इटावा कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुझे अंगवस्त्र देकर व आजाद जी को राष्ट्र सपूत का प्रमाणपत्र से सम्मानित किया कार्यक्रम में मैने व श्रीमती सुखदा मिश्रा जी आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित किया अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
आज पांडेश्वर नाथ मंदिर में मेघावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन दिया माला पटका स्मृति चिन्ह देकर मुझे सम्मानित किया गया
आज ज्योतिर्मठ के पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनके हाथ में माला देकर अपने बाबा की किताब अग्नि गाथा के नायक शहीद राम नारायण आजाद पुस्तक भेंट की कुछ पुस्तक पर चर्चा हुई उन्होंने मुझे प्रसादआशीर्वाद दिया
आज प्रातः ख़तराना मोहल्ले में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया ।बद्रीविशाल महाविद्यालय भगवान परशुराम जी का अभिषेक हवन पूजन में शामिल हुआ। शाम को परशुराम भगवान जी की शोभायात्रा में रहना हुआ ।
जय भगवान परशुराम जी की ।।
न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश श्री अनिल वर्मा जी को आजाद जी की पुस्तक भेंट करने के बाद उन्होंने मुझे अपना बेशकीमती पेन मुझे उपहार स्वरूप दिया कुछ सार्थक चर्चा हुई ।।
आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी अपना प्यार देने मेरे निवास आए कुछ वार्ता हुई कुछ चीजें हमने दिखाई और अपने बाबा की किताब भूपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लिखित "अग्नि गाथा के नायक शहीद राम नारायण आजाद"उनको भेंट की ।।
शहीद ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी के शहादत दिवस एवं संस्था के स्थापना के तृतीय वर्ष पर जनपद के उत्सव मोटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया , जहां मुख्य अतिथि के तौर पर भगत सिंह के सहयोगी व महान क्रान्तिकारी जयदेव कपूर जी के प्रपौत्र मयूर कपूर जी एवं शहीद क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के सहयोगी रामनारायण आजाद जी के सुपौत्र बाॅबी आज़ाद जी शामिल हुए। विशेष आग्रह पर सेवानिवृत्त फौजियों का भी दल आया जिनकी अगुवाई कैप्टन अजीत जी ने किया।
इस संगोष्ठी व स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सभी सहयोगियों का आभार।
#शहीद_दिवस
पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी द्वारा कराए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन दिया तीनों शहीदों का चित्र व शाल पहनाकर पूर्व सांसद जी व् mlc ब्रजेश सिंह जी ने सम्मानित किया ।। हजारों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर मेरा उद्बोधन सुना ।।
देश में जाना माना नाम इतिहासकार लेखक पब्लिशर श्री पंकज चतुर्वेदी जी की किताब मेरे भगत सिंह पर चर्चा व मुझे पटका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम कानपुर सिविल लाइन स्थित हुआ ।
विश्ववार्ता पुस्तक में मेरे बाबा पर भूपेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा लिखित किताब "अग्नि गाथा के नायक शहीद राम नारायण आजाद " पर देश की अग्रिम पंक्ति के इतिहासकार, वरिष्ठ पत्रकार, जाना माना नाम श्री अरविंद कुमार सिंह जी भाईसाहब द्वारा की गई वार्ता को छापा गया ।।
आज हिंदुस्तान अखबार के पेज नंबर 13 पर ऑल इंडिया एडिशन में मेरे बाबा की किताब भूपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लिखित "अग्नि गाथा के नायक शहीद राम नारायण आजाद" की किताब को टॉप 4 में जगह मिली ।
इस किताब को देश के जाने माने लेखक इतिहाकार श्री पंकज चतुर्वेदी जी उन्होंने इस किताब को छापा है
आज शहीद मेला बेवर में समापन पर दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप अपना उद्बोधन दिया शाल माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व लगभग एक माह चलने वाले शहीद मेला में सहयोग करने वाले सभी लोगों को अपने हाथों से माला शाल पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया