जनपद- फर्रुखाबाद
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद श्री जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 26.06.2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह मय स्टाफ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब दुकान अमेठी कोहना, खानपुर, नरकसा; कम्पोजिट दुकान कादरी गेट तिराहा, क़ादरी गेट 2; मॉडल शॉप अमेठी कोहना की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, pos मशीन से बिक्री एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा देशी दुकानों की कैंटीन की भी सघन जांच की गई।संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 26.06.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम देवरिया थाना फूलबेहड़ बननी सिंगनिया थाना कोतवाली सदर इकबालपुर सैदापुर सिरैंचा थाना खीरी दीस्तापुर जंगल बिजला तालाब छेड़ीपुर थाना मोहम्मदी राजपुर दलराजपुर थाना पढुवा बंशीनगर थाना पलिया लोहरिया तकिया रामखेड़ा थाना हैदराबाद बाईकुवा कुकुरगोती थाना मैगलगंज माथुरपुर थाना पडुआ में दबिश दी गई l जनपद में दबिश के दौरान *कुल 292 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1070 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmkhiri
आबकारी विभाग, जनपद मुजफ्फरनगर।
अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आज दिनांक 25.06.2026 को आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों को चेक किया गया ; पोज़ मशीन से मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ; दुकानों पर रखे स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ दुकानों पर मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही मिल रही है की नहीं इसको सुनिश्चित करने के लिए रैंडम टेस्ट परचेस भी कराये गए। इसके अतिरिक्त जनपद में स्थित बार को भी चेक किया गया ; अग्निशमन विभाग द्वारा बार अनुज्ञापनो पर दिए गए NOC को चेक किया गया साथ ही ग्राम कुटबा तहसील बुढ़ाना में दबिश की कार्यवाही भी की गयी।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DmMuzaffarnagar
*उन्नाव*
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक महोदय , संयुक्त आबकारी आयुक्त महोदय लखनऊ जोन,उप आबकारी आयुक्त महोदय लखनऊ प्रभार द्वारा अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में दिये गए निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी उन्नाव श्री अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आज 25-06-2026 को प्रशांत कुमार,आबकारी निरीक्षक,रायबरेली एवं निशांत सिंह,आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र 4 पुरवा,उन्नाव की संयुक्त टीम द्वारा मय हमराह सई नदी के किनारे थाना मौरावां अंतर्गत ग्राम असरेंदा ,बरेंदा,खानपुर,मवई में छापेमारी के दौरान 22 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई व लगभग 400किग्रा लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmunnao
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 25.06.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम बढ़वारी मांग सर्वांगपुर थाना पसगवां खैरटिया रनपुर थाना तिकोनिया बसंतापुर थाना पलिया लाल्हापुर लक्ष्मणजत्ती बेहरा थाना गोला तकिया रामखेड़ा थाना हैदराबाद मुकद्दरनगर हरीनगर अमीननगर थाना मोहम्मदी मदारपुर परतापपुर ननछोरपुर थाना नीमगांव कफारा हौकना मटेरा थाना धौरहरा में दबिश दी गई l जनपद में दबिश के दौरान *कुल 197 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1320 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmkhiri
आज दिनांक 25.06.2026 आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर के निर्देशन में नेहा श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 मय स्टाफ द्वारा ग्राम मठिया थाना कुरेभार में दबिश दी गई। मौके पर 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई , लहन करीब 150 कि. ग्रा .बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज कराया गया । कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । ग्राम वासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियो के बारे में जागरूक किया गया। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही साकेत कुमार राय व आबकारी सिपाही अभिनव सिंह शामिल रहे।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@SultanpurDm
*जनपद गोरखपुर*
आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत *आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 चौरी चौरा अर्पित शुक्ला, मय स्टाफ एवं थाना झंगहा की संयुक्त टीम द्वारा *दिनाँक 25/06/2026* को थाना झंगहा के ग्राम- मंगलपुर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 50 लीटर अवैद्य कच्ची शराब बरामद कर बी.एन.एस की धारा 274 के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही मौके पर लगभग 500 किलो लहन भी नष्ट किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@Dm_Gorakhpur
*जनपद गोरखपुर*
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन मे उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर आज दिनाक : 24.06.2026 को आबकारी निरीक्षक सेक्टर~2 सदर मय स्टॉफ आबकारी टीम द्वारा थाना राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों राप्ती नदी के किनारे व अमरुद बागो व झाड़ियों में दविश दी गई। दबिश मे लगभग 175 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 1000 किग्रा0 लहन बरामद किया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर बरामद लहन को मौके पर ही नियमानुसार विनष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02अभियोग पंजीकृत किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@Dm_Gorakhpur
**जनपद-फिरोजाबाद* *
दिनांक : 24/06/2026
आबकारी आयुक्त उ०प्र० महोदय व जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुक्रम में एवं जिला आबकारी अधिकारी, फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनांक-24/06/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद जी०के०वर्मा मय स्टॉफ के साथ थाना शिकोहाबाद स्थित प्रतापपुरा गिहार कालोनी एवं तहसील तिराहा गिहार कॉलोनी में आकस्मिक दबिश दी गई। दौराने दबिश कई घरों की तलाशी ली गई , तलाशी के दौरान लगभग 14 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 65 कि०ग्रा० लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया । आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किया गया ।अवैध मदिरा निर्माण/बिक्री/परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@firozabaddm
*जनपद-आगरा*
उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 24/06/2026 को मुखबिर खास की सूचना पर आगरा क्षेत्र-2 (किरावली) के संदिग्ध ग्राम मंगूरा तथा ग्राम सिंगारपुर में दबिश दी गई। इस दबिश के दौरान 2 अभियोग दर्ज किए गये व कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@OfficeOfDMAgra
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए आदेश के तहत जिलाधिकारी, मेरठ व संयुक्त आबकारी आयुक्त, मेरठ जोन व उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ एवं जिला आबकारी अधिकारी मेरठ के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 23. 06.2026 को जिले के आबकारी निरीक्षकों द्वारा मय स्टाफ जिले के थाना टी पी नगर के नयी बस्ती, खजूर वाला मुहल्ला, चंद्र लोक कालोनीव अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई. दबिश के दौरान 7ली रंगीन देशी शराब जब्त कर दो अभियोग पंजीकृत किए गए.
[6/24, 15:53] Deo Rbl Dinesh Sir: रायबरेली,
24/06/ 2026।
आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 5 सरिता सिंह मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा डलमऊ तहसील के थाना डलमऊ ग्राम - पूरे पासीन नर्सवा , अचलगंज, राधाबलम पुर,सहभादा के कई क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में लगभग 27लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 150 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmraebareli
बाराबंकी
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलायें जा रहें प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत ज़िलाधिकारी बाराबंकी के आदेश पर आज दिनांक 23.06.2026 को ग्राम दुर्गापुर, जरौली, पंडित का पुरवा थाना असन्दरा बाराबंकी में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रामसनेही घाट की टीम द्वारा दविश दी गई। दविश के दौरान 12 स्थानों पर छापा मारते हुए लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 02 अभियोग पंजीकृत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त रामसनेही घाट व सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया गया,दुकाने नियमानुसार संचालित पाई गयी,साथ ही अवैध ड्रग्स के विरुध्द लोगों में जागरूकता पैदा कर इनसे दूर रहने का शपथ दिलाया गया
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DM_Barabanki
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 23.06.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम रंगीला नगर थाना कोतवाली सदर हरिहरपुर बरखेड़ा कला थाना मोहम्मदी मांझा फार्म खैरिगढ़ थाना सिंगाही कृष्णानगर थाना सम्पूर्णानगर गोगावा धनतरिया राजगढ़ रामालक्ष्ना मझगाई थाना भीरा भटपुरवा कॉलोनी थाना गोला मिर्जापुर भूलनपुर थाना नीमगांव सोहरिया बिनौरा थाना शारदानगर मोटे बाबा थाना पढुवा में दबिश दी गई l जनपद में दबिश के दौरान *कुल 234 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 980 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DmKhiri
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23/06/2026 को जिलाधिकारी झांसी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी व जिला आबकारी अधिकारी झांसी के निर्देशन में अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 02 मोंठ एवं आबकारी निरीक्षक शेर सिंह प्रवर्तन -1झांसी मय आबकारी स्टॉफ तथा थाना पुलिस चिरगांव द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के दृष्टिगत महेवा कबूतरा डेरा थाना चिरगांव में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए I D का 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही लगभग 2500 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@Jhansi_DM
*जनपद फिरोजाबाद*
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में एवं उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय,फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 23/06/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, शिकोहाबाद,फिरोजाबाद मय स्टाफ क्षेत्र अंतर्गत फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, *पोस मशीन से (100%) शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने* ,** अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, एवं उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार तथा *जिला आबकारी अधिकारी मीरजापुर* के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 23/06/2026 को मय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 व क्षेत्र 3 एवं पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा थाना राजगढ़ अंतर्गत राजगढ़ कंजड़ बस्ती व आसपास में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 450 kg लहन महुआ व 6 भट्ठियो को मौके पर नष्ट किया गया तथा 55 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण कर स्टाक रजिस्टर, पॉश मशीन से बिक्री की स्थिति, CCTV कैमरा संचालन तथा बोतलो व पेटियो पर लगे बारकोड व क्यूआर स्कैन कर स्टाक का भौतिक सत्यापन किया गया । दुकाने नियमानुसार संचालित होती पायी गयीं।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DM_MIRZAPUR
*जनपद -रायबरेली, 23 जून 2026*
आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन व जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना-गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम -बसिंगवा व गंभीरपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
उक्त के अतरिक्त टॉल फ्री नंबर पर बेसन का पुरवा मे दबिश की कार्यवाही की गयी।
साथ ही जनपद के क्षेत्र 4 के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा मय स्टॉफ ग्राम राजापुर कुंवरमऊ तथा परैया नमकसार थाना नसीराबाद तहसील सलोन में दबिश की कार्यवाही की गयी। दबिश में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 150 kg महुआ लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी की सुसंगत धारा में 2 अभियोग पंजीकृत किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmraebareli
*उन्नाव*
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक महोदय , संयुक्त आबकारी आयुक्त महोदय लखनऊ जोन,उप आबकारी आयुक्त महोदय लखनऊ प्रभार द्वारा अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में दिये गए निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी उन्नाव श्री अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आज 22-06-2026 निशांत सिंह ,आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र 4 पुरवा,उन्नाव मय हमराह द्वारा थाना मौरावां अंतर्गत ग्राम असरेंदा व बरेंदा में सई नदी के किनारे छापेमारी के दौरान 26 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 01अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई व लगभग 300किग्रा लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmunnao
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 22.06.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम मोहद्दीपुर थाना खीरी रामापुर धोबहा थाना खीरी ख़ेमसराय उधन्नापुर थाना पसगवां मांझा बथुआ टांडा थाना सिंगाही कंचनपुर थाना सम्पूर्णानगर भीखमपुर काशीपुर पसियापुर डाटपुर सुनहरा भूडं कुकुरा थाना मैलानी दत्तेली सिद्धपुर थाना मितौली परोरी थाना धौरहरा में दबिश दी गई l जनपद में दबिश के दौरान *कुल 264 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1210 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DmKhiri