#Bareilly |भोजीपुरा में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक्टर एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बंद रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया।
ट्रैक पर ट्रैक्टर पहुंचते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते ट्रेन को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
#Bareilly #BareillyNews #RailwayAccident #IndianRailways #UPNews #BreakingNews
@RailMinIndia@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt
#Bareilly | किसान यूनियन नेता मोहम्मद शोएब की संदिग्ध मौत, दो युवक गंभीर
बहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शो एब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दो अन्य युवकों का इलाज जारी है। अस्पताल ने संदिग्ध पॉइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
@bareillypolice@Uppolice@UPGovt
#Bareilly #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #BKU
#Bareilly बरेली | नाथ नगरी बरेली के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अलखनाथ, त्रिवटी नाथ और वनखंडी मंदिर में बाबा भोले के दर्शन व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं।
वहीं, नाथ मंदिरों में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शिवभक्ति में सराबोर नजर आ रही है पूरी नाथ नगरी।
#Bareilly #SawanSomwar #HarHarMahadev #KanwarYatra #Bholenath #ShivBhakti #Sawan2026
#Bareilly | गौशाला पर BDA की बुलडोजर कार्रवाई, विरोध के बीच हटाया गया कथित अवैध निर्माण
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में पार्क की जमीन पर बनी बताई जा रही कामधेनु गौशाला पर BDA ने बुलडोजर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कथित अवैध निर्माण हटाया गया।
गौशाला से जुड़े लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
@BareillyBda@Uppolice@CMOfficeUP
#Bareilly #UPNews #BreakingNews
#Bareilly | यूक्रेन में लापता हुआ मर्चेंट नेवी में काम करने वाला युवक, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
बरेली के भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए हमले के बाद से चार दिनों से लापता हैं।
दीपक तुर्की की एक मर्चेंट नेवी कंपनी के जहाज पर सीमैन के पद पर तैनात थे। हमले के बाद से परिवार को उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजन लगातार शिपिंग कंपनी और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। दीपक की मां और परिवार ने पीएम मोदी व सीएम योगी से युवक की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
पूरे गांव में दीपक की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी है।
@PMOIndia@myogiadityanath@MEAIndia@bareillypolice@dmbareilly
#Bareilly #UkraineWar #MissingPerson #UttarPradesh #BreakingNews
#बरेली में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान,
7 दिन से अंधेरे में गंगापुर डभौरा गांवबरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गंगापुर डभौरा गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीण परेशान हैं।
बिजली न होने से पंखे-कूलर बंद हैं, पानी की मोटरें नहीं चल पा रहीं और पेयजल संकट गहरा गया है।
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है।
लोगों ने जल्द समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
#Bareilly #PowerCut #ElectricityCrisis #UPNews #UttarPradesh #RuralIssues #BreakingNews #Nation27
@UPPCLLKO@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@uppwdofficial@bareillypolice
#Bareilly | जंतर-मंतर से लौटे छात्रों का स्वागत, भाजपा नेता पर मुकदमे की मांग
नई दिल्ली के जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से लौटे छात्रों का बरेली में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। छात्रों को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।
सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और संबंधित भाजपा नेता के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
पीड़ित छात्र आयुष रंजन ने आरोपी भाजपा नेता सत्यम पंडित समेत 8 लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी।
#Bareilly #UPNews #StudentProtest #BreakingNews #UttarPradesh
@samajwadiparty@yadavakhilesh@Uppolice@bareillypolice@CMOfficeUP
#Bareilly | पुलिस चौकी में हंगामा, छात्रों पर दरोगा-सिपाही से मारपीट का आरोप
बहेड़ी थाना क्षेत्र की नारायण नगला पुलिस चौकी में हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। शिक्षक और छात्रों के विवाद में समझौते के लिए बुलाए गए दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया।
आरोप है कि नाराज छात्रों ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही के साथ हाथापाई की और थप्पड़ मार दिए। चौकी में आग लगाने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस ने एक आरोपी छात्र संजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
#Bareilly #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh
@Uppolice@bareillypolice@CMOfficeUP