आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार का कृत्य किया है, वह न केवल अशोभनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विपरीत और अत्यंत निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष जिस गरिमा का पद है, उस पद को भी राहुल गांधी गंभीरता से नहीं लेते हैं, ये उनके व्यवहार में साफ दिखाई दिया।
लोकतंत्र में विरोध करना प्रत्येक विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध और अराजकता में स्पष्ट अंतर होता है। जब विरोध अपनी मर्यादा की सीमाओं को लांघ देता है, तब वह अराजकता का रूप ले लेता है। हम लगातार कहते आए हैं कि राहुल गांधी आज रचनात्मक विपक्ष की बजाय अराजकता के प्रतीक बन कर रह गए हैं।
संसदीय लोकतंत्र में कुछ पद ऐसे होते हैं, जो किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के होते हैं। प्रधानमंत्री केवल किसी राजनीतिक दल के नेता नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। वे देश की जनता की आस्था, विश्वास और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वोच्च प्रतीकों में से एक हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री आवास की ओर जिस प्रकार से माहौल को तनावपूर्ण और अव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया, वह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और परंपराओं के प्रति असम्मान का परिचायक है।
आज की घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के राजनीतिक इतिहास का एक काला दिन है। हमने भी वर्षों तक विपक्ष में रहकर अपनी भूमिका निभाई है, लेकिन कभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संसदीय परंपराओं का उल्लंघन नहीं किया।
जिन मुद्दों को लेकर हमारे छात्र विषय रख रहे हैं, सरकार उस पर चर्चा करना चाहती है। राहुल गांधी ने स्वयं जो शर्तें रखीं, सरकार ने उन्हें भी स्वीकार किया। लेकिन जब संवाद और समाधान का अवसर आया, तो वे अपनी ही शर्तों और अपने ही रुख से पीछे हट गए। यह उनके राजनीतिक आचरण में अस्थिरता और अपरिपक्वता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के 'स्वच्छ भारत मिशन' ने देश के करोड़ों नागरिकों को खुले में शौच की मजबूरी से आज़ादी और सम्मान दिलाया है। 🇮🇳✨
अगर आपके परिवार के पास भी शौचालय नहीं है, तो इस योजना के तहत ₹12,000 की सहायता पाकर घर पर टॉयलेट बनवाएं।
आज ही UMANG पोर्टल या अपनी ग्राम पंचायत के ज़रिए आवेदन करें।
#SwachhBharatMission #ViksitBharat #GovtSchemes #VisshnuMittalDecodes
जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
आज जनसुनवाई में नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, सुझाव प्राप्त किए तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Jansamvad #PeopleConnect #CitizenFirst #CommunityEngagement #JantaDarshan #RavinderIndraj #BJP4Delhi
महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण निरंतर महाराष्ट्र की प्रगति को नई दिशा प्रदान कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
अपनी सूझ बूझ और सोशल मीडिया पर शार्प शूटर की क्षमता के कारण दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया टीम का तीसरी बार प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर भाई @rohitTeamBJP को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके तीक्ष्ण नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं विरोधियों की साजिशों को बेनकाब कर, पलटवार करने की योग्यता से पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी। इस कार्यकाल की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ
दिल्ली बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भाई @vikrambidhuri का स्वागत किया, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल संगठनात्मक अनुभव एवं सबको साथ लेके चलने की कार्यशैली से पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी। कार्यकाल की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ।
अपने कार्य और व्यवहार के बल पर पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली भाजपा के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाई @santoshojha का मिलकर स्वागत किया, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व,संगठनात्मक अनुभव एवं सबका साथ सबका सम्मान की नीति से पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी। इस कार्यकाल की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ।
@BJP4Delhi@gupta_rekha@hdmalhotra
दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छोटे भाई रजत चौधरी का स्वागत किया, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके युवा नेतृत्व में पार्टी को और भी मजबूती प्राप्त होगी। आपको कार्यकाल की भारी सफलता के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ।
@rajatbjym
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद श्री @TawdeVinod जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ भगवती से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
आज मंडोली ग्रीन एरिया में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद जी, भाजपा नेता @neelkantbakshi जी एवं DDA के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ 150 पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ भविष्य का संकल्प है। आइए, हम सभी इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और उनकी देखभाल का भी संकल्प लें।
@BJP4Delhi
🌱 #EkPedMaaKeNaam #PlantationDrive #GreenDelhi #ViksitDelhi
हमारी लोकसभा के भाजपा नेता सुभाष मोहल्ला निवासी वी. के. शर्मा जी की पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
आज जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद जी, मंडल अध्यक्ष बिपिन भदौरिया जी एवं अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ भगवती जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपके नेतृत्व में गुजरात विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करता रहे।
@BJP4India@BJP4Gujarat
हमारी लोकसभा के नंद नगरी वार्ड से पूर्व निगम पार्षद प्रत्याशी भाई भारत माहौर जी के हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
आज जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद जी एवं अनेक कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
हम सबके प्रिय भाई, प्रसिद्ध और विद्वान सीनियर वकील श्री मुरारी तिवारी जी को, लगातार चौथी बार चुनाव में विजयी होकर, दिल्ली बार कौंसिल के सदस्य चुने जाने पर मिलकर बधाई दिया.. #barcouncilofdelhi#BCD@adv_murari
आज “स्व. श्रीमती कमलेश ठाकुर मार्ग” का नामकरण एवं लोकार्पण विधायक @Jitendermahajn जी के साथ किया ।
यह नामकरण उनके समाजसेवा, स्नेह और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को चिरस्थायी सम्मान प्रदान करेगा। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पार्षद चन्द्रप्रकाश जी, विनोद जैस जी सहित समाज एवं क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
#North_East_Delhi_Loksabha
कल रविवार को हमारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा के 54 लोगों को प्रधानमंत्री संग्रहालय के अवलोकन हेतु भेजा।
भ्रमण के उपरांत सभी साथियों को अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय में मिले अपने अनुभव आप सभी के साथ साझा किए। सभी ने संग्रहालय को भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, देश के प्रधानमंत्रियों के योगदान और विकसित भारत के संकल्प को समझने का प्रेरणादायक माध्यम बताया।
आप सभी से भी आग्रह है कि अपने परिवार के साथ एक बार अवश्य प्रधानमंत्री संग्रहालय जाएँ और भारत के गौरवशाली इतिहास एवं लोकतांत्रिक विरासत को निकट से जानें।
@narendramodi
#PradhanmantriSangrahalaya
आज मैंने अपना Special Intensive Revision (SIR) सफलतापूर्वक पूर्ण कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
क्या आपने भी अपना SIR कराया?
यदि अभी तक नहीं कराया है, तो अपने BLO से संपर्क कर समय रहते प्रक्रिया पूर्ण करें और अपने मताधिकार को सशक्त बनाएं।
#SIR #VoterVerification
#North_East_Delhi_Loksabha
🔳जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे
🔳जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले
🔳जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही
🔳जो राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाना चाहते थे
🔳जिसने बजरंगबली का मजाक उड़ाया
🔳जो AAP के राज में इमामों को सैलरी बांटता रहा, और पुजारियों को कभी नहीं दिया
वो अब दिल्ली, बिहार, बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय से भयभीत होकर और पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव में अपनी हार सामने देखकर “चुनावी हिन्दू” बनने की नौटंकी शुरू कर दिया !
#चुनावी_हिंदू_केजरीवाल