मिर्जापुर में शरद शुक्ला का किरदार निभाने वाले अंजुम शर्मा, देश के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने Nation 27 चैनल की पूरी टीम को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, खबरें हमारे लिए जागरूकता और जानकारी का एक माध्यम हैं, लेकिन अधिकतर ये खबरें हमारे कानों तक शोर की तरह पहुँचती हैं, जिसमें सच कहीं न कहीं खो जाता है।
समय के साथ देश बदल रहा है और इस बदलाव के चलते एक नया न्यूज़ चैनल आपके सामने आ रहा है — Nation 27, जहां ‘शोर कम, सच ज्यादा’ होगा।
देश के नए न्यूज़ चैनल Nation 27 को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएँ। यहां होगी देश की बात, सबके साथ। जय हिंद, जय भारत।
#anjumsharmabestwish #nation27
#intropromo #latest
अखिलेश यादव के गांव पहुंचे धर्म गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज
डिंपल यादव ने शंकराचार्य का स्वागत करते हुए कहा, हम यदुवंशी हैं, हमने हमेशा से गाय को मां के रूप में देखा है, उनके संरक्षण के लिए जो भी हो पाएगा हम करेंगे
@dimpleyadav@yadavakhilesh@mediacellsp@samajwadiparty #shankaracharya #upnews
मैं जब USA जा रहा था तो मेरी मां थोड़ा रोई थी, लेकिन जब मैं अपने घर भारत लौट रहा था तो मेरी बहन और मां लगातार रोई जा रही थी, उन्होने कहा ये लोग तुम्हे जेल में बंद कर देंगे..
जंतर मंतर में कोकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन..
@Cockroachisback@CJP_2029#cjp_पार्टी #Jantarmantar
🚨 #Breaking
कानपुर देहात के बहुचर्चित 400 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन
जिलाधिकारी कपिल सिंह की पहल पर थर्मल पावर प्लांट के नाम पर अधिग्रहित 761 एकड़ सरकारी भूमि को पुनः ग्राम सभा के खाते में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
मामले में पूर्व एडीएम, पावर कंपनियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस जांच जारी है
वर्ष 2011 में 2332 एकड़ भूमि अधिग्रहण के दौरान सरकारी जमीन के कथित दुरुपयोग और 1500 करोड़ रुपये के लोन मामले की भी जांच हो रही है
#KanpurDehat #LandScam #BreakingNews #UPNews
#Breaking
जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन।
कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने @dpradhanbjp के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जमकर नारेबाज़ी की — “इस्तीफ़ा दो!”
@abhijeet_dipke@CJP_2029@Cockroachisback
#cjpprotest #cjp_पार्टी #latina
श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। चयनकर्ताओं ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया है। एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
@BCCI@T20WorldCup@ShreyasIyer15@ICM_News45
#ShreyasIyer #TeamIndia #T20Captain #IndianCricketTeam #CricketNews #BCCI #IndianCricket #CricketUpdates #BreakingNews #Nation27
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आईसीयू अग्निकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। घटना में 6 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक जांच में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन को 7 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है।
@IPRDBihar@BiharHealthDept@bihar_police@BJP4Bihar@samrat4bjp@officecmbihar
#MuzaffarpurNews #HospitalFire #PrasadHospital #ICUFire #NewsUpdate #Nation27
पारितोष त्रिपाठी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक, कवि और टीवी होस्ट हैं
उन्हें टेलीविज़न रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में उनके 'टीआरपी मामा' के किरदार और 'द कपिल शर्मा शो' में उनके शानदार हास्य के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है
उन्होंने Nation27 की पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं, हमारी नई पहल में उनका विश्वास हमें और मजबूती देगा।
@Pparitosh1 #paritoshtripathi #upnews #uknews #news #nation27
फैजल खान (खान सर) आज पटना के सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने फायरिंग केस से जुड़े मामले में आत्मसमर्पण किया। उनके खिलाफ यह FIR छात्र प्रदर्शनों के दौरान दर्ज की गई थी, जिसने उस समय काफी विवाद खड़ा कर दिया था। बताया जा रहा है कि कानूनी सलाह लेने के बाद उन्होंने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए कोर्ट में पेश होने का निर्णय लिया। खान सर अपने वकीलों की टीम के साथ सीधे सिविल न्यायालय पहुंचे, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
इस मामले को लेकर पहले से ही राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा बनी हुई थी, क्योंकि फैजल खान एक चर्चित कोचिंग संचालक के रूप में जाने जाते हैं और उनके संस्थान में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं। आत्मसमर्पण के बाद अब इस केस की आगे की सुनवाई अदालत में होगी। सुरक्षा और जांच एजेंसियों की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच अभी जारी है और आगामी सुनवाई में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
@rohit_manas@kgs_live
#KhanSir #FaisalKhan #PatnaCourt #PatnaCivilCourt #NewsUpdate #Nation27
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दशकों बाद दुर्लभ जंगली बिल्ली ‘कैराकल’ कैमरा ट्रैप में नजर आई है। इसकी मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कैराकल का दिखना क्षेत्र की जैव विविधता और बेहतर होते प्राकृतिक आवास का सकारात्मक संकेत है।
#KunoNationalPark #caracalcat #wildlife #MadhyaPradesh #NewsUpdate #Nation27
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में होटल में कुक के तौर पर काम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में आग लगने की घटना में उसकी कथित लापरवाही की आशंका जताई गई है।
इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
@DelhiPolice@gupta_rekha@BJP4Delhi
#DelhiFire #MalviyaNagarFire #DelhiNews #FireTragedy #NewsUpdate #Nation27
देश के नये न्यूज चैनल Nation27 को बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने दी शुभकामनाएं.. जहां आपको देखने को मिलेगी सच्ची पत्रकारिता की झलक
@mallikasherawat#nation27#upnews#uknews
विदेशी T20 लीग में खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों पर BCCI जल्द सख्त नियम लागू कर सकता है। विजय शंकर के संन्यास के तुरंत बाद लंका प्रीमियर लीग से जुड़ने के मामले ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ऐसी नई रिटायरमेंट पॉलिसी पर विचार कर रहा है, जिसमें विदेशी लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट में वापसी से पहले पांच साल का ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ अनिवार्य किया जा सकता है।
@BCCI@vijayshankar260
#bcci #VijayShankar #cricket #SportsNews #NewsUpdate #Nation27
भारत को 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की तलाश के बीच रूस ने बड़ा ऑफर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस भारत के साथ Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट का संयुक्त उत्पादन और तकनीक साझा करने को तैयार है।
AMCA परियोजना में लग रहे समय और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच इस प्रस्ताव को भारतीय वायुसेना के लिए अहम माना जा रहा है।
@narendramodi@KremlinRussia_E@rajnathsingh@IAF_MCC@SpokespersonMoD@BJP4India
#Su57 #RussiaIndia #indianairforce #IAF #StealthFighter #fighterjet #NewsUpdate #Nation27
जून की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR में मॉनसून का इंतजार बढ़ गया है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 25 से 30 जून के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद पहुंच सकता है। पिछले साल मॉनसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा था।
फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की आगे की प्रगति मौसमी हवाओं और अन्य मौसमीय प्रणालियों पर निर्भर करेगी।
#WeatherUpdate #mansoonseason #rainyseason #delhincr #UPNews #IMD #Nation27
सीतापुर ब्रेकिंग
लापता BSC की छात्रा का शव लखनऊ के बक्शी के तालाब क्षेत्र में मिला.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विशाल ने हत्या की बात कबूली.
परिवार के धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई.
सीतापुर पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर लखनऊ पहुंची.
पीड़ित परिवार ने छात्रा की पहचान उसके कपड़ों और कद काठी की है.
आरोपी युवक विशाल को किया गिरफ्तार.