"अपमान भी सह सकता हूँ, लेकिन कांग्रेस नहीं छोड़ सकता कांग्रेस मेरे लिये महज दल नहीं, संस्कार है, जैसे संस्कारों के चलते सनातन धर्म की निष्ठा नहीं छूट सकती, वैसे ही दूसरी विचारधारा व दल भी कैसे स्वीकार किया जा सकता है..?
अत: कांग्रेस तो कफन के साथ ही छूटेगी"
@INCIndia
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। 🙏
उनकी सादगी, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🇮🇳
#DrManmohanSingh#ManmohanSingh#जन्मजयंती #IndianNationalCongress
"सेवा और जन सरोकार के नायक डॉ. मनमोहन सिंह जी को कोटिशः नमन"
आज CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, LoP श्री @RahulGandhi जी, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी @qazinizamuddin , प्रदेश अध्यक्ष @devendrayadvinc जी एवं अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनमोहन सिंह जी की देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा, हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेगी।
नमन 🙏
📍 दिल्ली
"शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, बल्कि हर बच्चे का हक है!" 🎓
इंदौर में आयोजित #छात्रों_की_गूंज कार्यक्रम में सतना (विंध्य क्षेत्र) के छात्र ने छात्रों की दूर-दराज से आकर तैयारी करने की समस्याओं और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी का मुद्दा उठाया।
श्री राहुल गांधी जी ने इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि अच्छी और सस्ती शिक्षा देश के कोने-कोने तक, हर गरीब से गरीब विद्यार्थी तक पहुँचनी चाहिए।
📍 इंदौर, मध्य प्रदेश
#छात्रों_की_गूंज #ShikshaRevolution #EducationForAll #RahulGandhi #इंदौर
शनिवार, 19 सितंबर, इंदौर — छात्रों की गूंज ने एक नई उम्मीद जगाई।
हमारे युवा साथियों और विद्यार्थियों के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने ‘छात्रों की गूंज’ के मंच से विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओं, उनके सवालों और भविष्य की चिंताओं को गंभीरता से सुना और उन्हें लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों की आवाज़ को सम्मान, उनके सवालों को मंच और उनके सपनों को नई उड़ान—यही इस ऐतिहासिक पहल की सबसे बड़ी ताकत है।
राहुल जी का यह संवेदनशील और सार्थक प्रयास देश के युवाओं के लिए आशा, विश्वास और उम्मीद की नई किरण है।
दिल से आभार एवं धन्यवाद राहुल जी। 🇮🇳✊🏻
सचिन यादव
विधायक, कसरावद
उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी
#छात्रों_की_गूंज #इंदौर #RahulGandhi #Indore
@incdelhi के हमारे आदरणीय अध्यक्ष श्री
@devendrayadvinc जी के आदेशानुसार आज किराड़ी जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में निहाल विहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नांगलोई जाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक मीटिंग आयोजित की गई।
- मीटिंग में मुख्य रूप से निगम पार्षद मनदीप सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित चौधरी जी, पूर्व निगम पार्षद एवं BLA-1 नरेश सैनी जी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कौशिक जी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह वघेला जी, ब्लॉक अध्यक्ष हवा सिंह छिल्लर जी, वार्ड के BLA-2 सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- रोहित चौधरी जी ने बैठक में “एस आई आर” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को इसके महत्व से अवगत कराया।
- मैंने संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के दायित्व तथा आगे की रणनीति के बारे में संक्षेप में अपने विचार रखे।
- जिला अध्यक्ष वरुण ढाका जी ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि माननीय श्री @RahulGandhi जी को 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
सभी कार्यकर्ताओं का आभार!
एकजुटता ही हमारी ताकत है। 💪
@INCIndia@kharge@kcvenugopalmp@qazinizamuddin
#Congress #DelhiCongress #RahulGandhi #DevendraYadav
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
CNG की बढ़ती कीमतों ने ऑटो चलाने वालों की मुश्किलें बहुत बढ़ा दी हैं। दिनभर रिक्शा चलाने के बाद भी उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं।
'महंगाई मैन' मोदी सलाह देते हैं- “public transport इस्तेमाल कीजिए।” और जो लोग public transport की रीढ़ हैं वो आज महंगाई के बोझ तले टूट रहे हैं।
नरेंद्र मोदी के इस 'वसूली मॉडल' से ऑटो ड्रॉइवर भाइयों में बहुत गुस्सा है, बहुत आक्रोश है- जो अब धीरे-धीरे बाहर आ रहा है।
हम इस मुश्किल वक्त में इनके साथ खड़े हैं- मोदी सरकार के 'वसूली मॉडल' के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।
📍 दिल्ली
अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित #जवाहरलाल_नेहरू जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
#JawaharlalNehru
NEET पेपर लीक से आहत होकर सीकर के प्रदीप मेघवाल ने खुदकुशी कर ली थी।
प्रदीप की पढ़ाई के लिए परिवार पर लगभग 11 लाख रुपए का कर्ज़ हो गया था। नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने पीड़ित परिवार से वादा किया था कि वे हर मुश्किल में उनके साथ खड़े हैं।
आज राहुल गांधी जी के निर्देश पर NSUI अध्यक्ष @VinodJakharIN जी ने प्रदीप के परिवार से मुलाकात की और NSUI की मदद से उन्हें 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पहुंचाई।
ये सिर्फ प्रदीप मेघवाल के परिवार का दर्द नहीं, देश के लाखों परिवारों की कहानी है- जिसे अनसुना किया जा रहा है।
लेकिन हम देश के युवाओं के साथ खड़े हैं- उनकी आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
📍 राजस्थान
पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा।
आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी।
और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।
अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।
पर हम डरने वाले नहीं हैं।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।
यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।