भीम आर्मी भारत एकता मिशन, सीतापुर के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज संगठन पुनर्गठन के अंतर्गत कई नए साथियों एवं बहनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
भीम आर्मी परिवार में शामिल सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत एवं मंगलकामनाएँ।
मेरे नगीना लोकसभा क्षेत्र (जनपद बिजनौर) के स्योहारा एवं बरूकी क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डों के निर्माण, बसों के ठहराव तथा परिवहन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, @dayashankar4bjp जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@uptransportdept
ये भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता हैं, देर रात तक जौनपुर के गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं और लोगों को जोड़ रहे हैं
ये न तो किसी को अपशब्द बोल रहे, न किसी विपक्षी दल का विरोध कर रहे और न किसी के नाम का सहारा ले रहे हैं...ये बात कर रहे हैं बहुजन समाज के अधिकारों को भाजपा से सुरक्षित करने की
आप भीम आर्मी व ASP के किसी कार्यकर्ता की जुबां से कभी कोई गलत बयानबाजी नहीं सुन सकते, ये होता है कार्यकर्ताओं का अनुशासन व कैडर!!
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
कुछ इस तरह @AzadSamajParty के नेता गली-गली जाकर मुस्लिम समाज को जगाने का काम कर रहे हैं👇🏼
वीडियो शामली जिले की थानाभवन विधानसभा का है जहां ASP के दमदार प्रत्याशी "राव मौसम अली" मैदान में उतरे हुए हैं। इस सीट पर वो सबसे मजबूत स्थिति में हैं..!!
भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में सड़कों पर उतरे युवाओं की लड़ाई अपने भविष्य और अपनी मेहनत को बचाने की लड़ाई है।
इस संघर्ष में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरी मजबूती के साथ छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है।
#Prayagraj #StudentProtest #PaperLeak
हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के महुआ कोला गांव में तीन वर्ष पूर्व बहुजन समाज ने आपसी सहयोग से अपने खेत में बुद्ध विहार का निर्माण करवाया था और तभी से वहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने हेतु अनुमति के लिए प्रयासरत थे। हार-थक कर उन्होंने बुधवार (27 मई) को प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता द्वारा वहां अपने इष्ट की प्रतिमा रखकर बुद्ध विहार को मंदिर बताने का प्रयास करते हुए मामले को अलग रूप दे दिया गया।
मामले में पुलिस प्रशासन से बातचीत बहस में बदल गई और भाजपा नेता पक्ष के लोगों द्वारा आगजनी किए जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए बहुजन समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया तथा कम से कम 20-25 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
यह घटना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर बहुजन समाज को अपने ही खेत में बने बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के लिए तीन साल तक क्यों रोका गया? आखिर तीन साल तक अनुमति रोककर रखने का आधार क्या था? क्या बहुजन समाज की धार्मिक आस्था और संवैधानिक अधिकार आपकी व्यवस्था में दोयम दर्जे के हैं?
यदि प्रशासन समय पर निष्पक्ष फैसला लेता, तो न विवाद होता, न तनाव फैलता और न ही महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों पर लाठियां बरसतीं। तीन साल तक अनुमति लंबित रखना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि बहुजन समाज की आस्था की उपेक्षा का गंभीर उदाहरण है।
और यह पहली बार नहीं है जब हरदोई में बहुजन महापुरुषों और प्रतीकों के प्रति प्रशासनिक उदासीनता देखने को मिली हो। लगभग एक वर्ष पूर्व जिला हरदोई के डीएम चौराहे से सौंदर्यीकरण के नाम पर हटाई गई राष्ट्रनायक, अखंड भारत के निर्माता एवं मानवता के प्रतीक चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक मौर्य जी की लाट एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को आज तक पुनः स्थापित नहीं किया गया।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा किया जाए,घायलों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज कराया जाए तथा तथा एकपक्षीय कार्रवाई करने वाले अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अन्यथा मैं शीघ्र वहां पहुंचकर, अपने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होऊंगा।
ये मोदी के गोबर भक्त कुछ भी लिख लेते है और जरा सी भी शर्म नहीं आती है सबसे पहले अपने आका मोदी जी को देखो हर जगह कैमरा लेकर जाते है शुक्र है बाथरूम छोड़ रखा है विजय थलापति तो एक्टर से ही CM बने है लेकिन तुम्हारा वाला तो पूरा का पूरा जोकर निकला!!
एक एक्टर हमेशा एक्टर ही रहेगा
जैसे एक कॉमेडियन हमेशा कॉमेडियन ही रहेगा
जिसका उदाहरण पंजाब और यूक्रेन है
मुख्यमंत्री कार्यालय में कई कक्ष बने होते हैं जिसमें एक डाइनिंग कक्ष होता है जहां पर आप बैठकर भोजन कर सकते हैं
लेकिन एक एक्टर को एक्टिंग करनी है वीडियो बनाना है रिल्स बनाना है तो वह उस टेबल पर भी भोजन कर सकता है जिस केवल पर उसे काम करना होता है
अभी तो यह शुरुआत है आगे आगे देखिए क्या होता है
अगर कोई पत्रकार इस अम्मा की बात को जानबूझकर दरकिनार करके 2027 के UP चुनाव का विश्लेषण करेगा तो समझ जाइएगा कि वो एक एजेंडे के तहत काम कर रहा है। अम्मा कह रही है कि
"चन्द्रशेखर को ही वोट देंगे, केतली पर देंगे। और किसी को भी नहीं देंगे चाहे कितना भी कह ले"
नगीना के धामपुर स्थित सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद के आवास के बाहर महिला आरक्षण बिल रद्द होने को लेकर कुछ महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं
तभी सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन वहां पानी की बोतलें लेकर पहुंचते हैं जिसे देखकर वहां मौजूद महिलाएं भी आश्चर्यचकित रह जाती हैं। फिर सभी बहनों को सम्मान के साथ पानी पिलाया जाता है
आजाद समाज पार्टी की नीतियों में सभी महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित है, फिर चाहे वो किसी भी जाति, धर्म या विचारधारा से जुड़ी हो...!!
बड़ी खबर:- मध्यप्रदेश के दतिया में उपचुनाव के संबंध में इलेक्शन कमीशन का नोटिस आने के बाद चुनावी तैयारियां तेज हो गयी हैं 🚨
@AzadSamajParty यह उपचुनाव बहुत दमदारी से लड़ने जा रही है, सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटने का आव्हान कर दिया गया है
आजाद समाज पार्टी की तरफ से इस सीट पर "दामोदर सिंह यादव" ताल ठोक रहे हैं और उनका प्रमुख मुकाबला भाजपा के पूर्व गृहमंत्री "नरोत्तम मिश्रा" से है
सीट पर आजाद समाज पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत है, अधिक संभावना है कि पार्टी का खाता यहां खुलेगा।।
@DamodarSYadav@BhimArmyChief
प्रयागराज के फाफामऊ में युवा साथी हिमांशु सरोज की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना बेहद दुखद, शर्मनाक और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
जब अपराधी खुलेआम सड़कों पर हत्या कर रहे हों, तो यह साफ है कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है।
उत्तर प्रदेश सरकार और @Uppolice से मांग है कि आरोपीको तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
दलित-बहुजन समाज पर बढ़ते हमले बेहद चिंताजनक हैं। अब सिर्फ बयान नहीं, कठोर कार्रवाई जरूरी है।
@dgpup@igrangealld@prayagraj_pol@LJP4India
Steel Authority of India Limited (SAIL) के अंतर्गत बोकारो स्टील प्लांट (BSL) एवं अन्य इकाइयों में संविदा कर्मियों की 40% प्रस्तावित कटौती बेहद चिंताजनक और अन्यायपूर्ण है। यह फैसला हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा आघात है तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
इस निर्णय के विरोध में आज (11 मई) से शुरू हो रही हड़ताल यह स्पष्ट करती है कि श्रमिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। बिना किसी पूर्व संवाद के लिया गया यह कदम न केवल श्रमिक अधिकारों के खिलाफ है, बल्कि औद्योगिक शांति के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि रोजगार और सामाजिक संतुलन बनाए रखना भी है। ऐसे में बड़े पैमाने पर छंटनी का यह निर्णय इन मूल सिद्धांतों के विपरीत है।
हम @SteelMinIndia से मांग करते हैं कि तत्काल हस्तक्षेप कर इस निर्णय पर पुनर्विचार सुनिश्चित किया जाए तथा ट्रेड यूनियनों के साथ संवाद स्थापित कर न्यायसंगत समाधान निकाला जाए।
@mygovindia@hd_kumaraswamy@SAILsteel
"आप डाॅक्टर हैं? अपने दिलों पर हाथ रखकर देखिए कि आपके कंधों पर क्या जिम्मेदारी है और आप क्या कर रहे हैं, बस किसी को खुश करने के लिए"
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद के एक दौरे ने सहारनपुर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है👇🏼
लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में सीवर सफाई कर्मियों के साथ मारपीट व गर्दन पर रेंच से हमला किया गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए।सफाई कर्मचारी कोई गुलाम नहीं हैं, वे सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं।
दोषियों पर तुरंत FIR दर्ज हो और कड़ी कार्रवाई हो।
@lkopolice#JusticeForSafaiKarmchari
अपने समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है।
यदि पीड़ितों से मिलने जाना और उनके हक़ की लड़ाई लड़ना गलत है, तो फिर लोकतंत्र का अर्थ क्या रह जाता है?
आज मा॰ सांसद एड. चंद्रशेखर आज़ाद जी व मा. विनय रतन सिंह जी को रोका गया, क्योंकि वे अत्याचार के खिलाफ खड़े लोगों का हौसला बनने जा रहे थे।
लेकिन इतिहास गवाह है, आवाज़ों को रोका जा सकता है, झुकाया नहीं जा सकता।
हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमेशा समाज के दुख-दर्द में सबसे आगे खड़े दिखाई दिए हैं, और यही वजह है कि लाखों युवाओं की उम्मीद आज उनसे जुड़ी है।