंस्ट्रक्शन साइट के लोगों से अनुरोध किया गया, एवं कई बार 112 (पुलिस) पर शिकायत की है परंतु शोर पर कोई नियंत्रण नहीं किया गया।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया इस विषय में शीघ्र उचित कार्रवाई करें तथा रात्रि समय में (निर्धारित समय के बाद) मशीनों के उपयोग पर रोक लगवाने की कृपा करें, ताकि बच्चे अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
(फरियादी का संदेश हूबहू। बिना मिलावट)
@jaipur_police@PoliceRajasthan
भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बिहार में @CensusIndia2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना (ऑनलाइन) की व्यवस्था रहेगी, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
#Census#DigitalBihar#Population#BiharBhumi
गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम् के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी किया है.
अब गीत का 6 पदों वाला मूल संस्करण मान्य किया गया है. इसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई है.
जब भी राष्ट्रीय गीत #VandeMataram गाया या बजाया जाएगा, तो श्रोता/दर्शक को सावधान मुद्रा में खड़ा होना होगा. फिल्मों/डॉक्यूमेंट्री में बजने पर यह नियम लागू नहीं होगा.
राष्ट्रपति के आगमन पर, तिरंगे के ध्वजारोहण के समय, राज्यपालों के भाषण, सरकारी कार्यक्रम, स्कूलों और औपचारिक अवसरों पर पूरा संस्करण गाया/बजाया जाएगा.
निजी आयोजनों और सिनेमा हॉल को इससे छूट दी गई है.
जब 'वंदे मातरम्' और 'जन गण मन' एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे, तो पहले वंदे मातरम् का पूरा संस्करण गाया जाएगा.
@HMOIndia
💠राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (Rashtriya e-Pustakalaya) Portal/ App
▶️इस लाइब्रेरी में भारत की 22 प्रमुख भाषाओं और अंग्रेजी में उच्च गुणवत्ता वाली 200 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों की 6500 से अधिक पुस्तकें शामिल हैं।
Android: https://t.co/VmwFLuOfp3
iOS: https://t.co/slVD69BBZW
Web link: https://t.co/HvaFXRKNj3
@EduMinOfIndia@MIB_Hindi@AIRNewsHindi
राष्ट्रीय परिषद में यूपी कोटे से 120 लोग चुने गए।
काशी सांसद पीएम मोदी भी शामिल।
अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदार का प्रस्तावक बनने के लिए मोदी हकदार हो गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 प्रस्तावक होने अनिवार्य हैं।
सोचा याद दिला दूं...
7 बार के लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष 61 साल के हैं । वर्ष 2019 में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को लभभग 6 लाख वोटों से हराया था।
@mppchaudhary
यूपी के कारोबारियों के लिए खुशखबरी..
कारोबार को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने आठ पुराने कानून में किया संशोधन.
कानून में बदलाव करते हुए आपराधिक धाराओं को हटाकर आर्थिक दंड लगाने का किया गया प्रावधान. यानि अब किसी गड़बड़ी में लिप्त पाए जाने पर मुकदमा और जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा..
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत राज अधिनियम की धारा 240 में किया गया बदलाव.. धारा 240 के तहत राज्य सरकार किसी उपकरण या वस्तु का अवैध गतिविधियों में उपयोग होने पर उसे जब्त करेगी.
उत्तर प्रदेश मादक पदार्थ (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम 1976 की धारा 6 में भी किया गया संशोधन.. इस अधिनियम में 6 माह तक के करावास के स्थान पर अब सिर्फ 50 हजार रुपए तक के आर्थिक दंड का होगा प्रावधान.
उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 की धारा 16 क में भी किया गया बदलाव.. अधिनियम में करावास शब्द को हटाकर आर्थिक दंड आधारित शब्दावली जोड़ी गई..
उसके अलावा नगर निगम अधिनियम, नगर पालिका अधिनियम, औद्योगिक विकास अधिनियम, यूपी स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट और उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम में भी किए गए संशोधन..
कानूनों में संशोधन से छोटे व्यवसाइयों को गैर आपराधिक प्रकृति के मामलों में राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और न्यायिक प्रणाली पर बोझ भी कम होगा.
#BusinessMan #BusinessNews #BusinessSolutions #traders #TraderLife #UttarPradesh #government #law #amendment