बड़ी खुशी की बात है कि MDU की NAAC ग्रेडिंग मामले को उठाने के बाद अब केंद्र और राज्य सरकार बैकफुट पर हैं। हमने इस मामले को उठाया और अब देश भर के करोड़ों विद्यार्थियों को उसका लाभ मिला। MDU के करीब 1.50 लाख विद्यार्थियों के हित का मुद्दा प्रभावी ढंग से रखा था जो प्रदेश के युवाओं से जुड़ा है लेकिन इस मामले में हुए एक्शन का लाभ देश भर के करोड़ों विद्यार्थियों को होगा।
दूसरी ओर, इस पूरे मामले में MDU रोहतक प्रशासन की भूमिका बेहद निराशाजनक रही। मार्च 2024 से लाखों विद्यार्थियों को ए-प्लस ग्रेड का हवाला देकर गुमराह किया जाता रहा, जबकि NAAC ने समय पर ग्रेडिंग आवेदन न करने पर पहले ही चेतावनी दे दी थी। आवश्यक कदम न उठाकर MDU रोहतक प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य को गंभीर संकट में डाल दिया।
सौभाग्य से, हमारी छात्र इकाई ने समय रहते आवाज उठाई, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। JJP हमेशा की तरह विद्यार्थियों के हित में मजबूती से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।
ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण शुल्क को 1080 रुपए से बढ़ाकर 10,485 रुपए करना किसानों की कमर तोड़ने वाला फैसला है। यह पूरी तरह किसान विरोधी और अव्यवहारिक बढ़ोतरी है।
सरकार को बताना चाहिए कि आखिर किस आधार पर यह 10 गुना शुल्क बढ़ाया गया? क्या किसानों की आय भी 10 गुना बढ़ी है?
सरकार तुरंत इस निर्णय को वापस ले और किसानों पर डाला गया यह अतिरिक्त बोझ खत्म करे।
Heartiest congratulations to our Indian Women’s Kabaddi Team for lifting the Kabaddi World Cup 2025 and making the nation proud! 🇮🇳🥇
Defeating Chinese Taipei 35–28 in Dhaka to clinch the second consecutive World Cup title is a monumental achievement. Our daughters have once again shown that with discipline, determination and the right support, they can conquer the world stage.
Your extraordinary grit, skill and team spirit have strengthened India’s dominance in global sports and inspired countless young athletes across the country.
Well done, champions!
India is proud of you. 🇮🇳✨
प्रिय प्रदेशवासियो !
जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल हाईवे–352 (जींद–जुलाना रोड) के समीप एक भव्य स्थापना दिवस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 7 दिसम्बर 2025 (रविवार) को आयोजित होगा।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ और इसे एक यादगार सफलता बनाएं।
सऊदी अरब में उमराह के लिए गए 42 भारतीय नागरिकों की बस दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
मैं सभी दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन हाेया।
प्रथम पातशाही धन गुरु नानक देव जी के पावन पवित्र प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई। उन्होंने हमें सिखाया कि भक्ति, श्रद्धा, कर्म और परोपकार को ईश्वर प्राप्ति का साधन मानकर जीवन जीना ही हमारा कर्तव्य है। आपसी भाईचारे का विश्व समुदाय को सन्देश देने वाले बाबा नानक जी को सदा कोटि कोटि नमन। वाहे गुरु !!
सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन हाेया।
प्रथम पातशाही धन गुरु नानक देव जी के पावन पवित्र प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई। उन्होंने हमें सिखाया कि भक्ति, श्रद्धा, कर्म और परोपकार को ईश्वर प्राप्ति का साधन मानकर जीवन जीना ही हमारा कर्तव्य है। आपसी भाईचारे का विश्व समुदाय को सन्देश देने वाले बाबा नानक जी को सदा कोटि कोटि नमन। वाहे गुरु !!
14 जून देसूजोधा और 15 जून चौटाला गांव में आयोजित कैंसर जांच शिविरों में ग्रामीणों का जोश और जागरूकता देखकर मन गर्व से भर गया।
सैकड़ों लोगों ने जांच करवाई, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही।
सेवा के इस संकल्प में साथ देने के लिए आयास संस्था और एक्शन कैंसर हॉस्पिटल की टीम का दिल से आभार।
#SevaHiSankalp
सदस्यता अभियान में आज दोपहर बाद जींद जिले के साथियों के साथ मीटिंग हुई। हर बूथ, हर घर तक पहुंचने और पार्टी में साथियों को जोड़ने के आह्वान के साथ हम निकल चुके हैं। यह केवल सदस्य जोड़ने तक नहीं बल्कि दिल जोड़ने की मुहिम है।
जननायक जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत हुई है। प्रदेश भर में एक साथ शुरू हुए इस अभियान में आज सोनीपत जिले ने भी जोरदार भागीदारी दिखाई। मुझे पूरा यकीन है कि हम समय से पहले और लक्ष्य से अधिक सदस्य बना कर पार्टी को अभूतपूर्व मजबूती देंगे।
हिसार जिले के भिवानी रोहिल्ला गांव के वायुसेना में सेवारत जवान सचिन रोहिल बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो हुए। नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने के लिए सचिन ने अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी बहादुर शहादत को हम सब की ओर से नमन एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
"𝗜 𝗮𝗺 𝗮 𝘀𝗼𝗹𝗱𝗶𝗲𝗿, 𝗜 𝗳𝗶𝗴𝗵𝘁 𝘄𝗵𝗲𝗿𝗲 𝗜 𝗮𝗺 𝘁𝗼𝗹𝗱, 𝗮𝗻𝗱 𝗜 𝘄𝗶𝗻 𝘄𝗵𝗲𝗿𝗲 𝗜 𝗳𝗶𝗴𝗵𝘁." - 𝗦𝗮𝗺 𝗠𝗮𝗻𝗲𝗸𝘀𝗵𝗮𝘄
भारतीय सेना के महान सेनाध्यक्ष, प्रथम फील्ड मार्शल और पद्म विभूषण से सम्मानित मार्शल सैम मानेकशॉ जी की जयंती पर हार्दिक नमन।
Proud to have played a part in making Hisar Airport's flight services a reality! Our meticulous planning & diligent execution have paved the way for a brighter future for Haryana. Connectivity, growth & progress has always been my priority!
#HisarAirport
पंचकूला पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता कृपाराम पूनिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
कृपाराम पूनिया जी की गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी गहरी क्षति पहुंची है।
हमने 8 साल पहले 22 मार्च 2017 को लोकसभा में केसीसी के तहत चार प्रतिशत ब्याज पर 8 लाख रुपए किसानों को देने की माँग की थी। हम लगातार इस माँग के लिए प्रयासरत थे । आज 2025-26 के बजट में ये माँग पूरी होने से उम्मीद हुई है कि अब किसान भाई खेती के लिए और अधिक संसाधन जुटाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर पायेंगे ।
जानेमाने फिल्म कलाकार जयदीप अहलावत @JaideepAhlawat जी के पिता श्री दयानंद अहलावत मास्टर जी के देहांत पर उनके निवास गांव खरकड़ा जाकर श्रद्धांजलि दी एवं परिवार से दुःख साझा किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति !!
अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को आज मा. राष्ट्रपति जी द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किये जाने पर भाई नीतेश कुमार, प्रणव सूरमा, सरबजोत सिंह, अमन सहरावत एवं नवदीप सिंह को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही, हॉकी के जाने माने कोच संदीप सांगवान जी को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर भी हार्दिक बधाई।
आप सभी आगे भी नए शिखर छुएँ और नए कीर्तिमान स्थापित करें, ऐसी हमारी कामना है ...
विश्व पटल पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को आज मा. राष्ट्रपति जी द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड' के लिए डबल मेडलिस्ट बहन मनु भाकर @realmanubhaker को, 'अर्जुन पुरस्कारों' के लिए बहन स्वीटी बूरा @sweetyboora, नीतू घनघस @nitughanghas333, भाई संयज कलीरामन, अभिषेक नैन और पैरा-एथलीट धर्मबीर नैन को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी के सफल, उज्ज्वल और उन्नत भविष्य की कामना करता हूँ।