योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को निरंतर अंगूठा दिखा रहे शराब ठेको के लाइसेंसी
♠️सर्किल 4 गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्र मैं शराब ठेकेदार विवेक त्यागी गढ़ी चौखंटी नंबर 2 उड़ा रहे आबकारी अधिनियमो की धज्जियाँ
♠️विरोध करने पर शराब नही दी जाती है जिससे कि कही ना कहीं सरकार का राजस्व पर भी प्रभाव पड़ता है
♠️ भ्रष्टाचार की जडो मैं निरतंर पानी मिलने से मजबूती इस कदर आ गयी है कि कुछ अनुज्ञपियो मैं ख़ौफ ही खत्म हो चुका है
♠️ सूत्रों की माने तो ई लॉटरी के माध्यम से सिडिकेट खत्म हो जाएगा लेकिन कही ना कही भी कम्पनी सिंडिकेट की तर्ज पर निरंतर काम कर रही है बहुत जल्द होगा खुलासा
#upexcise #noidacity
#gbnagar #noidawine
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerMe3@sanjaychapps1@ChiefSecyUP@nitinagarwal_n@singhadarsh@dmgbnagar@dmgbnagar@DCP_Noida@noidapolice@ExciseGBNagar@PMOIndia@BJP4UP@BJP4India
📍 गौतमबुद्धनगर | कंट्रोल इंडिया ब्यूरो
जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, मंडल स्तर पर करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व!
विकसित भारत यंग लीडर कार्यक्रम के तहत ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
🎭 लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन एवं लोकगीत सहित पांच विधाओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
🏆 प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता:
▪️ नुक्कड़ नाटक – शारदा यूनिवर्सिटी
▪️ लोक नृत्य – ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा
▪️ पेंटिंग – अखिल (गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय)
▪️ कविता लेखन – सिद्धि दात्री
▪️ लोकगीत – प्रवीण (ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल)
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय युवा उत्सव में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को मंच देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल है।
#GautamBuddhNagar #YouthFestival #ViksitBharat #YoungLeaders #GreaterNoida #ControlIndia
@cdogbnagar@dmgbnagar
🚨 **दादरी में शराब की दुकान पर ‘लग्गी’ का खेल! 6 हजार लेकर 2 हजार कम लौटाने का आरोप, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?**
गौतमबुद्धनगर के दादरी बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान (लाइसेंस नंबर 46505), अनुज्ञापी आकाश पर ग्राहक ने 6,000 रुपये लेकर 2,000 रुपये कम लौटाने और विरोध करने पर गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता की बात सुनने के बजाय कथित तौर पर यह पूछकर मामला टालने की कोशिश हुई कि **"शराब संबंधित कोई समस्या तो नहीं हुई ना?"**
सवाल जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार से है—
🔴 शराब की दुकानों पर ‘लग्गी मारने’ का खेल कैसे चल रहा है?
🔴 कैश और ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ग्राहकों को कथित तौर पर कैसे फंसाया जा रहा है?
🔴 बुजुर्गों और नशे में आए ग्राहकों को निशाना बनाने की शिकायतों पर निगरानी कौन करेगा?
🔴 शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं तो आखिर आबकारी विभाग की जवाबदेही क्या है?
**बड़ा सवाल: क्या आबकारी विभाग का काम सिर्फ राजस्व वसूलना है या शराब खरीदने वाले ग्राहकों को ठगी से बचाना भी उसकी जिम्मेदारी है?**
दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच हो, शिकायतकर्ता के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
**बिना ओवररेटिंग के भी ठगी का नया खेल? दादरी में उठे सवालों का जवाब आबकारी विभाग को देना होगा!**
@ExciseGBNagar@Uppolice@dmgbnagar@upexcise@112UttarPradesh@InfoDeptUP@nitinagarwal_n@CMOfficeUP@UPGovt@singhadarsh@DCPGreaterNoida
#Dadri #GautamBuddhNagar #ExciseDepartment #Noida #ControlIndia
🚨 त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग अलर्ट!
दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा के मद्देनजर एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने वाहन संचालकों के लिए 8 सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
🚫 ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई
🚫 नशे में ड्राइविंग पर सख्ती
🚫 ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर रोक
🚫 बसों में फुटबोर्ड और छत पर सफर प्रतिबंधित
✅ हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।
सवाल: क्या त्योहारों के दौरान इन नियमों का जमीनी स्तर पर सख्ती से पालन हो पाएगा?
#GautamBuddhNagar #Noida #ARTO #RoadSafety #TrafficRules #UttarPradesh
@InfoDeptUP@UPGovt@uptrafficpolice@Noidatraffic@dmgbnagar@uptransportdept@DtcMe73886@artonoida
🚨 जेवर में अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 35 पव्वे देशी शराब बरामद
गौतमबुद्धनगर के जेवर में आबकारी विभाग और थाना जेवर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुनेंद्र पुत्र छत्रपाल, निवासी नगालिया जहांगीरपुर को जफरगढ़ से चौकी रोड से गिरफ्तार किया।
🔹 आरोपी के कब्जे से 35 पव्वे चेतक मसाला देशी शराब बरामद।
🔹 कुल बरामद शराब की मात्रा 7 लीटर।
🔹 आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज।
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी।
#GautamBuddhNagar #Jewar #ExciseDepartment #NoidaPolice #UttarPradesh
@upexcise@noidapolice@ExciseGBNagar@dmgbnagar
🚨 अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा!
🔥 कासना में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 28 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
📍 ग्रेटर नोएडा | गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और थाना कासना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
🔴 कार्रवाई का विवरण:
▪️ आरोपी – पवित पुत्र कलवा
▪️ बरामदगी – 28 पव्वे ट्विन टावर ब्रांड देशी शराब
▪️ कुल मात्रा – 5.60 बल्क लीटर
▪️ शराब – उत्तर प्रदेश मार्का, 200 ML पव्वे
संयुक्त टीम ने आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना कासना में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग का स्पष्ट संदेश – अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
#ExciseDepartment #GreaterNoida #Kasna #GautamBuddhNagar #IllegalLiquor #ControlIndia
@InfoDeptUP@ExciseGBNagar@upexcise@noidapolice@DCPGreaterNoida@dmgbnagar
🚨 नोएडा में मामूली टक्कर के बाद ऑटो चालक से मारपीट, गुड्डू को हिरासत में लेने पर परिजनों ने उठाए सवाल!
📍 लोकेशन: सर्फाबाद चौकी, सेक्टर-72, नोएडा
नोएडा के सेक्टर-72 स्थित सर्फाबाद चौकी क्षेत्र में ऑटो और फोर व्हीलर संख्या UP 14 EE 0051 के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोर व्हीलर चालक ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की।
मामले में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब पुलिस ने #गुड्डू नामक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। परिजनों का सवाल है कि जब गुड्डू का दोनों पक्षों से कोई संबंध या लेन-देन नहीं है, तो उसे किस आधार पर हिरासत में रखा गया है?
सूत्रों की माने तो #गुड्डू जो कि चौकी सर्फाबाद छेत्र मैं रहता है उसका पहले से चौकी प्रभारी से बहस हो चुकी है किसी मामले को लेकर जो मीडिया मैं खबर चलाने के कारण गलत मंशा रखते है परिजनों का बड़ा आरोप
परिजनों ने चौकी पुलिस पर बिना ठोस साक्ष्य के गुड्डू को घटना से जोड़ने का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों का यह भी आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गुंडा तक कह दिया।
सबसे बड़ा सवाल—
क्या पुलिस के पास गुड्डू को घटना से जोड़ने के कोई ठोस साक्ष्य हैं? यदि हैं तो उन्हें स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा?
परिजनों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, ऑटो चालक के साथ कथित मारपीट की जांच और गुड्डू की हिरासत के आधार को स्पष्ट करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि नोएडा पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
@noidapolice@Uppolice@CP_Noida@112UttarPradesh@InfoDeptUP@jtcpnoida@DCP_Noida@ADCPNoida@CMOfficeUP@UPGovt
#NoidaPolice #NoidaNews #Sector72 #Sarafabad #PoliceAction #ControlIndia
🚨 गाजियाबाद आबकारी विभाग पर बड़ा सवाल! निलंबन के बाद भी ओवररेटिंग का खेल बेखौफ जारी, आखिर किसकी शह पर चल रहे शराब के ठेके?
गाजियाबाद के खोड़ा में आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के बावजूद #खोड़ा_स्थित_लोकप्रिय_विहार और #पुश्ता_सोम_बाजार की देशी शराब दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं। प्रयाप्त साक्ष्य के बाद भी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति
🔴 90 रुपये का क्वार्टर 95 में!
🔴 80 रुपये का क्वार्टर 90 में!
आखिर आबकारी विभाग की फील्ड मॉनिटरिंग कहां गायब है? क्या अधिकारियों को दुकानों पर चल रहे इस कथित खेल की भनक तक नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार कराया जा रहा है?
📢सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग से है:
जब विभाग का काम ओवररेटिंग रोकना, दुकानों की जांच करना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है, तो खोड़ा में ग्राहकों से कथित अतिरिक्त वसूली पर रोक क्यों नहीं लग पा रही?
क्या आबकारी विभाग केवल कागजों में अभियान चलाएगा या धरातल पर भी जवाबदेही तय होगी?
अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि दोनों दुकानों की तत्काल गोपनीय जांच, बिक्री रजिस्टर और स्टॉक का मिलान तथा दोषी पाए जाने पर अनुज्ञापियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।
कंट्रोल इंडिया आबकारी विभाग से सीधा सवाल पूछता है — निलंबन के बाद भी अगर ओवररेटिंग की शिकायतें जारी हैं, तो आखिर विभाग की निगरानी व्यवस्था किस काम की? जनता को जवाब कौन देगा?
वीडियो साक्ष्य के बाद भी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति सूत्रों की
#Ghaziabad #Khoda #ExciseDepartment #Overpricing #Accountability #ControlIndia
@UPGovt@UPExcise@dm_ghaziabad@OfficeDio@InfoDeptUP@112UttarPradesh@DCPTHindonGZB@ghaziabadpolice@nitinagarwal_n@CMOfficeUP
🚨 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध बार संचालन का खुलासा, 3 गिरफ्तार
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मैं लगातार हो रही कार्यवाही
गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-16C स्थित द रॉयल स्पाइस रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की छापेमारी। बिना FL-11 इवेंट बार लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अभिनव शाही की टीम ने रेस्टोरेंट मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
मौके से 48 कैन बीयर और विदेशी मदिरा की 26 बोतल बरामद। थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा जारी।
#GreaterNoidaWest #GautamBuddhNagar #ExciseDepartment #NoidaNews #ControlIndia
@UPGovt@upexcise@UPCane@dmgbnagar@ExciseGBNagar
🚨 नोएडा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की CRT टीम एवं थाना सेक्टर-126 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश और दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश, निवासी ग्राम छपार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह थाना बादलपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
मौके से अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा अपराधी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
#NoidaPolice #GautamBuddhNagar #PoliceEncounter #NoidaNews #UPPolice
@CP_Noida@DCP_Noida@ADCPNoida@UPGovt@InfoDeptUP@dmgbnagar
🚨 नोएडा में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 मोबाइल बरामद
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी व स्नेचिंग के 17 मोबाइल फोन, ₹1,500 नकद, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने सेक्टर-56 से iPhone 15 और सेक्टर-62 से Samsung Galaxy S26 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से दिल्ली-NCR में मोबाइल चोरी एवं स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चतुरानन्द पाण्डेय उर्फ रोनी (23 वर्ष) और जतिन सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
📍 गिरफ्तारी स्थल: जुबिलेंट पार्क के पास, सेक्टर-58, नोएडा।
#NoidaPolice #GautamBuddhNagarPolice #CrimeNews #Noida #PoliceAction
@Uppolice@CP_Noida@noidapolice@dmgbnagar@DCP_Noida@ADCPNoida@ADCP_C_Noida@DCPCentralNoida
🚨 गाजियाबाद आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार पर शासन का बड़ा एक्शन, जिला आबकारी अधिकारी समेत 3 अधिकारी निलंबित!
गाजियाबाद के आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं और अवैध शराब कारोबार को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित आबकारी निरीक्षक अखिलेश सिंह और चमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
नाइट क्लबों, बार और रेस्टोरेंट में बिना आवश्यक लाइसेंस शराब परोसने तथा दूसरे राज्यों की शराब की अवैध बिक्री के मामले सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई ने विभागीय कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह है कि आखिर विभागीय निगरानी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार कैसे चलता रहा? क्या इस पूरे मामले में केवल तीन अधिकारी जिम्मेदार हैं या जांच की आंच अन्य जिम्मेदार अधिकारियों तक भी पहुंचेगी?
अब देखना होगा कि विभागीय जांच में और किन तथ्यों का खुलासा होता है और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।
@upexcise@nitinagarwal_n@myogiadityanath
#Ghaziabad #Corruption #ExciseDepartment #UttarPradesh #IllegalLiquor #Accountability #ControlIndia
@nitinagarwal_n@dm_ghaziabad@upexcise@UPGovt@ghaziabadpolice@infodept@ExciseGBNagar@dmgbnagar
🚨 नोएडा में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का विशेष सघन चेकिंग अभियान
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी नोएडा श्रीमती प्रीति यादव के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
🔹 45 पुलिस टीमों ने 45 प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर की चेकिंग।
🔹 1,922 वाहनों एवं 2,068 व्यक्तियों की जांच।
🔹 यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 471 वाहनों के चालान।
🔹 19 वाहनों को किया गया सीज।
🔹 327 व्यक्तियों के विरुद्ध BNSS की धारा 292 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई।
अभियान के दौरान बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, बैंकों, एटीएम, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
पुलिस द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
गौतमबुद्धनगर पुलिस की अपील: शराब पीकर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
#NoidaPolice #GautamBuddhNagarPolice #DrinkAndDrive #RoadSafety #Noida
@Uppolice@CP_Noida@DCP_Noida@ADCPNoida
🚨 नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों का आरोप, उच्चस्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग
#नोएडा | सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया प्लाजा में संचालित LIVE 26 WELLNESS SPA को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जयपुरिया प्लाजा, 307, D ब्लॉक, द्वितीय तल पर संचालित उक्त स्पा सेंटर में मसाज एवं वेलनेस सेवाओं की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्पा सेंटर की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
🔴 प्रमुख मांगें:
1. स्पा सेंटर की गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2. सेंटर के लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए।
3. यदि अनैतिक या अवैध गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
4. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।
प्रशासन से सवाल है कि आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों में संचालित ऐसे सेंटरों की नियमित जांच और निगरानी किस स्तर पर की जा रही है?
मामले में पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील है।
@Uppolice@noidapolice@DCP_Noida@Acp1Noida@112UttarPradesh@ACOUPPolice@CP_Noida@InfoDeptUP
#Noida #Sector26 #JaipuriaPlaza #PoliceAction #NoidaPolice #GautamBuddhNagar
🚨 नोएडा ब्रेकिंग | OPERATION FAST
🚑 अब ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, मरीजों की जान बचाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी पहल!
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा OPERATION FAST शुरू किया जा रहा है। इसके तहत एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।
🔹 24×7 एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल की स्थापना।
🔹 एंबुलेंस सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9218891716 जारी।
🔹 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस करेगी यातायात का संचालन।
🔹 चिल्ला बॉर्डर से मैक्स एवं फोर्टिस हॉस्पिटल तक करीब 12 किलोमीटर का ट्रायल रन लगभग 10 मिनट में पूरा।
इस पहल से गंभीर मरीजों एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। ट्रैफिक जाम के कारण इलाज में होने वाली देरी कम कर अनमोल जिंदगियां बचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
#Noida #OperationFAST #GreenCorridor #NoidaPolice #TrafficPolice #GautamBuddhNagar
@Uppolice@dgpup@noidapolice@CP_Noida@Rajeevkrishna69@DCP_Noida@Noidatraffic@uptrafficpolice
🚨 नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, इलाज के दौरान कार सवार की मौत
नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 132 कट के पास अनियंत्रित वैगनआर कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी करीब 40 वर्षीय हेमंत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#Noida #NoidaExpressway #RoadAccident #NoidaNews #NoidaHeadlinesTV
@Uppolice@dgpup@noidapolice
#गौतमबुद्धनगर
आगामी त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग अलर्ट, गार्डेन गलेरिया के रेस्टोरेंट बारों का आकस्मिक निरीक्षण।
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
जनपदीय आबकारी निरीक्षकों की 04 टीमों ने गार्डेन गलेरिया में संचालित रेस्टोरेंट बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बार संचालकों को आबकारी नियमावली एवं अनुज्ञापन की शर्तों के अनुरूप प्रतिष्ठानों का संचालन करने के निर्देश दिए गए।
विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी बार में अन्य प्रदेशों की मदिरा का संचय अथवा सेवन पाए जाने पर संबंधित बार अनुज्ञापन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में त्योहारों के दौरान अवैध मदिरा की गतिविधियों एवं नियमों के उल्लंघन पर आबकारी विभाग की निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।
#GautamBuddhNagar #Noida # आबकारी_विभाग #ExciseDepartment #ControlIndia
@dmgbnagar@ExciseGBNagar@upexcise@UPGovt@InfoDeptUP
🚨 नोएडा: बिसरख पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार; एक बदमाश के पैर में लगी गोली
📍 गौतमबुद्धनगर | कंट्रोल इंडिया ब्यूरो
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त पिन्टू को कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
🔹 कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की रात लोकल इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर रोजा गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान छपरौला रेलवे पुल की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन सवारों ने भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो रोजा याकूबपुर स्थित 6 प्रतिशत पार्क सर्विस रोड पर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में जितेन्द्र उर्फ जीतू घायल हो गया। उसके साथी पिन्टू को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
🔹 चोरी के आभूषण, नकदी और अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, ताला तोड़ने के उपकरण और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
📦 बरामदगी का विवरण:
▪️ एक मंगलसूत्र, एक हार, एक जोड़ी झुमकी और एक अंगूठी
▪️ दो पायल, एक कमरबंद और चार कड़े
▪️ एक लेडीज घड़ी
▪️ ₹11,450 नकद
▪️ घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल
▪️ एक प्लास, एक पाना रिंच, एक हथौड़ा और दो छैनी
▪️ तीन मोबाइल फोन
▪️ एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस
🔹 बिसरख क्षेत्र की दो चोरी की घटनाओं का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अभियुक्तों ने 27 अगस्त 2026 को CHC बिसरख परिसर में एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने की घटना में संलिप्तता बताई। इस मामले में थाना बिसरख पर मुकदमा संख्या 641/2026 दर्ज है।
इसके अलावा, 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम रोजा जलालपुर की एक कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में भी अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है। इस संबंध में मुकदमा संख्या 781/2026 दर्ज है।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1️⃣ जितेन्द्र उर्फ जीतू, उम्र करीब 38 वर्ष, मूल निवासी जनपद मैनपुरी, वर्तमान पता ग्राम भूड़ा, थाना सेक्टर-39, नोएडा। मुठभेड़ में घायल।
2️⃣ पिन्टू, उम्र करीब 33 वर्ष, मूल निवासी जनपद मैनपुरी, वर्तमान पता जयविहार एक्सटेंशन, पश्चिमी दिल्ली।
🔹 आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू के विरुद्ध दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बिसरख में संबंधित मुकदमों के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📢 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की कार्रवाई में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ चोरी के आभूषण, नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
#Noida #GreaterNoida #GautamBuddhNagar #BisrakhPolice #NoidaPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #ControlIndia
@DCPCentralNoida@Uppolice@ADCP_C_Noida@noidapolice
#गौतमबुद्धनगर | विधान परिषद निर्वाचन-2026
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔹 जनपद में 13 मतदान केंद्रों पर 42 मतदेय स्थल
🔹 स्नातक क्षेत्र के 25 और शिक्षक क्षेत्र के 17 मतदेय स्थल
🔹 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर जोर
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जा रही है।
#MeerutGraduateElection #GautamBuddhNagar #UPPoliceInNews
@InfoDeptUP@uppolice@dmgbnagar@noidapolice
🚨 #गौतमबुद्धनगर | 23 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित
📢 विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्धनगर में 23 अक्टूबर को मतदान समाप्ति तक सभी आबकारी अनुज्ञापन एवं मदिरा बिक्री प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
🔴 देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बार, भांग की दुकानों सहित सभी संबंधित फुटकर एवं थोक प्रतिष्ठानों पर मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
⚠️ आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदिरा की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
#GautamBuddhNagar #DryDay #UPExcise #MLCElection2026 #ControlIndia