7वें वेतनमान का मुद्दा एक्स पर सर्वाधिक ट्रेंड
पटना। बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों का डिजिटल महासंग्राम रविवार को चरम पर पहुंच गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने बताया कि #BiharTeachersNeed7thPay हैशटैग वैश्विक स्तर पर एक्स की ट्रेंडिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस समर्थन पर आनंद कौशल सिंह ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से अविलंब संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
#BiharTeachersNeed7thPay
डिजिटल प्रोटेस्ट को सफल बनाने के लिए लाखों शिक्षक भाइयों एवं बहनों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार - शिक्षक नेता आनंद कौशल सिंह जी
#BiharTeachersNeed7thPay
घर बैठकर 'बाबू-शोना' करने से शादी नहीं, सिर्फ ताने मिलेंगे! 😂
अगर भविष्य सवारना है तो कल 31 अगस्त को लखनऊ आना पड़ेगा।
प्राइमरी भर्ती के विज्ञापन की मांग के लिए एक जुट हों! 🔥
#UP_PRT_Recruitment#LucknowChalo#SuperTET2026#UPTET
#BiharTeachersNeed7thPay
माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी, शिक्षा मंत्री @mkrtiwari_bjp जी संज्ञान लीजिए।देखिए भारत के साथ साथ पूरे विश्व में 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है बिहार के शिक्षकों का सातवें वेतनमान का मुद्दा। कृपया 7th CPC का वास्तविक पे-मैट्रिक्स और पूर्ण वेतनमान दीजिए।
बिहार में अन्य राज्यकर्मियों को 7th पे के अनुसार वेतन दिया जा रहा है, सिर्फ़ राज्यकर्मी शिक्षकों के साथ ही भेदभाव क्यों? विद्यालय अध्यापक,विशिष्ट शिक्षक,HM ,HT सभी नए राज्यकर्मी शिक्षक संवर्ग को 7th Pay का पूर्ण लाभ मिले।
@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp#BiharTeachersNeed7thPay
माननीय @samrat4bjp जी शिक्षक प्रतिनिधियों एवं एमएलसी के साथ बैठक में आपने विश्वास दिलाया था कि बिहार के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार नही होगा। उनकी सभी न्यायोचित माँग को पूरा किया जाएगा। अब सूबे के शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए।
#BiharTeachersNeeds7thPay