*सीतामढ़ी*
बथनाहा विधायक श्री अनिल राम जी से मिले बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रतिनिधि |
*सातवां वेतनमान की मांग तेज होते हुए*
#BiharTeachersNeed7thPay
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर मोकामा विधायक को सौंपा गया ज्ञापन
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष ज्ञापन सौंपने का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज संघ की प्रदेश प्रवक्ता शिखा श्रीवास्तव जी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अनंत कुमार सिंह जी (उर्फ छोटे सरकार) से मुलाकात कर शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार जी भी उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से माननीय विधायक जी से आग्रह किया गया कि वे शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें, ताकि राज्य के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ मिल सके।
सातवां वेतनमान शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा विषय है। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ इस मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
जिम्मेदारी में शिक्षक आगे, लेकिन वेतनमान में पीछे क्यों?
बिहार के शिक्षक वर्षों से सरकार की हर जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं। फिर उनके सम्मानजनक वेतनमान के सवाल पर चुप्पी क्यों?
हमें कृपा नहीं चाहिए, बराबरी का अधिकार चाहिए।
#BiharTeachersNeed7thPay#शिक्षकसम्मान#cmobihar
7वें वेतनमान की मांग को लेकर विधायक जी से मुलाकात(खगड़िया)
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (@Team_BRVAS) की ओर से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में मो० महताब आलम, गौतम कुमार, मो० सैफ, मो० जहांगीर, अभिनव कुमार, सर्वेश कुमार एवं कृष्णा कुमार ने खगड़िया सदर के माननीय विधायक श्री बबलू कुमार मंडल जी से मुलाकात कर बिहार के शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान देने की मांग प्रमुखता से रखी।
मुलाकात के दौरान शिक्षकों की वेतनमान की मांग पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। माननीय विधायक जी ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को विधानसभा में मजबूती एवं प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।
विधायक जी के सकारात्मक आश्वासन से शिक्षकों में उत्साह है और संगठन ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
#BiharTeachersNeed7thPay
वेतनमान की लड़ाई में अब चेहरा चमकाने की नहीं, एकजुट होकर अधिकार हासिल करने की जरूरत है। सभी शिक्षक संघ अहंकार, स्वार्थ और आपसी वर्चस्व छोड़कर एक मंच पर आएं। याद रखिए—नेतृत्व बयानबाजी से नहीं, संघर्ष और परिणाम से साबित होता है। शिक्षक हित से बड़ा कोई व्यक्तिगत हित नहीं!
#वेतनमान #शिक्षक_एकता #शिक्षक_हित #शिक्षक_अधिकार #बिहार_शिक्षक #शिक्षक_संघ #सामूहिक_संघर्ष #BiharTeachersNeed7thPay
* 7वें वेतनमान की मांग को लेकरBRVAS संघ की महत्वपूर्ण पहल
आज *बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ(BRVAS)जिला इकाई पश्चिम चंपारण* के प्रतिनिधिमंडल ने05-लौरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विनय बिहारी जी* से मुलाकात कर शिक्षकों के *7वें वेतनमान* की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मेरा स्पष्ट मानना है कि सभी राज्यकर्मी शिक्षक,प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के सारे समस्या का एक मात्र हल है #वेतनमान
वेतनमान (लेवल 6 से 9)
१.PRT लेवल 6 - 35400
२.टीजीटी एवं प्रधान शिक्षक लेवल 7 - 44900
३.पीजीटी लेवल 8 - 47600
४.प्रधानाध्यापक लेवल 9 - 53100
वस्तुतः शिक्षक के सारे समस्या का समाधान है।।
आदरणीय @samrat4bjp जी ये वक़्त का इतिहास बनाने का और 6 लाख शिक्षक के हृदय पर राज करने का।।
#BiharTeachersNeed7thPay
सिर्फ एक मांग , वेतनमान !
विधान सभा सदस्य भी 7वें वेतनमान के लिय अब मुख्यमंत्री को पत्र देना शुरू कर दिए हैं अब सभी शिक्षको वेतनमान मिल जाना चाहिए ।
#BiharTeachersNeed7thPay
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर लखीसराय जिला इकाई ने सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की लखीसराय जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष गोविंद कुमार सिंह जी के नेतृत्व में माननीय बिहार कृषि मंत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी को शिक्षकों के सातवें वेतनमान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से बिहार के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया।
इस अवसर पर शुभम कुमार जी, अविनाश कुमार जी सहित संगठन के अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए सतत प्रयासरत।
#सातवां_वेतनमान #TeachersWelfareAssociation #BRVAS #बिहार_के_शिक्षक