उद्यमों एवं स्थानीय निकायों में नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रीन क्रेड��ट/वाउचर इनिशिएटिव -2025 योजना को मंजूरी दी गई।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#CabinetDecision
प्रदेश में स्वच्छ पर्यावरण, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज राज्य मंत्रिमंडल की बै��क में 'राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति-2025' का अनुमोदन किया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#CabinetDecision
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा एवं स्व���स्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आमजन को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने, अस्पतालों में दवा व जांचों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा आरजीएचएस के दुरूपयोग पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
अरावली: भारत की सांसें, हमारी विरासत! 🌿🏔️
अरावली सिर्फ पहाड़ों की श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण का सुरक्षा कवच है।
रेगिस्तान को थामने से लेकर करोड़ों लोगों क��� स्वच्छ हवा और पानी देने तक, अरावली की हर चोटी एक कहानी कहती है।
पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन बनाया गया है। 'एक पेड़ मां के नाम' से लेकर 'नमामि गंगे' और 'अमृत सरोवर' जैसे अभियानों तक, आज भारत विकास और प्रकृति के बीच एक सुंदर संतुलन बना रहा है।
आइए, हम सब मिलकर इस हरित ��्रांति का हिस्सा बनें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य दें।
#AravallilsSafe
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में, वर्चुअल नेट मीटरिंग तथा ग्रुप नेट मीटरिंग की व्यवस्था प्रभावी होने जा रही है। श्री शर्मा के दिशा-निर्देशों पर राजस्थान डिस्कॉम्स ने, राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के समक्ष राज्य में, वर्चुअल नेट मीटरिंग तथा ग्रुप नेट मीटरिंग की व्यवस्था लागू करने के लिए याचिका प्रस्तुत की थी, जिस पर बीते दिनों नियामक आयोग ने, ग्रिड इंटरएक्टिव डिस्ट्रिब्यूटेड रिन्यूएबल एनर्जी जनरेटिंग सिस्टम्स तृतीय संशोधन विनियम-2025 अधिसूचित किए थे। डिस्कॉम्स ने इसकी क्रि��ान्विति के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सब यूँ ही मुस्कराते रहें…
क्योंकि मुस्कान दिल की सच्चाई और सकारात्मक सोच की पहचान होती है।
ईश्वर करे यह मुस्कान हमेशा बनी रहे और अपनों के चेहरों पर भी खुशियाँ बिखेरती रहे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए, विभागीय जांच से जुड़े 8 प्रकरण��ं पर, निर्णायक एवं सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुर्वेद एवं पशुपालन विभाग के 2 चिकित्सा अधिकारियों को, आपराधिक प्रकरणों में दोष सिद्ध होने के आधार पर, 'सेवा से पदच्युत किए जाने' के दंड से दंडित किया गया। इसके अतिरिक्त, राजस्थान (सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत, सेवानिवृत्त राजकीय चिकित्सकों के विरुद्ध संचालित, विभागीय जांच के 3 प्रकर���ों में सख्त निर्णय लेते हुए, 4 चिकित्सकों एवं एक कार्मिक के विरुद्ध पेंशन रोके जाने के दंड का अनुमोदन किया गया है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
!! ॐ नमो भगवते वासुदेवाय !!
बैकुंठ एकादशी के पावन अवसर पर प्राचीन रंगनाथ स्वामी मन्दिर जियागुढ़ा में आयोजित महोत्सव में दिव्य दर्शन का पावन अवसर प्राप्त हुआ।
#VaikuntaEkadasi
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:
• राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति-2025 का अनुमोदन
• रिफाइनरी के संशोधित लागत मूल्य को मंजूरी
• राजस्थान एआई/एमएल पॉलिसी-2026 का अनुमोदन
• ग्रीन क्रेडिट/वाउचर इनिशिएटिव-2025 योजना को मंजूरी
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #CabinetDecisionsRajasthan
आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश को निवेश नवाचार के उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 'राजस्थान एआई/एमएल पॉलिसी - 2026' का अनुमोदन किया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान#CabinetDecision
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित बीज विधेयक–2025 को लेकर, पंत कृषि भवन में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में, समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव तथा किसानों को होने वाले प्रत्यक्ष लाभों पर, विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और ��ीज विधेयक 2025 से खेती में सुधार और प्रदेश की पैदावार में आशातीत वृद्धि होगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Wonderful to see that INSV Kaundinya is embarking on her maiden voyage from Porbandar to Muscat, Oman. Built using the ancient Indian stitched-ship technique, this ship highlights India's rich maritime traditions. I congratulate the designers, artisans, shipbuilders and the Indian Navy for their dedicated efforts in bringing this unique vessel to life. My best wishes to the crew for a safe and memorable journey, as they retrace our historic links with the Gulf region and beyond.
@INSVKaundinya
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से, आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को साकार करते हुए, जन आधार कार्ड अब भारत सरकार के डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। अब आमजन सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए, ऑनलाइन ही जन आधार उपलब्ध करवा पाएंगे। उन्हें अब हार्ड कॉपी रखने की आवश्यकता नहीं, डिजीलॉकर में उपलब्ध दस्तावेज, असली दस्तावेजों के बराबर ही प्रामाणिक माने जाएंगे।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में जल क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रमुख जल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना सहित सभी कार्यों को समयबद्ध गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित, राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान राजस्व लेखा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2025 के प्रारूप को मंजूरी दी गई।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
अब सफर होगा और भी सुहाना! 🚄✨
भारतीय रेल का नया अवतार—वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।
स्वदेशी तकनीक और 160 किमी/घंटा की रफ़्तार के साथ, दिल्ली से हावड़ा का सफर अब आराम और आधुनिकता का नया अनुभव बनेगा।