कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
https://t.co/J5YLal8rGu
कर्तव्य पथ पर अमरत्व को प्राप्त करने वाले वीर शहीदों को शत्-शत् नमन !
#पुलिस_स्मृति_दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में @CP_Noida एवं पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा उनके अदम्य साहस, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
'पुलिस स्मृति दिवस-2026' के अवसर पर विगत वर्ष में कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों से @CP_Noida ने आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा अपनी संवेदनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया।
#PoliceCommemorationDay2026
#PoliceSmritiDiwas
#UPPolice
#NoidaPolice
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
#MissionShakti6 व "मिशन सहयोग" के अंतर्गत नोएडा जोन पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल तथा तकनीकी सर्विलांस की सहायता से गुम/खोए हुए 108 कीमती स्मार्टफोन (अनुमानित मूल्य लगभग ₹25,00,000/-) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
बाइट ~ @ADCPNoida
@yashg4508 संदर्भित प्रकरण मे थाना सेक्टर-113 पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। साक्ष्य संकलन एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।