आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पटना महानगर द्वारा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे काले अध्याय आपातकाल (25 जून 1975) के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर "लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला – आपातकाल" विषयक संगोष्ठी में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
आज पटना के ज्ञान भवन में आयोजित "संविधान हत्या दिवस" कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, अन्य माननीय मंत्रिगण एवं वरिष्ठ नेतागण के साथ सहभागिता की।
#SamvidhanHatyaDiwas
आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के दायित्व ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उनके सफल, प्रभावी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
बिहार की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धरती पर माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत।
#JPNadda
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब सत्ता के अहंकार ने संविधान की मर्यादाओं को चुनौती दी और जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया।
आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करने वाले लोकतंत्र रक्षकों, सत्याग्रहियों एवं सभी साहसी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं
"आपातकाल - लोकतंत्र पर काला अध्याय"
विषय पर आयोजित संगोष्ठी
दिनांक: 25 जून 2026, गुरुवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: ज्ञान भवन, पटना
#emergency#आपातकाल#GyanBhawan#patna#JPNadda
बिहार के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल।
NDA सरकार ने DBT के माध्यम से 3.96 लाख किसानों के खातों में ₹200 करोड़ की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की। किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
#KisanKalyan#NDA4Bihar#DBT
बिहार सरकार के खान, भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री श्री @MLCBJPPramod जी से सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक मुलाकात कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक कुम्हारार में भव्य "कुम्हारार महोत्सव" के आयोजन का आग्रह किया। मंत्री महोदय ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया ।
भारत रत्न से अलंकृत, देश के चौथे राष्ट्रपति एवं प्रखर श्रमिक हितैषी श्रद्धेय वी. वी. गिरी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
श्रमिक वर्ग के उत्थान, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
#VVGiri
राष्ट्र की आन, बान और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य पराक्रम और देशप्रेम सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
#RaniDurgavati
बिहार की राजनीति और शिक्षा जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय डॉ. जगन्नाथ मिश्र जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
#DrJagannathMishra
चरैवेति... चरैवेति...
रुकना नहीं, थकना नहीं, झुकना नहीं—
निरंतर कर्म ही जीवन का धर्म है।
हर कदम लक्ष्य की ओर,
हर प्रयास राष्ट्र के गौरव की ओर।
#Charaiveti
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रचिंतक एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्त परमपूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्र प्रथम का उनका विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा की मजबूत नींव।
NDA सरकार ने बिहार के 18 लाख से अधिक वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ पहुँचाकर समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल और आत्मविश्वास प्रदान किया है।
#NDA4Bihar#SocialSecurityPension
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कांटी फैक्ट्री रोड स्थित बूथ अध्यक्ष श्री रामचंद्र जी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
#ShyamaPrasadMukherjee#BalidanDiwas#श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी
विद्या, वित्त और विकास के अद्भुत संगम, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
"कोई भी राष्ट्र सिर्फ अपनी ऊर्जा से ही सुरक्षित रह सकता है।"
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @sanjay_saraogi जी द्वारा मुझे सरकार-संगठन समन्वयक का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए जाने पर मैं उनके प्रति तथा पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
#bjp4bihar
भारतीय एकता और राष्ट्रीय चेतना के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#डॉ_श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी#ShyamaPrasadMukherjee
जीवन का उद्देश्य केवल पद नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संवेदनशीलता, समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाना है। यही मेरा संकल्प है, यही मेरा पथ है।