वाराणसी के लोकप्रिय पूर्व सांसद हम सबके अभिभावक बड़े भाई आदरणीय डा o राजेश मिश्रा जी के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वाराणसी प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ l
बम बम बोल रहा है काशी
यात्रियों का सामान उठाने वालों के बीच जनता के दुःखों और उनकी करुणा का बोझ उठाने वाला नायक राहुल गांधी जी
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों के बीच जननायक राहुल गांधी जी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी को जन्मदिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं बाबा विश्वनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
वाह वाह क्या बात पूछी है मोदी जी ने!! अब तक विदेश से आने के बाद सारे प्रधानमंत्री पूछते थे “छोले भटूरे खाने चलें”। वाह रे मीडिया।
देश में सबकुछ ठीक है तो मणिपुर कहाँ है और क्यों जल रहा है?
बालासोर, उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना का दुखद समाचार मिला।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग करें।
राहुल गांधी जी को बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज़ बुलाती हैं तो वो जाते हैं। प्रधानमंत्री तो करोड़ो रूपये खर्च कर अपनी छवि बनाते हैं। खूब स्टंट रचते हैं बाहर जाकर।
सुप्रिया श्रीनेत जी ने जननेता और अभिनेता के बीच का फ़र्क़ बताते हुए गोदी मीडिया का भी स्टिंग ऑपरेशन कर दिया।
राहुल गांधी के भाषण पर इतना हल्ला क्यों?
राहुल गांधी के बोलने से इतना डर क्यों?
राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं तो भाजपा और चरणचुंबकों का व्यस्त होना स्वाभाविक है.
पर वह मोदी जी की तरह करोड़ों रुपये खर्च करके अपनी छवि बनाने में या विदेश नीति के नाम पर अडानी को कारोबार दिलवाने में नहीं व्यस्त हैं.
राहुल गांधी सरकार को आईना दिखाते हैं - पर मोदी सरकार आईना साफ़ करती है जबकि धूल चेहरे पर है.
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।
हनुमान चालीसा दोबारा से पढ़िए - उसके आगे और पीछे की सूक्ति और दोहे भी पढ़िए. पहले समझिए हनुमान हैं क्या.
हिंदू धर्म के अनुयायी जिनसे बल की, साहस की, पराक्रम की प्रार्थना करते हैं ऐसे प्रभु श्री राम के परम भक्त - अंजनीपुत्र, पवनसुत हनुमान जिन्होंने जब सीना भी चीरा तो उसमें राम सीता सहित विराजमान थे - ऐसे हनुमान के समकक्ष बजरंग दल की गुंडागर्दी का नाम लेना हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है.
प्रधानमंत्री मोदी को इस देश से और हनुमान भक्तों से हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगिये.
मैं भाजपा, प्रधानमंत्री जी, उनके मंत्री और उनके सारे नेताओं को चुनौती देती हूं कि किसी भी प्रदेश में एक चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़कर दिखाएं।
आप इधर-उधर की बात न करिए ये बताइए कि 40% कमीशन वाली BJP सरकार ने कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ लूटा क्यों, बेरोजगारी-महंगाई बढ़ाई क्यों?
यूपी पुलिस ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में नक़ल करते हुए जिस महिला अभ्यर्थी को सबूत के साथ पकड़ा था, उसे उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उतीर्ण घोषित कर दिया है। ये ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। जाँच हो और दंडात्मक कार्रवाई भी।
भाजपा सरकार में नक़ल माफिया का अमृतकाल चल रहा है।