तत्पश्चात आकांक्षात्मक विकास खंड जगदीशपुर में आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र, पंचायत भवन व ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना का भी निदेशक महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया।
दिनांक 09.04.2026 को आकांक्षात्मक विकास खंड शुकुल बाज़ार में नीति आयोग भारत सरकार के निदेशक महोदय, श्री मोहम्मद जुबैर अली हाशिम (आई०ए०एस०) द्वारा विकास, कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, पेयजल, आईटी, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा सहित सभी विभागों के सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
आज दिनांक 11.01.2026 को विकास खंड जगदीशपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय कठौरा के बूथ संख्या 153, 154, 155 एवं 156 का निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारी, सभी बीएलओ एवं कार्मिक उपस्थित पाए गए तथा उपस्थित जनमानस से संवाद भी किया गया।
आज दिनांक 01.01.2026 को गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों का हाल-चाल लिया एवं उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वास्थ्य, खाने-पीने, रहने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आकांक्षात्मक विकास खंड जगदीशपुर में नीति आयोग के निदेशक महोदय श्री मोहम्मद जुबैर अली हाशिम जी द्वारा विभागवार सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, एनआरएलएम, उद्योग वा जल निगम आदि को गैप-फिलिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
आकांक्षात्मक विकास खंड जगदीशपुर में नीति आयोग के निदेशक महोदय श्री मोहम्मद जुबैर अली हाशिम जी द्वारा विभागवार सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, एनआरएलएम, उद्योग वा जल निगम आदि को गैप-फिलिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 10.12.2025 को आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाज़ार में नीति आयोग के निदेशक श्री मोहम्मद जुबैर अली हाशिम (आई०ए०एस०) द्वारा विकास, कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, पेयजल, आईटी, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा सहित सभी विभागों के सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
आज DT 10.12.2025 को आकांक्षात्मक विकास खंड शुकुल बाज़ार में नीति आयोग भारत सरकार के निदेशक महोदय, श्री मोहम्मद जुबैर अली हाशिम (आई०ए०एस०) द्वारा विकास, कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, पेयजल, आईटी, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा सहित सभी विभागों के सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मरौचा तेतरपुर ग्राम पंचायत, अमेठी
माo प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार पुरस्कार से सम्मानित पंचायत ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता व सोलर ऊर्जा जैसे नवाचारों से समग्र विकास का प्रेरक मॉडल प्रस्तुत किया।
गृहणी से आत्मनिर्भरता तक का सफर—जनपद अमेठी को सुषमा दीदी की मेहनत और आजीविका मिशन का सहयोग बना बदलाव की कहानी। मोमबत्ती निर्माण से मिली आजीविका, सालाना ₹1 लाख तक की आय से परिवार को संबल और महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश।
🎓 अमेठी का गौरव!
जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना से ग्राम अमेठी निवासी ब्रजभूषण पाण्डेय ने BPSC TRE-3 परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता अर्जित की। यह योजना मेधावी व जरूरतमंद छात्रों के लिए बनी नई उम्मीद।
"आधुनिक तकनीक + सरकारी योजना = आत्मनिर्भर किसान"
अमेठी के श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन से पॉलीहाउस खेती अपनाकर ₹13 लाख आय अर्जित की।
यह सफलता पूरे जनपद के किसानों के लिए प्रेरणा है। 🌾🌿
#AtmanirbharKisan
आज दिनांक 23.08.2025 को उपायुक्त स्वत रोजगार, अमेठी द्वारा जनपद की सभी बैंक सखियों के साथ CCL की प्रगति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैंक सखियाँ न सिर्फ वित्तीय सेवाओं की वाहक हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर भारत का सशक्त प्रतीक भी हैं।
रक्षाबंधन पर्व की दृष्टिगत अमेठी जनपद की स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा भाईचारे व राष्ट्रप्रेम का संगम रचते हुए तिरंगे रंगों से सुसज्जित राखियाँ तैयार की जा रही हैं। यह पहल आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बन रही है।
"स्वयं सहायता समूहों की यह पहल, नारी उद्यमिता और राष्ट्रीय चेतना का सुंदर समन्वय है।"
आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को विकास भवन प्रांगण में "संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह" आयोजित किया गया, जिसमें आकांक्षात्मक विकासखंड जामों, जगदीशपुर व शुकुलबाजार में नीति आयोग के निर्धारित सूचकांक पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अवसर पर आकांक्षा हाट के अंतर्गत विभागीय स्टाल भी प्रदर्शित किए गए।
@Deepakpathak615@myogioffice@DmAmethi उक्त प्रकरण की जांच सचिव एवं पशुधनप्रसार अधिकारी द्वारा कराई गई।उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त गोवंश सुमित्रा/शिवलाल का व्यक्तिगत गोवंश जो कई दिनों से बीमार है मौके पर LEO द्वारा गोवंश का इलाज भी किया गया।और गोवंश के समुचित उपचार एवम लू से बचाव करने हेतु भी निर्देशित किया गया
@AmarBah91129652@cdoamethi@DmAmethi@cvoamethi@UPGovt@CMOfficeUP प्रकरण के संबंध में पशुचिकित्सा अधिकारी एवम सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि गोशाला के सभी गोवंश गोशाला में संरक्षित है। एवं निराश्रित गोवंश को टीम के द्वारा मवैया रहमतगढ़ गोशाला में आज संरक्षित करवा दिया गयाहै।
आज दिनाँक 25/04/2025 को विकास भवन सभागार अमेठी में तीन विकास खण्डों के मनरेगा संबंधी सभी कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।@cdoamethi @DmAmethi @UpRuralDev