🕉Jai Maa Gange
एक कोशिश और कर, बैठ न तू हार कर,
तू है पुजारी कर्म का, थोड़ा तो इंतज़ार कर
विश्वास को दृढ़ बना, संकल्प को कृत बना;
एक कोशिश और कर, बैठ न तू हार कर।
स्वरोजगार ही उत्तराखंड के भविष्य की सबसे मजबूत नींव है, और चम्बा (टिहरी गढ़वाल) के चोपड़ियाल गाँव के श्री खुशीराम डबराल जी इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।
उन्होंने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छाशक्ति के दम पर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों को अवसर में बदल दिया। जंगली जानवरों की चुनौती के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी खेती को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। आज उनका पूरा परिवार खेती से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी रहा है।
श्री खुशीराम डबराल जी उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह मानते हैं कि सफलता केवल शहरों में ही मिल सकती है। उनका जीवन संदेश देता है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो अपनी ही मिट्टी पर सम्मान, रोजगार और सफलता—तीनों हासिल किए जा सकते हैं।
आज श्री खुशीराम डबराल जी खेती से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। उनके खेत स्थानीय किसानों और युवाओं के लिए सीखने का केंद्र बन चुके हैं। कई लोग उनसे आधुनिक खेती की तकनीकें सीखकर अपनी खेती को बेहतर बना रहे हैं। उनका सफर साबित करता है कि मेहनत और सही सोच से खेती भी सम्मानजनक और लाभदायक रोजगार बन सकती है।
उत्तराखंड के हर युवा को उनसे प्रेरणा लेकर स्वरोजगार, आधुनिक खेती और उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। जब युवा अपने गांव में अवसर पैदा करेंगे, तभी पलायन रुकेगा और एक आत्मनिर्भर, समृद्ध उत्तराखंड का सपना साकार होगा।
उत्तराखंड की उर्गम घाटी में स्थानीय कारीगर रिंगाल (पहाड़ी बांस) से हाथों से बनी सुंदर और टिकाऊ टोकरियां तैयार कर रहे हैं। यह पारंपरिक शिल्प प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत होने के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका का भी महत्वपूर्ण साधन है।
रिंगाल हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है, क्योंकि यह कला सीमित क्षेत्रों तक ही सिमटी हुई है और इसकी बाज़ार में अच्छी मांग है। यदि राज्य सरकार प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर नई पीढ़ी को रिंगाल शिल्प का प्रशिक्षण दे, आधुनिक डिज़ाइन और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराए, तो यह पारंपरिक कला न केवल संरक्षित होगी बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम भी बन सकती है।
राज्य सरकार को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि रिंगाल शिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।
यह सम्मान किसी पद, प्रसिद्धि या उपलब्धि का नहीं, बल्कि एक ग्रामीण महिला के संघर्ष, समाज सेवा, विश्वास और जनसमर्पण का सम्मान है।
पूर्व में विभिन्न #प्रतिष्ठित_संस्थाओं से मिले सम्मान पर #पूर्व_सैनिकों एवं समाजसेवियों के मध्य प्राप्त यह सम्मान मेरे हृदय के अत्यंत निकट रहेगा।
सम्मान क्षणिक होता है, लेकिन सेवा से अर्जित विश्वास सदैव अमर रहता है।
आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिक पूर्व अर्धसैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह में देश के वीर पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिक बलों एवं समाजसेवियों के मध्य सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उत्तराखंड के युवा किसान विमल नौटियाल आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने लाखों के पैकेज वाली नौकरी का अवसर छोड़कर गांव लौटने और खेती को अपना भविष्य बनाने का फैसला किया।उन्होंने 15 नाली बंजर भूमि को मेहनत और आधुनिक तकनीक की मदद से फलों और जैविक खेती के मॉडल फार्म में बदल दिया।
आज उनके बगीचों में सेब, कीवी, नाशपाती, आड़ू, बेर, खुबानी के साथ-साथ जैविक सब्जियों की भी सफल खेती हो रही है।
उनकी मेहनत का परिणाम यह है कि आज वे खेती से करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं और लाखों रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं।
जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2024 में उन्हें "उत्तराखंड स्तम्भ सम्मान" से सम्मानित किया गया।
विमल नौटियाल की सफलता उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन का भी सशक्त उदाहरण है। उनकी कहानी बताती है कि सही सोच, आधुनिक तकनीक और मेहनत से खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है।
आज वे उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर आत्मनिर्भर पहाड़ की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।
जिन हाथों में गोल्ड मेडल होना था, वो हाथ गार्ड की सीटी पकड़ने को मजबूर हैं। हमारे सिस्टम की नाकामी कहें या किस्मत का फेर, पिथौरागढ़ के होनहार MMA फाइटर विजेंद्र सिंह तोमक्याल उर्फ विकी परिवार पालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने को मजबूर हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि चैंपियन बनने का उनका सपना अभी जीवित है। विक्की तोमक्याल के संघर्ष की कहानी, उन्हीं की जुबानी।
#MMA
#MixedMartialArts
#champion
#VickyTomkyal
#boxer
#pithoragarh
#dehradun
#uttarakhand
@rekhaaryaoffice@pushkardhami
आइए, इन बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए एकजुट हों।
🏦 Chamoli Zila Sahkari Bank Ltd., Nandprayag
A/C: 000634007100021
Name: Ayush S/o Kartik Singh
IFSC: IBKL07OCZ5B
कृपया सहयोग करें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक Repost करें।
आइए, इन बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए एकजुट हों।
🏦 Chamoli Zila Sahkari Bank Ltd., Nandprayag
A/C: 000634007100021
Name: Ayush S/o Kartik Singh
IFSC: IBKL07OCZ5B
कृपया सहयोग करें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक Repost करें।
@drhimaniuk दी आपके माध्यम से इस समस्या का निवारण शीघ्र अति शीघ्र संभव हो सकता है। दी @kamla_rawat_uk लंबे समय से प्रयास कर रही है किंतु समाधान नहीं हो पा रहा है।
जनहित सर्वोपरि, शिक्षा सबका अधिकार
#पहाड़_रफ़्तार का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जिन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को प्रमुखता से प्रकाशित कर समाज की आवाज को व्यापक मंच प्रदान किया।
#राजकीय_इंटर_कॉलेज_मैठाणा#Uttarakhand
जनहित सर्वोपरि, शिक्षा सबका अधिकार
#पहाड़_रफ़्तार का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जिन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को प्रमुखता से प्रकाशित कर समाज की आवाज को व्यापक मंच प्रदान किया।
#राजकीय_इंटर_कॉलेज_मैठाणा#Uttarakhand