हॉकी के मैदान में भारत का परचम! 🇮🇳🏆
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में भारतीय जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों की ऐतिहासिक जीत से देश गौरवान्वित! 🏑
#HockeyIndia#JuniorAsiaCup
जर्मनी के #AlexanderZverev ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स खिताब जीत लिया है। यह 2026 में ज्वेरेव का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।
#USOpen
🏆🇮🇳 चैंपियंस फिर से!
भारत ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली! 🏏🔥
2024 के फाइनल की हार का हिसाब भी चुकता किया!
#INDvSL#WomensAsiaCup#TeamIndia#Champions#Cricket
Image Credit: @ddsportschannel
आज देशभर में हि्न्दी दिवस मनाया जा रहा है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था।
आज हिन्दी दुनिया में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 52 करोड़ से ज़्यादा लोगों की पहली भाषा है।
#हिन्दीदिवस #NationalHindiDay
क्या आप जानते हैं #BRICSINDIA 2026 के लोगो में छिपा है भारत का संदेश? 🇮🇳🌏
🪷कमल से लेकर ‘नमस्ते’ तक, हर रंग और हर रूप एक विशेष भाव को दर्शाता है- पवित्रता, लचीलापन, प्रगति, सम्मान, एकता और सहयोग।
◾#BRICS के तीन मूल स्तंभों के साथ यह लोगो भारत की उस सोच को अभिव्यक्त करता है जो परंपरा और आधुनिकता को साथ लेकर सहयोग, साझा विकास और वैश्विक सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देती है।
#BRICS2026 #IndiaBRICSChairship #BRICSIndia2026 @BricsIndia2026 (1/2)
ब्रिक्स का विस्तार
ब्रिक (BRIC) की औपचारिक स्थापना वर्ष 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के बीच राजनीतिक सहयोग के एक मंच के रूप में हुई थी।
दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2011 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुआ, जिसके साथ ब्रिक (BRIC) का विस्तार होकर बिक्स (BRICS) हो गया।
इस समावेशन से विभिन्न महाद्वीपों में समूह का भौगोलिक प्रतिनिधित्व और व्यापक हुआ।
इसके बाद समूह ने अपने एजेंडे का विस्तार केवल आर्थिक मुद्दों तक सीमित न रखते हुए विकास, वित्त, स्वास्थ्य, जलवायु कार्रवाई, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों तक किया।
विस्तार का एक महत्वपूर्ण चरण जनवरी 2024 में शुरू हुआ। मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ब्रिक्स के पूर्ण सदस्य बने।
इसके बाद जनवरी 2025 में इंडोनेशिया 11वें पूर्ण सदस्य के रूप में ब्रिक्स में शामिल हुआ।
इस विस्तार के साथ 'पार्टनर कंट्री' (साझेदार देश) की एक नई श्रेणी भी बनाई गई।
वर्ष 2025 के दौरान दस देश इस ढाँचे में शामिल हुए— बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज़्बेकिस्तान और वियतनाम।
यह नई व्यवस्था ब्रिक्स के साथ संरचित सहयोग और संवाद के लिए एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध कराती है।
Source: PIB 10 SEP 2026
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship
@BricsIndia2026
ब्रिक्स में 11 देश शामिल
आज ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं— ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात।
सामूहिक रूप से, ये सदस्य देश विश्व की 49.5 प्रतिशत आबादी, वैश्विक जीडीपी के 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार के 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ये आँकड़े उनकी उल्लेखनीय जनसांख्यिकीय और आर्थिक क्षमता को रेखांकित करते हैं।
ब्रिक्स के विस्तारित सदस्य-समूह ने एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका तक इसकी भौगोलिक पहुँच को भी व्यापक बनाया है।
यह विविधता बड़े बाजारों, प्राकृतिक संसाधनों, तकनीकी क्षमताओं और विकास के विभिन्न अनुभवों को एक साझा मंच पर लेकर आती है।
Source: PIB 10 SEP 2026
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship
@BricsIndia2026
मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने दुनिया भर से आईं खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का ताज जीता. वहीं, स्पेन की एलिज़ाबेथ आर अलाबेर्न फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानूसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं. भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं.
#MissWorld2026 #MissWorld2026Winner #DominicanRepublic #JoheirryMola #ABPNews
जस्टिस महेशचंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने कल इस नियुक्ति को मंज़ूरी दी।
जस्टिस त्रिपाठी अभी इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यरत हैं। वे बॉम्बे हाई कोर्ट के 50वें चीफ जस्टिस होंगे।
#JusticeMaheshchandraTripathi
#BombayHighCourt
न्यायाधीश #कृष्णराममहापात्रा को #छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश महापात्रा कल रायपुर स्थित लोकभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका उन्हें शपथ दिलाएंगे।
India’s rich cultural heritage spans far beyond its iconic landmarks.
From the painted haveli towns of Shekhawati and the Colonial Penal Settlement of the Andaman Islands to Assam’s Rangpur–Sivasagar Historic Ensemble and Nicobarese cultural continuity, these heritage sites reflect the country’s diverse history, architecture and living traditions.
@MinOfCultureGoI@unescoindia@gssjodhpur@MIB_India@PIB_India #CultureUnitesAll #UNESCO #UNESCOWorldHeritage
✨From emerging economies to new partnerships, BRICS brings together diverse nations around shared interests and common priorities.
✨With 11 Member Countries and 10 Partner Countries, the grouping continues to strengthen dialogue, build partnerships and advance cooperation across regions.
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship
सात्विक-चिराग ने अपना पहला चाइना मास्टर्स खिताब जीता🏆
भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शेनझेन में चाइना मास्टर्स का पुरुष डबल्स खिताब जीता।
भारतीय जोड़ी ने फ़ाइनल में चीन के हे जी टिंग और रेन जियांग यू को 11-21, 21-13, 21-17 से हराकर भारत के लिए पहला #ChinaMasters खिताब जीता।
ईओइस-05 — जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट! 🇮🇳🚀
ईओइस-05 एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी-एफ17 द्वारा प्रक्षेपित किया गया। यह भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 19वीं उड़ान थी।
यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और लगातार बढ़ती तकनीकी क्षमताओं का शानदार प्रतीक है।
#EOS05 #GSLVF17 #ISRO
बदलते बस्तर की खूबसूरती को डेक्कन क्रॉनिकल, हैदराबाद के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट शेख शुभानी ने अपनी कला में उतारा। ‘चित्रकोट में चित्रकार’ आयोजन के दौरान उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ और बारसूर के गणपति जी के लाइव स्केच बनाकर बस्तर की मनमोहक छवि को कागज पर जीवंत किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शांति, विश्वास और विकास की राह पर आगे बढ़ता बस्तर अब अपनी नई पहचान के साथ देश-दुनिया को आकर्षित कर रहा है।
#Bastar #ShantiVishwasVikas #VishnuDeoSai #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #Chhattisgarh