जनपद बरेली के कम्पोजिट विद्यालय बसंतपुर की यह स्थिति वर्षों से है यहां आज 9 शिक्षक तैनात है पर आपको कभी भी तीन से ज्यादा नहीं मिलेंगे क्योंकि इन लोगों ने दो दो दिन का पैच बना लिया है संज्ञान लेने का कष्ट करें।
@CMOfficeUP@basicshiksha_up@thisissanjubjp@AnilBhushan12
छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत
उत्तरप्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई।
संदेश साफ है - सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है।
जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।
#YuvaNyay#UPP_REEXAM@RahulGandhi
एक तरफ पेपर लीक और भर्तियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त प्रदेश के युवा सड़क पर हैं। दूसरी ओर, बेरोजगारी से निराश युवा जान दे रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है।
मैं देश के युवाओं से अपील करती हूं कि निराश होकर अपनी जिंदगी खत्म करने की जगह उस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकें जो आपके साथ अन्याय कर रही है।
आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ लड़ें, न्याय का हक मिलने तक।
तानाशाह के चक्रव्यूह को फिर तोड़ा जननायक ने!
सुल्तानपुर की कोर्ट ने आज जननायक को भाजपा नेता द्वारा किए गए मानहानी केस में जमानत दे दी।
तानाशाह तुम कितने ही मुकदमे लगा दो, न्याय यात्रा को रोकने के लिए कितने ही षड्यंत्र रच लो, न्याय के 5 स्तंभ को लेकर चल रही ये यात्रा ...
जारी थी, जारी है और जारी रहेगी…
न्याय का हक, मिलने तक💪
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के दोनों ही दिन के पेपर परीक्षा से पहले ही बंट गए.…..
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण!!
उत्तर प्रदेश सरकार और भर्ती बोर्ड अतिशीघ्र इस पर संज्ञान ले।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो।
@UPCMOffice@myogiadityanath@dgpup@Uppolice
दिन रात ‘झूठ की खेती’ करने वाले मोदी ने 10 वर्षों में किसानों को सिर्फ ठगा है।
दो गुनी आमदनी का वादा कर मोदी ने अन्नदाताओं को MSP के लिए भी तरसा डाला।
महंगाई तले दबे किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने के कारण उनके कर्ज़े 60% बढ़ गए - नतीजा, लगभग 30 किसानों ने रोज़ अपनी जान गंवाई।
धोखा जिसकी USP हो, वो MSP के नाम पर किसानों के साथ सिर्फ राजनीति कर सकता है, न्याय नहीं।
किसानों की राह में कीलें बिछाने वाले भरोसे के लायक नहीं हैं, इनको दिल्ली से उखाड़ फेंको, किसान को न्याय और मुनाफा कांग्रेस देगी।
नोटबंदी से Paytm कंपनी को बहुत मुनाफा हुआ, विज्ञापनों के अनुसार इसमें सरकार की भी मदद शामिल रही और जब इस कंपनी ने खूब ऊँचे दाम के साथ शेयर लॉंच किए तब आम मिडिल क्लास हिंदुस्तानी ने इसके शेयर खूब खरीदे।
कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी।
लांचिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है। खबरों के अनुसार लगभग 18,000 हजार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।
ये उन हजारों-लाखों ईमानदार हिंदुस्तानियों की कमाई डूबी है जिन्होंने इस कंपनी का शेयर खरीदा।
मोदी जी के राज में देश की सारी संस्थायें नष्ट की जा रही हैं। आज अगर SEBI और RBI स्वतंत्र होते तो आम भारतीय का यह पैसा डूबने से बच जाता।
आज जब हमारा क़ाफ़िला असम में रैली स्थल की और जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलायें भी थीं
इन गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश जी की भी गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ा और पानी फेंका
हिमंता, यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो - राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते
तुम कायर हो, और यह इसकी एक और मिसाल है — हम न्याय के योद्धा हैं और यह हरकतें हमारे हौसले और बुलंद करती हैं — न्याय के लिए यह महासंग्राम थमेगा नहीं, हम रुकेंगे नहीं
न्याय का हक़, मिलने तक ✊🇮🇳
@Jairam_Ramesh@RahulGandhi@lNCIndia
पारस शुक्ला जी को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिम) व विशाल सिंह जी को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्व) का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई💐
हम नवनिर्वाचित अध्यक्षों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
हमें उम्मीद है कि आप अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे।
शुभकामनाओं सहित...!
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।
राम प्रेम हैं
वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते
राम करुणा हैं
वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते
राम न्याय हैं
वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।