आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुरा में श्री वीर भौमिया जी महाराज जी के मंदिर में आयोजित विशाल भण्डारे में श्रद्धालुओं के बीच शामिल हुआ।
श्री वीर भौमिया जी महाराज सेवा समिति व समस्त ग्रामवासियों का आभार, साधुवाद।
भौमिया जी महाराज हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें।
जयपुर के खोह नागोरियान की दर्दनाक घटना ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।
थाने के पीछे महीनों से अवैध पटाखा फैक्ट्री चलती रही, लेकिन प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे रखी गईं ?
8 लोगों की जिंदा जलकर मौत कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और संरक्षण की राजनीति का परिणाम है।
जब अवैध कारोबार पुलिस थाने के पीछे फल-फूल रहा था, तब जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? आखिर किसके संरक्षण में यह मौत का कारोबार चल रहा था?
मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो तथा मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक पैकेज दिया जाए |
इस पूरे मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और सरकार के इंटेलिजेंस का बड़ा फैलियर है और
जनता जानना चाहती है कि 11 महीनों से चल रही अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
संबंधित DCP व SHO सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सरकार को करके एक संदेश देना चाहिए |
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp यह समझना चाहिए कि राजस्थान सरकार की प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार अब लोगों की जान लेने लगा है और यह हादसा इसका बड़ा उदाहरण है |
@RajCMO@jaipur_police
BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व एक अन्य पदाधिकारी के साथ महादेव बेटिंग नाम के एप पर लाखों युवाओं को जुए की लत में उलझाकर करोड़ों के अवैध कारोबार में संलिप्त रवि गोदारा ,जिसे मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp द्वारा बनाई गई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कई देशों की मुद्रा ,3 पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था,उससे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष BJP कार्यालय में खुद का स्वागत करवा रहे है |
@madanrrathore जी, राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है,यह रिश्ता क्या कहलाता है ?
BJP प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से जनता को कब बताएंगे कि लाखों युवाओं को महादेव एप से जोड़कर , करोड़ो ठगने वाले अपराधी से आप क्यों स्वागत करवा रहे हो ?
रिंगस जंक्शन रेलवे के पास,बैठने के लिए कुर्सी नहीं है लोगों ने कूड़ेदान को कुर्सी बनाना शुरू कीया..इसका जिम्मेदार कौन.. आखिर कब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा,
सभी साथियों को सादर आमंत्रण 🙏
जिलेभर की जनसमस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हेतु आयोजित पार्टी कार्यकर्ता बैठक में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
🗓 दिनांक: 10 जून 2026
🕛 समय: दोपहर 12:15 बजे
📍 स्थान: पार्टी कार्यालय, डी-मार्ट के पास, सागर रोड, बीकानेर
@RLPINDIAorg@DrVivekMachra_@DanaramGhintala
जयपुर के खोह नागोरियन में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद खबर है, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मजदूरों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें |
राज्य सरकार इस हादसे की जांच करवाते हुए फैक्ट्री मालिक की जिम्मेदारी तय करें व प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करें |
@RajCMO@RajGovOfficial