इस नेता की अलग ही बात है, जब कुछ नहीं था तब भी सड़क पर SC/ST, ओबीसी वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क पर था।
और आज बहुत कुछ है तब भी सड़क से लेकर संसद तक SC/ST ओबीसी वर्ग के लिये आवाज उठा रहा है।
बहुजन समाज के अन्य नेता भी चंद्रशेखर आजाद से सीखे....
आज आपने देखा, सर पर टोपी आसपा की और झण्डा बसपा का और कैसे नौजवान समाज के लिए लड़ रहे हैं, ये आपने देखा! ये हमारी लड़ाई अधिकारों की है, पार्टियों की नहीं। और बहनजी तो हमारे लिए महापुरुष है।
- चंद्रशेखर आज़ाद
#BharatBand#भारत_बंद
सुनिए जब पत्रकार ने चन्द्रशेख़र आजाद से बहनजी को लेकर सवाल किया 👇
हमारी लड़ाई अधिकारों की है पार्टियों की नहीं और बहनजी हमेशा सम्मानित थीं और रहेंगी।
बहनजी हमारे लिए महापुरुष हैं। हम किसी की बातों में आकर अपनी नेता को बुरा नहीं कह सकते हैं।।।।।
@BhimArmyChief@Mayawati
#भारत_बंद #Reservation #21_अगस्त_भारत_बंद_हैं
आज का ये जनआंदोलन केन्द्र व राज्य सरकारों के लिये स्पष्ट सन्देश है कि अब बहुजन समाज ‘फूट डालो राज करो’ की साजिश को कामयाब नहीं होने देगा।
एक तरफ SC-ST में क्रीमीलेयर खोजते हो दूसरी तरफ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में हमारे जजों को गायब कर देते हों, NFS बताकर आरक्षित वर्ग की सीटें खाली छोड़ देते हो, एकल पद बताकर आरक्षण खत्म कर देते हो और अब हमें आपस में लड़ाने की साजिश भी करते हो।
कान खोलकर सुन लो आरक्षण और संविधान विरोधियों धन-धरती और राजपाट में संख्याबल के आधार पर जो हमारा हक बैठता है, अब वो देना ही होगा,
मैंने संसद में ललकारा था आज समाज सड़कों पर ललकार रहा है। बहुत हुआ, अब बहुजनों के अधिकारों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी तरह का हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मैं राज्य सरकारों से भी कहना चाहता हूं कि आज बहुजन समाज अपने अधिकारों के लिये मजबूर होकर सड़कों पर आया है, तो राज्य सरकारें भी कानून व्यवस्था मजबूत कर, शांतिपूर्वक आंदोलन में मदद करें, कोई भी सरकार अगर हमारे साथ साजिश करेगी तो उसको भविष्य में अपनी कुर्सी गवानी पड़ेगी मेरे यह शब्द याद रखना।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जोहर, जय संविधान।
#21_अगस्त_भारत_बंद_हैं
सरकार हमारे शांतिपूर्वक संवैधानिक आंदोलन को रोक नही पा रही है तो अब हमारे बहुजन समाज को लाठी से पीट कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। मैं इस लाठीचार्ज की घोर निन्दा करता हूं।
ना हम, ना हमारा समाज, सरकार की इस लाठी को भूलेगा नही, समय आने पर सूद समेत वोट की चोट से जवाब देगा।
#21_अगस्त_भारत_बंद_हैं
21/August/2024 में होने वाले आंदोलन में किसी भी साथी को अगर अपने जिले में कोई भी समस्या आए तो कृपया अपने प्रदेश के सामने दिए गए नम्बर पर संपर्क कर, पूरी सूचना देः
#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा
21/August/2024 में होने वाले आंदोलन में किसी भी साथी को अगर अपने जिले में कोई भी समस्या आए तो कृपया अपने प्रदेश के सामने दिए गए नम्बर पर संपर्क कर, पूरी सूचना देः
संसद में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कम समय होने की वजह से जन सरोकारों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा नहीं हो पाई। फिर भी आपके इस भाई/बेटे ने कोशिश की कि वंचित तबके के सम्मान-स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों के अलावा जातिवार जनगणना, युवा, बेरोजगार, किसान, पुरानी पेंशन, रिजर्वेशन इन प्रमोशन, निजी क्षेत्र में आरक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहने, भोजन माता, NFS, लेटरल एंट्री, MSP, सफाईकर्मियों व पुलिसकर्मियों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया। मैं संसद में जो कहना चाहता था उन मुद्दों को आप विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहे ये अंत नहीं अभी तो मुद्दों की शुरुआत है...
आपसे किया एक-एक वादा पूरा करके रहूंगा।
जय भीम, जय मंडल, जय भारत, जय संविधान।