#SwasthNariSashaktParivar अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर और CHC में 1,00,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों तक पूर्व-निवारक स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएँ पहुँच रही हैं।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाती है, बल्कि महिलाओं और परिवारों को सशक्त और स्वस्थ जीवन की ओर मार्गदर्शित करती है।
आज ही अपने नजदीकी शिविर में जाएँ और स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएँ!