देश की 140 करोड़ जनता के प्रतिनिधि संसद में बैठते हैं।
सामूहिक प्रयासों से हमें सड़क दुर्घटना नियंत्रण के लिए लक्ष्य आधारित योजना बनानी चाहिए।
जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि स्वयं भी नियमों की पालना करें तथा सड़क दुर्घटना कम करने के लिए अपने - अपने संसदीय क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।
मोदी जी के संघर्ष का मजाक उड़ाने वालों सुन लो... मोदी जी ने चाय बेची थी, कांग्रेस की तरह देश नहीं बेचा!
⦁ 1962 से पहले और बाद में नेहरू ने 37,000 वर्ग किमी से ज्यादा भारतीय जमीन तोहफे की तरह चीन को सौंप दी
⦁ 1965 की जंग भारत के वीर सैनिकों ने अपने शौर्य, बलिदान और बहादुरी से जीती थी। पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था, लेकिन जीत के बावजूद इंदिरा गांधी ने कच्छ की 828 वर्ग किमी जमीन पाकिस्तान को उपहार में दे दी
⦁ इतना ही नहीं, राजीव गांधी की सरकार में हुए बोफोर्स घोटाले को भला कौन भूल सकता है, जहां देश की तोपों के सौदों में करोड़ों के कमीशन का खेल चला और देश की सुरक्षा को घोटाले की दलदल में धकेल दिया गया
दूसरी ओर, मोदी जी का हर पल देशवासियों के लिए समर्पित है। इसलिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी!
स्वाधीनता सेनानी, महान देशप्रेमी, अग्रणी समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ, भारत रत्न श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।
स्वतंत्रता पूर्व तथा पश्चात विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने राष्ट्र के विकास में महती योगदान दिया।
राजाजी के नाम से विख्यात राजगोपालाचारी जी ने खादी को बढ़ावा देने, जमींदारी उन्मूलन सहित कई सामाजिक-आर्थिक सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक समरसता एवं देश की एकता के लिए राजगोपालाचारी जी का समर्पण हमें आज भी प्रेरणा देता है।
विश्वभर में बसे सभी प्रवासी राजस्थानी भाइयों-बहनों को प्रथम ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपने अपनी कर्मशीलता, सौम्यता और सांस्कृतिक मूल्यों से जहाँ-जहाँ कदम रखे, वहाँ राजस्थान की मिट्टी की महक पहुँचा दी। आपकी उपलब्धियों में हमारे प्रदेश की प्रतिष्ठा झलकती है और आपके संस्कारों में हमारी परंपराओं की अमर छटा दिखाई देती है।
दूर देशों में रहकर भी आप अपनी जड़ों से जुड़े रहे, यही आपका सबसे बड़ा गौरव है। आपकी मेहनत और लगन ने राजस्थान के मान-सम्मान को विश्वपटल पर और दृढ़ता प्रदान की है।
आशा है कि आप जहाँ भी रहें, अपनी मातृभूमि से आपका यह आत्मीय नाता यूँ ही निरंतर प्रगाढ़ होता रहेगा और राजस्थान की मान-गरिमा को नई दिशाओं में प्रतिष्ठित करता रहेगा।
#PravasiRajasthaniDivas
18वीं लोकसभा के छठे सत्र (शीतकालीन सत्र) सत्र में आज हम ‘वन्दे मातरम्’ की 150 वर्षीय गौरव-यात्रा का स्मरण कर रहे हैं। एक ऐसी अमर ध्वनि, जिसकी प्रत्येक पंक्ति में भारत की प्रकृति, मातृत्व, सौंदर्य और शक्ति का अद्भुत समन्वय धड़कता है। इस गीत ने लाखों भारतीयों के भीतर स्वतंत्रता का स्वप्न देखने का साहस जगाया और असंख्य वीरों ने यातनाओं और फांसी के तख्तों पर चढ़ते हुए भी “वन्दे मातरम्” का उद्घोष कर मातृभूमि के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।
आज हम उन ज्ञात-अज्ञात सभी राष्ट्रनायकों को नमन करते हैं, जिनकी आस्था और त्याग ने वन्देमातरम् को केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प का कालजयी प्रतीक बना दिया। वन्देमातरम की ऊर्जा आज भी उतनी ही प्रखर है, जितनी स्वतंत्रता-संग्राम के दिनों में थी।
आज का ये विमर्श हमारी राष्ट्रीय स्मृतियों और सांस्कृतिक आत्मा को पुनः आलोकित करने का अवसर है। मुझे विश्वास है कि माननीय सदस्य अपने उदात्त विचारों से इस चर्चा को सत्र का एक ऐतिहासिक अध्याय बनाएंगे और वन्दे मातरम् की प्रकाशमान ऊर्जा को नई पीढ़ियों तक और भी प्रखरता से पहुँचाएंगे।
वन्दे मातरम्।
#VandeMataram150Years
#WinterSession2025
#18thLoksabha
संसदीय क्षेत्र कोटा स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं और सुझाव को सुना। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। प्रत्येक प्रकरण पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों की परेशानी बिना देरी के दूर हो सके।
#kota
#Bundi
Delighted to welcome H.E. Mr. Shalva Papuashvili, Chairman of the Parliament of Georgia, along with the distinguished Parliamentary Delegation, to the Parliament of India. The delegation had the opportunity to observe the house proceedings from the Special Gallery and the vibrancy of India’s parliamentary functioning, which reflects the democratic strength of 1.4 billion citizens.
Our discussions highlighted the depth of India-Georgia relations, our shared democratic values and the expanding parliamentary engagement, including the forthcoming establishment of the India-Georgia Parliamentary Friendship Group.
Both sides exchanged views on institutional cooperation, capacity building through PRIDE, reform experiences, and committee practices aimed at enhancing legislative effectiveness in both countries. The growing economic linkages in investment, IT, pharma, and renewable energy along with the increasing presence of Indian students in Georgia and rising tourism flows, were noted with satisfaction.
@shpapuashvili@Geoparliament@IndEmbGeorgia@GeoEmbassyIndia@MEAIndia
वेदश्री तपोवन, पुणे में "गीता जयंती महोत्सव" के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होना अत्यंत सुखद अनुभव रहा।
कांची कामकोटि जगतगुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित विजयेंद्र सरस्वती जी महाराज, परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज एवं अन्य संतगण की पावन उपस्थिति में गीता के मर्म पर इस सभा में ज्ञानवर्धक विमर्श हुआ।
भगवद गीता जीवन के लिए गहन और व्यावहारिक दर्शन प्रदान करती है। गीता की शिक्षाएँ सभी सीमाओं से परे हैं और हमें समस्त मानवता के लिए सार्वभौमिक ज्ञान प्रदान करती हैं। यह उन सभी प्रश्नों का उत्तर देती है जो हर मनुष्य के सामने विद्यमान हैं। भगवद गीता हमें जीवन का सही दृष्टिकोण सिखाती है, जो परिवर्तन को प्रकृति का नियम मानकर स्वीकार करने, सहिष्णुता और क्षमा का अभ्यास करने और "वसुधैव कुटुम्बकम" के सिद्धांत का पालन करते हुए पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने पर आधारित है।
आज इस विशेष अवसर पर राजस्थान पत्रिका के मुख्य संपादक श्री गुलाब चंद कोठारी जी को प्रतिष्ठित 'महर्षि वेदव्यास पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। श्री गुलाब जी श्रेष्ठ वैदिक विद्वान हैं, जिन्होंने अनवरत ज्ञान की साधना करते हुए साहस, जुनून, दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ समाज उत्थान में अतुलित भूमिका निभाई है।
वेद श्री तपोवन के मनोहारी परिसर में आज यहां द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के शुभारंभ पूजन का साक्षी बनना भी सौभाग्य का विषय रहा। भारतीय ज्ञान परंपरा के महान विद्वानों ने अपने चिंतन की आभा से सम्पूर्ण परिवेश को आलोकित कर दिया।
#GeetaJayanti2025 #VedvyasPuraskar
आज पाली में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर सुखद वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
#Pali@ombirlakota@madanrrathore