दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करना और आँसू गैस के गोले दागना पूरी तरह ग़लत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
पेपर लीक जैसे बेहद गंभीर मुद्दे पर सरकार को छात्रों की माँगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनसे संवाद करना चाहिए, न कि बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए।
छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए।
सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिए और परीक्षाओं में हो रही धांधली को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर कई बार सरकार को घेरा है।
सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
साथ ही, क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करके उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
📍टोंक
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष @DeepakBaijINC जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आप प्रदेश की जनता की सेवा और उनके हितों के लिए सदैव समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करें।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
📍आसपुर
कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
प्रदेश में आमजन को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और जनसेवाओं को लेकर भाजपा सरकार ने जो रवैया अपनाया है, उससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। महंगाई, बेरोज़गारी और बदहाल व्यवस्थाओं से लोग परेशान हैं और बदलाव की उम्मीद कांग्रेस से लगाए हुए हैं।
आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर जनता के बीच रहने का दृढ़ संकल्प सभी ने लिया।
@GaneshGINC@tcbhagoradpr
देहरादून में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के संबंध में रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
@RahulGandhi जी के कार्यक्रम को मिल रहे समर्थन से घबराकर बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है।
लोकतंत्र में संवाद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है।
📍सलूम्बर
जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक चर्चा की।
आप सभी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मिले सम्मान और आत्मीयता के लिए धन्यवाद।
@RaghuveerMeena_
वल्लभनगर विधानसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
@RaghuveerMeena_@PreetiGSS
लोकसभा सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@UmmedaRamBaytu
संवाद कार्यक्रम
📍वि.स. मावली
जनता के लिए समर्पित
जनसेवा ही है उद्देश्य हमारा…
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
@MLAPushkarlal@RaghuveerMeena_