पूर्व मंत्री एवं कसौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक, आदरणीय डॉ. राजीव सेहज़ल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि, यश एवं निरंतर सफलता प्रदान करें तथा आप सदैव जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहें।
आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मानव विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता दर्ज़ की।
युवाओं का सशक्तिकरण ही विकसित हिमाचल और विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है।
इसी लक्ष्य को लेकर हम तकनीकी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
@BJP4Himachal
आज मेट्रोपोल में बलसन क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधि मंडल ने आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
आप सभी सम्मानित प्रतिनिधियों का आत्मीय भेंट, बहुमूल्य सुझावों एवं अटूट विश्वास के लिए हृदय से आभार।
आपका यह स्नेह और सहयोग सदैव मेरी सबसे बड़ी पूंजी रहेगा।
@BJP4Himachal
सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। 1/1
जय जगन्नाथ।
विधानसभा क्षेत्र चौपाल की होनहार बेटी भूमिका शर्मा ने #NEET2026 में All India Category Rank 6707 प्राप्त कर अपने परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
इस शानदार उपलब्धि पर भूमिका एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
शिमला के कसुम्पटी में सांसद श्री सुरेश कश्यप जी की अध्यक्षता में आयोजित दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान दूरसंचार सेवाओं को अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ आज भारतीय जनता पार्टी को अपना विनम्र सहयोग समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रत्येक योगदान संगठन को सशक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, हम सभी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के इस अभियान में सहभागी बनें।
जिला सोलन के जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर कुमारी शीला जी एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री पंकज शर्मा जी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिला परिषद का नया नेतृत्व जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए सोलन के विकास को नई गति और नई दिशा देगा।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश महामंत्री, आदरणीय सिकंदर कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा का अथक भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
Earlier today, met New Zealand’s Leader of the Opposition, Mr. Chris Hipkins. The discussion covered key aspects of our strategic partnership, including trade, technology and people-to-people ties. Strong bipartisan support for our relationship remains one of its defining strengths.
@chrishipkins
@rajnathsingh@RajnathSingh_in प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें तथा आप इसी समर्पण, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहकर भारत माता की सेवा करते रहें। 1/2
@rajnathsingh@RajnathSingh_in
प्रदेश की समस्त जनता से विनम्र अपील है कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं तथा भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों व पुलों के समीप न जाएँ तथा प्रशासन के आदेशों का पालन करें।
आप सभी की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक एवं राष्ट्रहित के प्रति पूर्णतः समर्पित जनप्रिय राजनेता, भारत के माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 1/1
@rajnathsingh@RajnathSingh_in
निःस्वार्थ कर्म ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। हम सेवा और समर्पण के इसी भाव के साथ हर किसी के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
हितं यत्सर्वभूतानामात्मानश्च सुखावहम् ।
तत्कुर्यादीश्वरे ह्येतन्मूलं सर्वार्थसिद्धये ।।
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा जी का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
समृद्धि की शोभा विनम्रता और परोपकार में निहित है। सफलता वही सार्थक है, जिसमें लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो।
भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः।
अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥
परम पूज्य धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत मंगलकामनाएँ।
करुणा, अहिंसा, शांति और मानवता का आपका अमूल्य संदेश संपूर्ण विश्व के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
@BJP4Himachal
महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
“एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमिट अध्याय है।
महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं 'अखंड भारत' के प्रबल उपासक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।