इस अवसर पर जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण तथा देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती, एकजुटता और विजय संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प! 💐
आज मंडल हैदरगढ़ स्थित डाक बंगले पर स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि मा. जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा भुल्लन जी एवं माननीय विधायक श्री दिनेश रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की।
सामाजिक न्याय के प्रखर स्वर, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपका स्वागत है...
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने का निर्णय अत्यंत दूरदर्शी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की यह वैश्विक उड़ान 'विकसित भारत' के संकल्प को और अधिक गति देगी।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पूरी कैबिनेट को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हार्दिक आभार।
#NarendraModi
#upcabinetdecisions
@narendramodi@myogiadityanath@UPGovt@BJP4India@BJP4UP
सुप्रसिद्ध अभिनेता, रंगमंच के दिग्गज कलाकार एवं 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित नाना पाटेकर जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
अपने जीवंत अभिनय से हर किरदार में प्राण फूंकने वाले नाना जी ने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी। उनका जाना फिल्म जगत और कला संसार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
#OmShanti
उपन्यास सम्राट एवं महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
‘गोदान’, ‘गबन’ और ‘ईदगाह’ जैसी कालजयी रचनाओं से उन्होंने समाज के वंचित वर्गों और ग्रामीण जीवन की सच्चाई को प्रभावी स्वर दिया। उनकी यथार्थवादी लेखनी सदैव साहित्य जगत को प्रेरित करती रहेगी।
#MunshiPremchand
#मुंशी_प्रेमचंद
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सपनों का भारत—युवा शक्ति के सपनों से विकसित भारत की ओर विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हैदरगढ़ में आयोजित “सपनों का भारत” ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में संगठनात्मक प्रवास..!! 🙏
बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा का अवसर प्राप्त होगा।
हर हर महादेव! 🚩
@BJP4UP@BJP4India@BJPKashiKshetra
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले, राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#HappyBdayPMModi
बिहार एवं उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।
आप सभी को विजय की अग्रिम शुभकामनाएं।
#BJP4ViksitUP#PankajChaudhary@BJP4India@BJP4UP@BJP4Bihar
आज अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर अपनी विधायक निधि से नवनिर्मित अमर शहीद भगत सिंह स्मृति द्वार का अवसानेश्वर कोठी–बाराबंकी मार्ग पर फीता काटकर उद्घाटन किया।
आभार एवं धन्यवाद! 🙏
पार्टी द्वारा मुझे भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार।
संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।
संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम। 🇮🇳
जय भाजपा, विजय भाजपा! 🚩
@BJP4UP के आदरणीय प्रदेश उपाध्यक्ष बड़े भैया श्री रमेश सिंह जी को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं कर्मठता से काशी क्षेत्र में संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। @RameshSinghup