आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग से संबंधित सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक एवं फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रदेश सरकार के अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “नव निर्माण के 09 वर्ष” कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय इण्टर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मा० पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, मा० सांसद छत्रपाल गंगवार, मा० महापौर डॉ० उमेश गौतम, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा० विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मा० मंत्री जी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं—सुरक्षा एवं विकास—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना एवं निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदेश एवं जनपद में हुए विकास कार्यों, रोजगार सृजन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, टूल किट, स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को प्रदान की गई, जिनका मा० जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली शहर स्थित हार्ट मैन रामलीला मैदान में पंचायत भवन द्वारा आयोजित 07 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे बीते वर्षों में कानून व्यवस्था, रोजगार एवं जनजीवन के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
प्रदर्शनी में सरकार की विगत 09 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है, जो 26 मार्च तक आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। इसके माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जा रही है।
प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि में ड्रोन एवं सोलर पंप पर अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पेंशन योजनाएं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
आज आयुक्त महोदय द्वारा तहसील फरीदपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की स्वच्छता, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित अभिलेख संधारण एवं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
आज कलेक्ट्रेट सभागार में अवशेष खनिज पदार्थों से संबंधित धनराशि कार्यदायी संस्थाओं से जमा कराए जाने के संबंध में बैठक की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बैठक की गई, जिसमें योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की प्राप्ति एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास/निर्माण कार्यों की सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी, जिसमें A श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को अपनी रैंकिंग बनाए रखने एवं B,C,D श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 11-12-2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
दिनांक 05-12-2025 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय, उ०प्र० द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में जनपद के समस्त ई०आर०ओ० एवं ए०ई०आर०ओ० के साथ बैठक की गई। बैठक में प्राप्त निर्देशों की समीक्षा करते हुए SIR कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UPSIR
मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रोहिंग्या तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध आप्रवासियों के चिन्हांकन हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत पीलीभीत बाईपास रोड के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में निवासरत व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी मूल निवास स्थिति, यहां रहने का उद्देश्य तथा आजीविका के साधनों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उनके व्यक्तिगत अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सत्यापन एवं परीक्षण भी किया गया।